श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा अयोध्याधाम के उपलक्ष्य में श्रीराम शोभायात्रा सोमवार को मेंहदावल नगर में बहुत ही सुसज्जित तरीके से निकला। रथ, घोड़े आदि के द्वारा भव्य व दिव्य शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चें व वृद्ध सभी ने उत्साहित होकर सहभाग किया। इस शोभायात्रा के दौरान प्रभु राम की भव्य व अलौकिक झांकी भी नगर के लोगो में आकर्षण का केंद्र बना। इस अवसर रामकृष्ण कांदू, जयश्री कृष्ण कांदू, दीपक, अंशु, मोनू, कन्हैया, शिवम, हिमांशु समेत, भूपेंद्र त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, महेंद्र पांडेय, अंजना पांडेय सहित हजारों रामभक्त सम्मिलित रहे।
