बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की दरौली प्रखंड क्षेत्र के कृष्णपाली पंचायत अंतर्गत हथौड़ी परमानंदपुर गांव में पिछले दिनों बिजली की चिंगारी से लगी आग के बाद आज रेड क्रॉस सोसाइटी सिवान के द्वारा कुल सात पीड़ित परिवार के लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री में पीड़ित परिवार के लोगों के बीच साड़ी, धोती, तौली, चादर, मच्छरदानी, प्लास्टिक का चट, बाल्टी और भोजन बनाने के बर्तन शामिल थे। जानकारी हो कि विगत 12 मई को हथौड़ी गांव निवासी हरिवंश राजभर, दिनेश राजभर, दिलीप राजभर और परमहंस राजभर चारों पिता स्व.गोपाल राजभर तथा सतीश राजभर, सुरेश राजभर और गणेश राजभर तीनों पिता स्व.राम प्यार राजभर इन सात परिवारों की झोपड़ी व कर्कटनूमा आवास जल गए थे। इसके बाद स्थानीय अंचलाधिकारी अरविंद प्रसाद सिंह और कृष्णपाली गांव के समजिक एवं सम्मानित व्यक्ति अनिल सिंह के परस्पर प्रयास से रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा पुनः राहत सामग्रीयों को उपलब्ध कराया गया।मौके पर अंचलाधिकारी दरौली अरविंद प्रसाद सिंह, कृष्णपाली पंचायत के अंचल कर्मचारी रवि कुमार और मुन्ना चौबे एवं अनिल सिंह सहीत कई लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की आंदर प्रखंड क्षेत्र के मसूदहा गांव में श्री श्री 1008 श्री श्याम सुंदर दास जी महाराज के सानिध्य में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में मंगलवार को पूजा पाठ एवं प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी ।इस दौरान यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल का परिक्रमा की। इसके साथ ही रासलीला और रामलीला का भी जमकर आनंद लिया। बता दे कि मसूदहा शेषनाग बाबा मठ पर 23 मई से श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है वही 31 मई यानी कल पुर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हो जाएगा इस बीच प्रतिदिन दिन और रात में रामलीला रासलीला का आयोजन किया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की दरौली में सरयू नदी की स्थिति शिवाला घाट पर राधा कृष्ण मंदिर के बगल में प्रस्तावित मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जाना है। वही इस निर्माण कार्य का शुरुआत आज गंगा दशहरा पर रमेंद्र राय रिटायर दरोगा जी के द्वारा स्टील गेट लगाने से किया गया। वही पंडित जी के मंत्रोचार के बीच इस दौरान सुधीर सिंह के द्वारा कार्य की शुरुआत की गई । इसके साथ ही महाप्रसाद वितरण किया गया। मौके पर स्थानीय निवासी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस मंदिर में मनोकामना सिद्धि हनुमान जी का मूर्ति स्थापित की जाएगी जिसको लेकर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर अजय श्रीवास्तव, नंदकुमार ओझा, उमाशंकर गुप्ता टीचर प्रद्युमन सिंह, मीतू त्रिपाठी, दीपक राय, राजकिशोर सिंह, भरत ओझा आदि लोग उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के सारण जिला के आंदर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने बताया की असांव थाना क्षेत्र के तियर गाँव से पुलिस एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार वारंटी तियर गांव निवासी राधेश्याम तिवारी बताया जा रहा है इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि तियर गाँव में पुलिस ने छापेमारी कर कोट द्वारा वारंट निर्गत अभियुक्त को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ मारपीट के मामले में कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मारपीट के फरार वारंटी को गाँव के समीप देखा गया है। मिली सूचना पर पुलिस ने तियर गांव में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान चारों तरफ से घेर कर फरार वारंटी राधेश्याम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में आज जेल भेज दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की विधानसभा अन्तर्गत गुठनी प्रखण्ड के विश्वार पंचायत के ग्राम मिश्र के पतऊवा में भाकपा माले ने प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में पार्टी के दरौली विधायक सत्यदेव राम मुख्य रूप से शामिल रहे।इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्ययोजना को लेकर उसकी तैयारी, आगामी 25 जून से एक महीने तक गांव गांव में पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ साथ आम लोगों की भागीदारी की तैयारी आदि की समीक्षा हुई। इस बैठक में पार्टी के गुठनी सचिव सुरेश राम, नवमीलाल पासवान, इंद्रजीत कुशवाहा, रविन्द्र पासवान, चंद्र प्रकाश मालती देवी, शेषनाथ राम, गजराज मुखिया शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की दरौली प्रखंड के दोनों बाजार में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें राजद विधायक हरिशंकर यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष उमेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष समेत सैकड़ों महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद विधायक ने कहा कि हमारा देश आर एस एस के संविधान से नहीं बल्कि बाबासाहेब आंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा लेकिन यह मोदी सरकार देश में आर एस एस का संविधान लागू करना चाह रही है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण जिला के आंदर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अम्बे ने बताया की बताया की आंदर में डीएम मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रवि प्रकाश की देखरेख में मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ रामेश्वर राम, बीडीओ कुणाल कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी दीपक कुमार द्वारा नगर पंचायत आंदर के रघुनाथपुर रोड, गौरा रोड एवं भवराजपुर रोड में छापेमारी कर ज्योति डायग्नोस्टिक जांच घर आदि की जांच किया गया ।इसके साथ ही रघुनाथपुर रोड, गौरा रोड एवं भवराजपुर रोड में अवैध रूप से चल रहे चार अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है। वही इस संबंध में बीडीओ कुणाल कुमार एवं थाना पुलिस ने कहा कि चिकित्सा पदाधिकारी के लिखित आवेदन के बाद इन चारों अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिकों पर एफ आई आर कर कार्रवाई की जाएगी। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण जिला से विकास कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की परसा बाजार के समीप इंद्रा मार्केट से गोपालगंज से पटना जा रही यात्री बस में दोपहर अचानक से चिंगारी निकलने से बस में अफरा तफरी मच गई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।