आलो से झोपड़ी में लगी आग जिंदा जल गया किस छोटा पशुओं से फसल रखवाली के लिए खेत में सोता था
चकिया। शहाबगंज इलिया कस्बा में काफी कोहरा और ठंड के चलते एक वृद्ध की हुई मौत परिजनो में मचा कोहराम। मृतक का नाम निहार प्रजापति उम्र लगभग 95 वर्ष। ग्राम इलिया के रहने वाले थे। जो अपने घर से निकल कर बाहर टहलने को जा रहे थे, तभी अचानक जमीन पर गिर गये। रास्ते से जा रहे ग्रामीणों द्वारा जब उनको होश में लाने का प्रयास करे उसे पहले ही उनकी मृत्यु हो गयी। मृतक के परिवार वालों का कहना है की निहार घर से भोजन करके बोले की हम जा रहे है बाहर टहलने। तब तक अचानक गांव के लड़को ने फोन किऐ की दादा जी गिर गए है उनका आवाज भी नही निकल रहा है तब परिवार वालों ने पहुंचा तो उनको मौत हो चुकी थी।
जरूरतमंदों में किए गए 1300 कंबल का वितरण कंबल पाकर जरूरतमंद हुए खुश नौगढ़। निराश्रित गरीब महिला पुरुषों में 1300 कम्बल किए वितरित-अभिमन्यु सिंह। मंगलवार को क्षेत्र के नोनवट सपहर पंडी चमेर बांध में आदिवासी वनवासी निराश्रित गरीब महिला पुरुषों में भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू सिंह द्वारा ठंड को देखते हुए गर्म कम्बल 1300 वितरण किया, सभी बुजुर्ग महिला पुरुष कम्बल पाकर आशिर्वाद देते हुए खुशी-खुशी अपने अपने घर गए। इस दौरान ग्राम प्रधान लाल साहेब सुजीत खरवार गुलजार पीएन सिंह सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।
जनपद लखनऊ के रहमान खेड़ा स्थित केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर सुशील शुक्ल ने बताया कि बागवान आम के साथ अमरूद के पेड़ लगाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।एक एकड़ भूमि में 40 आम के पेड़ों के साथ अमरूद के 100 पेड़ लगाए जस सकते हैं।
जनपद लखनऊ के माल विकास खण्ड की लतीफपुर पंचायत को फोर रोड से जोड़ा जाएगा।आस पास की कच्ची सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा।कम्बल वितरण कार्यक्रम में उक्त जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर अखिलेश सिंह ने दी।समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सलाहकार यज्ञ वन्त सिंह ने समारोह में उक्त के विषय मे बताया कि समर्थ लोगों का दायित्व है कि कमजोर लोगों के विकास में उनकी सहायता करें।
खजनी गोरखपुर।। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर धार्मिक आयोजन शुरू हो चुके हैं। वहीं कई स्थानों पर भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खजनी ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह के आवास पर हरनहीं महुरावं में अखंड रामचरितमानस पाठ के संगीतमय आयोजन का शुभारंभ हुआ। सबेरे विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूजन करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किशन तिवारी और उनकी टीम के लोक कलाकारों ने रामचरितमानस की चौपाइयां गाते हुए उपस्थित श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर करते हुए भाव विभोर कर दिया। ब्लॉक प्रमुख के द्वारा 21 जनवरी रविवार को पुर्णाहुती हवन और विशाल भंडारे के साथ आयोजन के समापन की जानकारी दी गई। वहीं आज सरयां तिवारी गांव में स्थित ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक लोक भजन के कार्यक्रम में कुमार वार्षिकेए, बृजकिशोर उर्फ गुलाब त्रिपाठी समेत गोरखपुर रेडियो और दूरदर्शन के लोक गायक कलाकारों ने सुमधुर भजन संगीत के मनमोहक और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। भक्ति संगीत के इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता प्रभु श्रीराम की भक्ति गीतों के आनंद सागर में मग्न हो कर झूम उठे। श्रोताओं ने जय घोष करते हुए अपने उत्साह प्रदर्शित किए। इस दौरान आयोजक भाजपा खजनी मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी,विजय तिवारी,बागेश्वर राम तिवारी, गजेन्द्र राम तिवारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। इसी के साथ ही क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर सुंदरकांड पाठ भजन संध्या कीर्तन आरती और मानस पाठ के आयोजन शुरू हुए। कुछ स्थानों पर रविवार को आयोजन शुरू होने और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हवन पुर्णाहुती भंडारे के साथ समापन की जानकारी दी गई है।
राम मन्दिर के निर्माण में सेलेब्स का योगदान।
अमिताभ बच्चन ने खरीदा अयोध्या में करोड़ों की जमीन।
रोहित शर्मा वल्ड कप के बाद रहित शर्मा पहली प्रेस कान्फ्रेस टी 20 विश्व कप खेलने के लिए संकेत।
Transcript Unavailable.
