भाजपा की पटना में बैठक आयोजित शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज से हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी व भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी मनोज सिंह आज पटना में आयोजित हुई भाजपा की बैठक में शामिल हुए बता दे कि बैठक में मुख्य रूप से पूरे बिहार में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हो गई साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता गण सिवान से पहुंचे हुए थे वहीं के दलोदा के विधायक रणजीत सिंह व्यास सिंह जिलाध्यक्ष संजय पांडेय समेत भाजपा के नेता मनोज जी पहुंचे

नशा मुक्ति के खिलाफ दयानंद आयुर्वैदिक कॉलेज में सम्मेलन आयोजित हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज में आज नशा मुक्ति के खिलाफ एक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें नशा कितना नुकसानदायक है इस बारे में बताया गया वहीं इस मौके पर मेडिकल की पढ़ाई कर है छात्र-छात्राएं काफी संख्या में मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सारण शिक्षक निर्वाचन एवं स्नातक निर्वाचन के लिए अधिसूचना हुई जारी छपरा जनादेश : निर्वाचन आयोग के द्वारा सारण स्नातक निर्वाचन एवं सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताते चलें कि सारण स्नातक निर्वाचन के लिए वर्तमान एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव का कार्यकाल 8 मई 2023 को समाप्त होने वाला है वहीं शिक्षक स्नातक निर्वाचन के लिए केदारनाथ पांडेय का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 तक था लेकिन उनकी मृत्यु के कारण 24 अक्टूबर 2022 को यह सीट खाली हो गया।शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग का नोटिफिकेशन 6 मार्च 2023 को होगा। नॉमिनेशन का लास्ट डेट 13 मार्च 2023 है तथा नॉमिनेशन किए हुए उम्मीदवारों का यह स्कूटनी 14 मार्च 2023 को संपन्न होगा वही। नाम वापस लेने के लिए उम्मीदवारों के पास 16 मार्च 2023 तक का समय रहेगा तथा मतदान 31 मार्च 2023 को संपन्न होंगे। उक्त मतदान 31 मार्च 2023 को सुबह 8:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होंगे तथा वोटों की काउंटिंग 5 अप्रैल 2023 को होगी। 11 अप्रैल के पहले तक इलेक्शन के सारे कार्य संपन्न हो जाएंगे ।

सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत पहलेजा शाहपुर दियारा के प्रथम मुखिया शहीद सुदर्शन प्रसाद राय की 19वीं पुण्यतिथि समारोह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय सुदामा टोला के प्रांगण में सोमवार को किया गया । इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने पहुँच कर शहीद सुदर्शन प्रसाद राय के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आर एन मालाकार ने की ,जबकि संचालन अनिल शर्मा ने किया । इस कार्यक्रम की विधि व्यवस्था एवं आगंतुकों को स्वागत पूर्व मुखिया पहलेजा शाहपुर दियारा के धर्मेंद्र कुमार राय एवं उनकी माता पूर्व मुखिया सीता देवी ने की । इस मौके पर उपस्थित रहे पूर्व जिला परिषद शिवनाथ मंडल ,पूर्व उप प्रमुख श्याम बाबू राय ,उप प्रमुख रंजीत कुमार राय ,मुखिया रामाशंकर राय ,दिनेश राय, विकास राय, समिति सदस्य पंकज राय पूर्व सरपंच कन्हैया मुकुंद ,समाजसेवी आमोद गोप ,लग्न देवराय ,श्रवण सिंह ,रामनरेश राय, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र दास, नंदकिशोर चौधरी, शंभू शरण यादव ,नागेश्वर प्रसाद राय ,विनोद सिंह ,दीनानाथ प्रसाद,शर्मानन्द सिंह ने अपनी अपनी वाणी से शहीद सुदर्शन प्रसाद राय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य जो जन्म लेता है वह एक न एक दिन उनकी शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाती है। लेकिन उनके किए गए कार्य और उनके व्यक्तित्व को लोग सदैव याद करते हैं । शहीद राय के किए गए कार्यों और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को लोग भुला नहीं सकते हैं और उनकी मार्ग पर चलने के लिए आज के युवा पीढ़ी की जरूरत है । अगर उन लोगों के आदर्श और सिद्धांतों पर आज के पीढ़ी चले तो निश्चित ही समाज प्रगतिशील होगी । क्षेत्र विकास होगा ,पंचायत विकास होगा । शहीद सुदर्शन प्रसाद राय के मरने के बाद उनके पुत्र पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार राय ने अब तक एक पिता और पुत्र का जो कर्तव्य होता है वह निभाते हुए उनकी पुण्यतिथि पर क्षेत्र के लोगों को बुलाकर उनके आदर्श और सिद्धांत पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं । जिससे समाज विकसित हो सके । इस मौके पर उपस्थित रहे कृष्णा यादव ,दीपक यादव ,अनिल यादव ,मोहम्मद सद्दाम सहित पंचायत के गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग के साथ भारी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

सोनपुर--पहलेजा घाट ओपी क्षेत्र के अंतर्गत जेपी सेतु के बजरंग चौक पर एक भटकी हुई बच्ची को सुल्तानपुर गांव के वकील खान ने पहलेजा ओपी पुलिस को सोमवार को सुपुर्द किया । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजाघाट ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बताया कि संजना खातून पिता मोहम्मद शहीद घर तरैया थाना पिपराही जिला शिवहर के रहने वाली बच्ची जो पटना में एक संबंधी के घर पर रहकर वह कार्य कर रही थी। जहां उसके साथ संबंधी ने उसे प्रताड़ित करती थी और वह सम्बंधी उसके घर से यह कह कर लाई थी कि उसके पठन-पाठन के साथ अच्छी शिक्षा देते हुए उसे अपने बच्चे के तरह से रखेंगी लेकिन ऐसा नहीं करने के कारण उस बच्ची ने उस घर से भागकर वह पटना से सोनपुर के जेपी सेतु के बजरंग चौक पर पहुंची । बजरंग चौक पर रोते बिलखते उस बच्ची को जब वकील खान सुल्तानपुर निवासी ने उस बच्ची को पूछताछ करने के बाद पहलेजा ओ पी पुलिस को सुपुर्द कर दिया । जहां ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने उस बच्ची के परिजनों की जानकारी पिपराही थाने के द्वारा उसके मां एवं पिता को पहलेजा ओपी में बुलाकर पहचान करने के बाद संजना खातून पिता मोहम्मद शहीद माता जोहरा खातून को सोमवार को सुपुर्द कर दिया । इस नेक काम के लिए वकील खान सहित अन्य लोगों ने ओपी प्रभारी को बधाई देते हुए कहा कि अगर पुलिस हो तो ऐसा । जिन्होंने अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए भटकी हुई बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द किया।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

Transcript Unavailable.