आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने हेतु थाना क्षेत्र मेंहदावल में अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ द्वारा पैदल गश्त किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह व सीओ मेंहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर द्वारा जनपद अयोध्या में नव निर्मित श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद सन्तकबीरनगर की जनता मे सुरक्षा भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल विजय कुमार दूबे द्वारा संयुक्त रुप से मय आवश्यक पुलिस बल के साथ मेंहदावल शहर में पैदल गश्त किया गया ।
