सोनपुर बेरोजगार युवक स्वयं को आत्मनिर्भर बनने के लिए अपने घर के आस-पास में कम लागत में मुनाफा ज्यादा कमाने के लिए पोल्ट्री फार्म सबसे अच्छा व्यापार है। इसमें थोड़ी सी सावधानी व सुरक्षा और व्यवस्था रखे तो अच्छी आमदनी के साथ अपना जीवकोपार्जन चला सकता है । उक्त बातें पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि पारे के स्तर में गिरावट और मौसम में बदलाव के साथ, पोल्ट्री किसानों को कम पर्यावरणीय तापमान, खराब वेंटिलेशन और कम फोटोपीरियड की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मुर्गियां दिखाई देने की तुलना में बहुत सख्त होती हैं और उन्हें सर्दियों के महीनों में केवल थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है। स्वस्थ और खुश रहने वाली मुर्गियां साल भर अंडे देना जारी रखेंगी। प्राकृतिक प्रकाश के कम घंटों के कारण सर्दियों में अंडे का उत्पादन कम होने की प्रवृत्ति होती है। चूंकि मुर्गियों को अपनी क्षमता के अनुसार अच्छी तरह से अंडे देने के लिए दिन में 16 या अधिक घंटे की रोशनी की आवश्यकता होती है, इसलिए अंडे देने वाले मुर्गी शेड में प्रकाश बल्बों पर विचार करने का प्रावधान होना चाहिए । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का त्यौहार दही चूड़ा खाकर लोगों ने बनाया तथा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में आज मकर संक्रांति का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया छोटे-छोटे बच्चों ने पतंग उड़ाते सा त्यौहार का दही चूड़ा से विशेष संबंध और महत्व है इसी को लेकर सभी लोगों ने दही चुडा के साथ ही दान किया वहीं छोटे बच्चों के द्वारा मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

BDO ने जाति आधारित गणना को लेकर पर्यवेक्षक व फिल्ड ट्रेनरों की एक समीक्षात्मक बैठक । प्रखंड प्रशिक्षण सभागार में बीडियो राकेश कुमार चौबे ने सभी पंचायत यथा पूर्वी हरिहंस पंचायत, छपिया पंचायत, बघौनी पंचायत,सिधवल पंचायत में मचकना पंचायत,खरसंडा पंचायत, हथौड़ा पंचायत एवं रसूलपुर पंचायत सहित अन्य ग्राम पंचायत के पर्यवेक्षक को जाति आधारित गणना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं सख्त निर्देश देते हुए गम्भीरता से कार्य करने एवं मकान सूची जाति आधारित गणना की जांच अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर आवश्यक रूप से करें। हालांकि दूसरे चरण में व्यक्ति गणना होगी। बीडियो ने बताया कि पर्यवेक्षक प्रगणक से एक उच्च स्तर के कर्मी बनाया गया है,बैठक में सभी वार्ड के पर्यवेक्षकों से उनके वार्ड क्षेत्र में आने वाले भवनों तथा मकानों की संख्या, उसका चौहद्दी, अभी तक कितने भवनों की गणना की गई है,शेष संख्या रह गया है।सभी बारीकियां की जानकारी लेते हुए पर्यवेक्षकों से प्रगति प्रतिवेदन लिया गया। साथ ही सभी पर्यवेक्षकों व फिल्ड ट्रेनरों को बीडीओ राकेश कुमार चौबे द्वारा निदेश दिया गया कि 18 जनवरी तक अपने अपने वार्डों की जाति आधारित गणना कर भवनों की सूची तैयार कर प्रखंड में जामा करेंगे।इस अवसर पर प्रखंड के सभी पर्यवेक्षक, फिल्ड ट्रेनर सहित अन्य उपस्थित थे,जिसमें प्रगणक के रूप में शिक्षक,कृषि सलाहकार, मनरेगा कर्मी,रोजगार सेवक एवं विकास मित्र आदि की सेवा ली जा रही है। जिनकी सहायता के लिए टोला सेवक,तालीमी मरकज,आंगनबाड़ी,जीविका कर्मी को लगाया गया है। वहीं बैठक के दौरान अलग-अलग विधालय के शिक्षक रहे उपस्थित। क्षेत्र में जाति आधारित जनगणना में मकान सूची का काम पूरा। प्रखंड क्षेत्र में जाति आधारित जनगणना में लगे और प्रगणकों द्वारा मकान के सूचीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। और उनको द्वारा घर-घर जाकर लोगों के मकान पर मारकर से नंबर डाला जा रहा है।साथ ही गृह स्वामी मकान में रहने वाले लोगों की संख्या पूछ कर कॉपी में अंकित की किया जा रहा है। इसके साथ ही नजरी नक्शा भी कागज का बना रहे हैं, ताकि भविष्य में अगर जांच अधिकारी स्थलों की जांच करने पहुंचे तो कोई दिक्कत ना हो। हालांकि लोगों का भरपूर सहयोग जाती गणना में मिलता दिख रहा है।

कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए 19 जनवरी तक रहेगी स्कूल बंद-- सारण डीएम छपरा --कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 8:00 तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधि को 16 से 19 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश रविवार को निर्गत कर दिया है। कक्षा 8 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधि 10:00 बजे प्रातः काल से 3:00 अपराह्न तक ही संचालित की जा सकेगी। उन्होंने कहा है कि इस आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Transcript Unavailable.

सोनपुर---रविवार को मकर संक्रांति का पर्व आस्था व श्रद्धा के साथ पूरे नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने इस भीषण ठंड में भी श्रद्धालु भाड़ी संख्या में पहलेजाघाट दक्षिण वाहनी गंगा नदी व सोनपुर नारायणी नदी सहित अन्य नदियों में डुबकी लगायी और बाबा हरिहर नाथ के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना किया । रविवार को सुबह में बढ़ती ढंड को देखते हुए कितने शरीर से असमर्थ लोगों ने घरों में स्नान कर विधि विधान के साथ सार्धलु पूजा अर्चना करते हुए घर के आसपास मंदिरों में पहुँच कर भगवान का दर्शन कर सुख-समृद्धि का कामना करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाया । मकर संक्रांति का त्यौहार 2 दिन होने के कारण शनिवार के दिन भी महज 30 % लोगों ने मकर संक्रांति मनाया था लेकिन तिथि और नक्षत्र के अनुसार पंडितों द्वारा कहा गया था कि माघ कृष्ण अष्टमी तिथि रविवार को चित्रा नक्षत्र कर्मयोग होने एवं सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएंगे और 1 माह से चल रहे खरमास का भी समापन शनिवार की रात्रि में हो जाएगी इसलिए स्नान, दान पुण्य और मकर संक्रांति का महत्व को देखते हुए रविवार के दिन ही मकर संक्रांति मनाया जाए । इसलिए अधिकांश लोगों ने रविवार के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया और इस दिन के बाद से मांगलिक कार्य आरंभ हो गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ आज मकर संक्रांति मनाया गया मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने पवित्र नदियों एवं तालाबों में डुबकी लगाकर दान पूर्ण किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मांझी प्रखंड क्षेत्र के मांझी के रामघाट पद दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन बताते चले कि मांझी प्रखंड क्षेत्र के मांझी के रामघाट पद दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन जिसमें दूर-दूर से आए हुए पहलवानों ने भाग लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

माँझी नगर पंचायत क्षेत्र को जल जमाव से मुक्त करके तीन प्रमुख जल संग्रह स्थल को पर्यटन की दृष्टि से रमणीक बनाया जाएगा। यह बातें माँझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विजया देवी ने शपथ ग्रहण के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से माँझी में स्थित जल संग्रह केन्द्रों को लगातार उपेक्षित किया गया है। उन केन्द्रों को नाला के माध्यम से सरयू नदी से जोड़ा जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.