Transcript Unavailable.
आरबीआई का करेंसी प्रबंधन वैसे तो ठीक-ठाक है लेकिन देश में नोटों का प्रचलन बढ़ रहा है और सिस्टम में नकली नोटों की संख्या भी बढ़ रही है। यह बात स्वयं आरबीआई ने अपनी सालाना रिपोर्ट में स्वीकार की है।इसमें बताया गया है किवर्ष 2022-23 के दौरान देश में प्रचलित करेंसी में बैंक नोटों की संख्या 4.4 प्रतिशत बढ़ी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से विकाश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चयनित किसानो के खाते में ई केवाईसी नहीं होने से 14 वीं क़िस्त का भुगतान होने में समस्या होगी। जिला कृषि कार्यालय में चेक लिस्ट भेजे गये हैं। उसके अनुसार पंचायत के सौ डेढ़ सौ किसान समेत 2500 किसान है। सभी पीएम किसान योजना लाभुक है
बिहार राज्य के सारण जिले से विकाश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि परसा-सुतिहार पथ पर खजौली मठ के समीप मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से उसमे बैठे करीब आधे दर्जन से अधिक बाराती जख्मी हुए। गंभीर रूप से जख्मी बारातियों में डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार नवादा निवासी प्रभु महतो के 24 वर्षीय पुत्र प्रमोद महतो को पीएचसी परसा में प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिले से विकाश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि परसा के पीएन कॉलेज में वर्षो से रिक्त पड़े हिंदी विभाग के प्रोफ़ेसर के ज्वाइन करते ही महाविद्यालय परिसर में छात्र छात्रों में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की भाकपा माले के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान माले प्रतिनिधि मंडल टीम भी उनके साथ रही। निरिक्षण के दौरान विधायक ने सदर अस्पताल परिसर में बन रहे मॉडल भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया। जिसके बाद वह सदर अस्पताल स्थित इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और मरीजों से अस्पताल प्रबंधक द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। विधायक ने मरीजों से कहा कि अस्पताल में किसी तरह की भी समस्या होने पर आप सभी हमें बताएं। ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को आपके लिए मुहैया कराया जा सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की सिवान कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय पटना में दायर मामलों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने अनुमंडल पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा चर्चा की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के दरौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार ने बताया की गुठनी नगर पंचायत भवन में बोर्ड की एक बैठक कार्यपालक पदाधिकारी परवेज आलम के अध्यक्षता में की गई । जिसमें गुठनी नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी एवं उपाध्यक्ष गुठनी नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो योजनाएं पूर्व में ली गई है उन योजनाओं पर जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की गंगा दशहरा के अवसर पर पहलेजा घाट दक्षिण वाहिनी गंगा नदी की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपरांत संध्या कालीन माँ गंगा महाआरती का आयोजन हुआ। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की सोनपुर रेलमंडल द्वारा यात्रियों को परेशानी मुक्त आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए लोकल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे बिना टिकट के यात्रा कर रहे 5627 यात्री पकड़े गए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
