सिवान दरौली विधानसभा क्षेत्र के गुठनी में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच धार्मिक अनुष्ठान और हवन किया गया। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया वहीं इस अवसर पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं के द्वारा भगवान परशुराम का गुणगान किया गया। सभा को संबोधित करते हुए महंत शिवेंद्र दास जी ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम की शक्ति की क्षति नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने इस धरती पर हमेशा ही सत्य को जिताने और अधर्म को हराने के लिए शस्त्र को उठाया। उन्हीं की राह पर चलते हुए हम सभी को धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने की प्राण लेनी होगी। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

सिवान: दुनिया के महान शिक्षक लेनिन की 153वें जयंती और भाकपा माले पार्टी की 54वां स्थापना दिवस समुचे जिले में आज धूमधाम से मनाई जा रही है। साम्प्रदायिक फासीवादी ताकतों के खिलाफ व्यापक आंदोलन संगठित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही दरौली प्रखंड क्षेत्र के कृष्णपाली, चकरी, टीकुलिया, सहित विभिन्न पंचायतों में भी भाकपा-माले के दरौली विधायक सत्यदेव राम, इनौस राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा सहित अन्य नेताओ द्वारा पार्टी का झंडा फहराकर शहीदों को सलामी दी गई और पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर विधायक सत्यदेव राम ने बिहार के सभी जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि -जाति धर्म और भाषाई सीमाओं से ऊपर उठकर जनता के सभी तबकों को एकता व एकजुटता के बंधन को मजबूत करना बहुत जरूरी है, ताकि भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर कर के भगत सिंह और बाबा साहेब के सपनो का भारत बनाया जाए।

सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के दरौली तथा गुठनी प्रखंड के विभिन्न गांवों में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ईद की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आंदर प्रखंड क्षेत्र में में ईद का त्यौहार परंपरागत ढंग से मनाया जा रहा है।इस दौरान सुल्तानपुर ईदगाह और मस्जिद में सुबह ईद की नमाज अदा की गई जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को ईद मुबारक की बधाई दी। ईद की नमाज पढ़ने के पहले बच्चों ने ईदगाह परिसर में लगी दुकानों से खेल खिलौने खरीदे। इधर ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क दिखी मुख्य चौक और चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार की रिपोर्ट । अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें या डाउनलोड करें।

Transcript Unavailable.