इसुआपुर थाना अंतर्गत डटरा पुरसौली पंचायत के नट समाज ले लोगो ने मुखिया अजय राय के नैतृत में मद निषेद के अधिकारियों द्वारा की गई करवाई के खिलाफ मद निषेद सारण,पुलिस अध्यक्ष सारण और स्थानीय थाना इसुआपुर को आरोप पत्र सौपा विदित हो की बिहार में शराब बंदी कानून लागू है और प्रशासन द्वारा लगातार छापामारी की करवाई की जा रही है इस दौरान रविवार को विभाग के अफसरों द्वारा करवाई के दौरान इसुआपुर प्रखंड के डटरा पुरसौली नट बस्ती में मद निषेद द्वारा छापामारी की करवाई की गई जिसमें पुलिस के हाथ कुछ नही लगा स्थानीय लोगो का कहना है की पिछले एक महीना से लगातार मद निषेद की टीम आती है और जबरन घरों में घुस कर हमारे बर्तन, चूल्हा,अनाज के कोठे तोड़ देती है और महिलाओं पर डंडे से वार करती है, डराती धमकाती है वही अजय राय मुखिया ने कहा कि पिछले सात वर्षों से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और अबतक एक भी नट समाज का लोग उनके पंचायत डटरा पुरसौली से न शराब बेचने और न शराब पीने में आरोपित है फिर भी ऐसी करवाई निंदनीय है वही अजय राय ने कहा कि कुछ अधिकारी भाजपा मानसिकता से ग्रषित है और इस कानून के आड़ में गठबंधन के सरकार को आम जन मानस के बीच बदनाम करने की साजिश रच रहे है जिससे गरीब एम वंचितों का भरोसा सामाजिक न्याय वाली सरकार से उठ जाए और एक भययुक्त माहौल बनाया जा सके ऐसे अफसरों को चिन्हित कर करवाई करने की मांग की गई।

हिन्दू धर्म जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार यादव ने हरिहरनाथ मंदिर सभागार में गुरु गोविंद सिंह शौर्य दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सिक्ख धर्म गुरुओं के बलिदान को हिन्दू समाज कभी भूला नही सकता।अगड़े-पिछड़े की दीवारों को तोड़कर आज हिन्दू समाज को संगठित होने की जरुरत है।उन्होंने सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह एवं वीर बंदा वैरागी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अमर बलिदानी गुरु तेगबहादुर एवं सभी बलिदानी गुरु पुत्रों को सादर नमन किया।

कला साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए समर्पित संस्था थावे विद्यापीठ गोपालगंज कुलपति जंग बहादुर पांडे के अध्यक्षता में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजन के तहत युवा संवाद कार्यक्रम गांधी मैदान पटना स्थित युवा सभागार में काव्य पाठ, व्याख्यान ,पुस्तक पत्रिका ,सम्मान अर्पण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन कुमार सुंदरम और आगत अतिथियों का स्वागत थावे विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ बी एस दयाल यति ने किया।

Transcript Unavailable.

नयागांव थाना क्षेत्र के सोनपुर- छपरा नए फोर लैन से एक मोटरसाइकिल पर 100 लीटर देसी शराब लादकर जा रहे दो युवकों नयागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने रविवार को बताया कि 100 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग मामलों में 2 जगहों पर छापामारी कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।।इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे रहीमपुर के विजय राय एवं मारपीट के मामले में सबलपुर हस्ती टोला के विशाल राय को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया है ।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर प्रांगण से 18 फरबरी के दिन शोभा यात्रा भव्य रूप से निकालने के लिए हरिहरनाथ मंदिर के सत्संग भवन में मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों व बुद्धिजीवियों ,समाजसेवियों के बीच रविवार को बैठक हुई ।इस बैठक की अध्यक्षता रामनरेश सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन राजीव मुनमुन ने किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर बगीचा से पुलिस ने छापामारी कर 3 लोगों को हथियार के साथ शनिवार के दिन गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि सोनपुर पुलिस ने मरछिया देवी और शिव वचन चौक के बीच आनंदपुर गाछी में लूट की योजना बना रहे तीन लुटेरे को हथियार के साथ छपामारी कर गिरफ्तार करते हुए एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.