बिहार राज्य के जिला सारन के प्रखंड पारसा से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है दो दिन से लगातार बारिश होने से खेत में पानी जमा हो गया जिससे किसान परेशान हो गए है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जिला सारन के प्रखंड पारसा से विकास कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है परसोना पंचायत के मुखिया सरिता देवी ने अपने आवास पर पंचायत में हो रहे विकास कार्यो पर चर्चा हेतु बैठक की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खरिका में चल रहे सात दिवसीय महा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ समापन ,10 हजार से अधिक भक्तगण ने किया महा प्रसाद ग्रहण सोनपुर---सोनपुर प्रखंड के खरिका में चल रहे सात दिवसीय महा लक्ष्मी नारायण यज्ञ का पूर्ण आहुति रविवार के दिन आचार्य मुनि पाठक ,फलाहारी बाबा, विजय पाठक, वीरू पाठक, नीरज मिश्रा ,कुंदन तिवारी, छोटू पाठक, नितेश ,शिव नारायण शास्त्री ,अरुण तिवारी सहित अन्य विद्वान पुरोहितों द्वारा यज्ञ का समापन हुआ । इस महायज्ञ में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण ने पहुंचकर यज्ञ मंडप में परिक्रमा करते हुए 25 से अधिक विभिन्न देवी-देवताओं को बनाए गए प्रतिमा को पूजा अर्चना किया वही यज्ञ मंडप के प्रांगण में मां वैष्णो देवी के गुफा जो शाहिद पंडित के द्वारा निर्माण किया गया था उसे भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण ने माँ वैष्णव गुफा में प्रवेश कर मां वैष्णव का स्वरूपों का दर्शन व माँ रुद्र चंडी के पूजा अर्चना करते हुए उन्हें नमन कर घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए आराधना किया। इस यज्ञ का शुभारंभ 12 मार्च को महा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ था । इस यज्ञ के नेतृत्वकर्ता भोला सिंह के निगरानी में रहा । सात दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रतिदिन संध्याकालीन भागवत गीता व रामलीला का आयोजन कर श्रद्धालु गन को भक्ति के प्रति प्रेरित करने एवं नकारात्मक सोच को दूर करने की प्रेरणा भागवत गीता एवं रामलीला के द्वारा लोगों को जागृत करने का कार्य किया जा रहा था । इस लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में जहां कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह ,उमाशंकर कुमार, शत्रुघन ,शिव पिंटू चंदन ,दीपू, विक्की ,रमेश ,हरेंद्र साह ,लालबाबू प्रसाद ने पूरे यज्ञ में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कमी ना हो एवं हो रहे यज्ञ से लेकर समापन तक अपने हर गतिविधियों पर ध्यान देते रहें । यज्ञ मंडप में नरेंद्र नारायण सिंह ,विजय सिंह, नरपत सिंह ,उमेश सिंह ,सूरज सिंह ,विशु सिंह ,संतोष सिंह, विद्यांचल सिंह ,अजय कुमार सिंह अपनी अर्धांगिनी के संग यज्ञ मंडप में बैठकर यज्ञ की पूरी विधि विधान के साथ आचार्य द्वारा यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर क्षेत्र, राज्य और देश में सुख शांति अमन चैन की दुआएं श्री लक्ष्मी नारायण एवं अन्य देवी-देवताओं के साथ मां गंगा की आराधना किया ।इस महायज्ञ के समापन के उपरांत 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भक्तजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया । खारिका ही नहीं बल्कि पूरे सोनपुर के विभिन्न इलाकों से आए यज्ञ स्थलों में भक्तगणों ने परिक्रमा किया । पूरे क्षेत्र में भक्ति मय का वातावरण बना रहा और शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए स्थानीय लोगों के अलावा स्थानीय प्रशासन में अहम भूमिका निभाई ।
दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर भाकपा माले ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया।चौपाल को सम्बोधित करते हुए मुखिया लाल बहादुर कुशवाहा ने कहा कि 23 मार्च को भगत सिंह के शहादत दिवस पर नवजवानों का नये भारत के वास्ते भगत सिंह के नारे से हजारों की संख्या में मार्च निकाल कर उनके विचारों के जिला औऱ राज्य के नेता रखेगे। आज देश के जो माहौल है, उसमें भगत सिंह औऱ अम्बेडकर के विचारों को अमल करना जरूरी है। आज फिर एक बार देश गुलामी के तरफ रहा है। मंहगाई, रोजगारी, मजदूरी, हॉस्पिटल में दवाई, स्कूल में पढ़ाई सब सरकारी संस्थाओं को निजीकरण कर के फिर देश गुलामी के तरफ जा रहा है। इस लिए आप लोग 23 मार्च को हजारों के संख्या में मार्च में शामिल हो।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सिवान: ब्रिटिश काल में दरौली कभी व्यवसाय का मुख्य केंद्र माना जाता था। लेकिन आजादी के बाद के विगत वर्षों में सरकारी उदासीनता के चलते आवागमन की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दरौली का अब तक समग्र विकास नहीं हो सका। वही इसको लेकर मीडिया ने जब भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा से यह सवाल किया कि दरौली से आपके पार्टी के विधायक सत्यदेव राम सत्ता में है, बावजूद दरौली का संपूर्ण विकास नहीं हो रहा है तो उन्होंने कहा कि विधायक सत्यदेव राम दरौली को ऐतिहासिक स्थल घोषित करने के लिए लगे हुए हैं। और दरौली खरीद पक्का पुल बनने के बाद दरौली का समग्र विकास होगा यह मेरा दावा है। बता दें कि दरौली से उत्तर प्रदेश जाने के लिए तत्काल पीपा पुल का सहारा लेकर लोग आवागमन करते हैं। वहीं चार साल बाद भी पक्का पुल निर्माण अधूरा होने के कारण क्षेत्र की आम जनता परेशान है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
पानापुर, सारण। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना एवं नेहरू युवा केन्द्र सारण युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पानापुर प्रखंड मुख्यालय पानापुर बाजार की एक संस्था में एचआईवी व एड्स विषय पर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पटना से आये बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के रिसोर्स पर्सन राहुल कुमार सिंह व असीम झा द्वारा इसपर विस्तार से चर्चा की गयी ।उन्होंने बताया कि एड्स संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, संक्रमित व्यक्ति का खून स्वस्थ व्यक्ति को चढ़ाने से, संक्रमित व्यक्ति द्वारा उपयोग की गई सुई के साझा उपयोग से व एचआईवी संक्रमित गर्भवती मां से होने वाले उसके शिशु को होता है। मौके पर सोनू कुमार सिंह, रविरंजन कुमार मांझी, पानापुर प्रखंड की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रूपा कुमारी, सबीना खातून, धीरज कुमार बैठा व अन्य थे।
Transcript Unavailable.
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण पर निकले विधानसभा अध्यक्ष सह सदर विधायक श्री अवध बिहारी चौधरी ने हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शाम को पूर्वी हरिहांस खोदाईबारी में पहुंच कर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।भ्रमण के क्रम में प्रखंड के पूर्वी हरिहांस पंचायत के खोदाईबारी गांव निवासी पूर्व प्रमुख बाबूद्दीन आजाद के निवास स्थान पर पहुंचें। जहां पूर्व प्रमुख बाबूदीन आजाद और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पदस्थापित डिप्टी एसपी डॉ परवीन आजाद एवं उनके पूरे परिवार ने गुलदस्ता व बुकलेट देकर स्वागत किया। श्री प्रवीन ने कहा कि इतने बड़े पद पर आसीन अभिभावक तुल्य चाचा के मार्गदर्शन पर चल कर आज के यूवा पिड़ी आगे बढ़ सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वह जिले के वरिष्ठ राजनेता रहते हुए वर्तमान में विस अध्यक्ष के पद आसीन हैं।इस मौके पर पूर्व प्रमुख बाबूदीन आजाद,एस एचओ राजकुमार यादव,डॉ समिउद्दीन आजाद,इंजीनियर फरहीन आजाद नूरी,इरफान अली,राहुल कुमार,जियाउद्दीन मियां, तमन्ना राजा,मो आरीफ, ब्रजेश यादव, उपेन्द्र कुमार,जमालूदीन मियां, तनवीर अहमद आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
