कला साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए समर्पित संस्था थावे विद्यापीठ गोपालगंज कुलपति जंग बहादुर पांडे के अध्यक्षता में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजन के तहत युवा संवाद कार्यक्रम गांधी मैदान पटना स्थित युवा सभागार में काव्य पाठ, व्याख्यान ,पुस्तक पत्रिका ,सम्मान अर्पण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन कुमार सुंदरम और आगत अतिथियों का स्वागत थावे विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ बी एस दयाल यति ने किया।
