Transcript Unavailable.
सिवान उड़ीसा के बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना को लेकर दरौली के पुनक गांव में राष्ट्रीय समाजिक कार्यकर्ता राघवेन्द्र कुमार खरवार के नेतृत्व मे रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में इस रेल हादसा में मौत के शिकार हुए यात्रियों को श्रद्धांसुमन अर्पित करते हुए व मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई । इसके साथ ही उनके याद में कैंडल मार्च निकाला गया। शोक सभा में राष्ट्रीय समाजिक कार्यकर्ता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने इस रेल हादसा पर घोर व्यथा व्यक्त करते हुए, इस घटना के लिए रेलवे कर्मीयों की घोर लापरवाही बताते हुए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया। रेलवे विभाग व रेल मंत्रालय अपनी लचर व्यवस्था को पूर्णरूप से तत्काल सुधार करें, ताकी भविष्य में ऐसी घटना न घटे।रेल मंत्रालय भारत सरकार से यह भी मांग किया की सरकार के द्वारा मृत परिवार को सहयोग राशि के साथ नौकरी भी देना सुनिश्चित करे और घायलों को सही रूप से ईलाज कराने की भी व्यवस्था की जाय। शोक सभा में राष्ट्रीय समाजिक कार्यकर्ता राघवेन्द्र कुमार खरवार के साथ शिक्षक मनोज कुमार कुशवाहा, अमृतेश पटेल, रितेश कुमार, दिपक सिंह सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहें।
सिवान 15 जून को महागठबंधन के बैनर तले सभी प्रखंडों में भाजपा के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को लेकर सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड में भाकपा माले के दरौली विधायक कामरेड सत्यदेव राम ने कार्यकर्ता सम्मेलन किया। सम्मेलन में बड़हरिया प्रखंड के 20 पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हुए और 15 जून को होने वाली बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालय पर महागठबंधन तरफ से आयोजित धरना को सफल बनाने, पार्टी के आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ, जन संवाद यात्रा 20 से 22 तक को सफल बनाने और बड़हरिया में पार्टी को और मजबूत करने पर बात हुई।
सिवान गुठनी प्रखंड के मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन स्वास्थ्य प्रबंधक के देखरेख में किया गया। इस संबंध में जांच कैंप में मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र के माध्यम से योजना का सीधा लाभ दिव्यांगजनों को मिल सकता है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
सिवान दरौली प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली से बभनौली तक जाने वाली मुख्य सड़क टूटकर जर्जर हो गई है। जिससे यात्रियों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो कई बार इसकी शिकायत स्थानीय विधायक, सांसद, मुखिया आदि जनप्रतिनिधि और प्रशासन से की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी स्थित ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध ब्रह्म राज बाबा राजाधिराज हरिराम जी महाराज मंदिर जेष्ट पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा हरिराम का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के लिए पतेजी बहादूर कांधपाकड सहित आसपास गांव के श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे जिससे मंदिर परिसर में विहंगम नजारा देखने को मिला।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में प्रखंड प्रमुख राधा देवी की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आंदर प्रखंड क्षेत्र के सभी लाइसेंसी खाद विक्रेताओ की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख के द्वारा निर्देशित किया गया की सभी दुकानदार अपनी - अपनी दुकानों पर रेट सूची लगाएंगे। सही मूल्य पर यूरिया डाई किसानों को उपलब्ध कराएंगे ॥ ऐसा नहीं करने पर दुकानदारों के लाइसेंस को रद्द करते हुए नियमानुसार करवाई किया जाएगा। निगरानी समिति के बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार ,जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
