दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट।माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में अवकाश की स्वीकृति दे सरकार शंकर कुमार मालाकार ======================== माली मालाकार कल्याण समिति सारण के तत्वधान में प्रखंड स्तरीय बैठक कसेरा टोला (परसागढ) प्रखंड एकमा हैं एवं ग्राम माली टोला रामपुर भगवानपुर प्रखंड बनियापुर तथा लालापुर अंतर्गत भिन्न-भिन्न स्थानों पर की गई। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में माली माला कार्य कल्याण समिति सारण के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री शंकर कुमार मालाकार एवं उपाध्यक्ष श्री राजकुमार भगत, उप सचिव श्री असर्फी भक्त, श्री राकेश भगत, कमिटी के लिगल एडवाइजर श्री रंजन प्रसाद भक्त, कर्मठ एवं जुझारू वरीय सदस्य श्री मनोज भक्त श्री सतीश भक्त एवं श्री चंदन कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट।निः शुल्क शिक्षा हेतु जागरूकता अभियान आज दिनांक 23 जुलाई 2023 को निः शुल्क डिजिटल शिक्षा हेतु हराजी पंचायत के 20 घर का भ्रमण कर सहयोग राशि इक्कठा किया गया। उसमें सारे बच्चे भाग लिए जो निः शुल्क डॉo भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय में पढ़ते है। जिसमें रणंजय कुमार सचिवालय सहायक आदर्श प्रद्युमन , विनोद कर्ण तिवारी शिक्षक भगवान सिंह,लाइब्रेरी संचालक मौके पर उपस्थित थे।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट।आज दिनांक 23 जुलाई 2023 को डिजिटल बोर्ड द्वारा पढ़ाई कराने हेतु प्लेटफॉर्म कोचिंग सेंटर दिघवारा, सारण का ग्रैंड ओपनिंग श्री प्रमोद सिंह,मेयर नगर परिषद के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में रणंजय कुमार सचिवालय सहायक,भूषण कुमार,शिक्षक आदर्श प्रद्युमन हकदर्शक,जियाउल हक लिपिक,जल संसाधन विभाग प्रदीप कुमार राजस्व कर्मचारी अमित कुमार शिक्षक ,संतोष पाण्डेय शिक्षक, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल ,रामगढ़ा के डायरेक्टर विजय कुमार एवम उनकी समस्त टीम,भगवान सिंह डॉ भीम राव अम्बेडकर लाइब्रेरी ,हराजी संचालक सम्मिलित हुए।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं की आजादी के अमृत महोत्स्व कार्यक्रम के तहत सालभर चलने वाले कार्यकर्म में लोगों को स्वस्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य ग्राम ,स्वास्थ्य भारत की परिकल्पना को साकार कराने के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं की सोनपुर नखास के पवन सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प राजीव प्रकार रूडी के सौजन्य से निशुल्क कार्ड का 159 लोगों का पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमोल के विधयक कृष्ण कुमार सिंह और अन्य अतिथि गण उपस्तिथ थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं की सोनपुर विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के श्री गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में रविवार को अमृतमयी वाणी में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस पर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने कहा कि सर्वेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में अनेकानेक बाल लीलाएं कीं, जो वात्सल्य भाव के उपासकों के चित्त को अनायास ही आकर्षित करती है। जो भक्तों के पापों का हरण कर लेते हैं, वही हरि है। मनुष्य स्वंय को भगवान बनाने के बजाय प्रभु का दास बनने का प्रयास करें, क्योंकि भक्ति भाव देख कर जब प्रभु में वात्सल्य जागता है तो वे सब कुछ छोड़ कर अपने भक्तरूपी संतान के पास दौड़े चले आते हैं। गृहस्थ जीवन में मनुष्य तनाव में जीता है, जब कि संत सद्भाव में जीता है। यदि संत नहीं बन सकते तो संतोषी बन जाओ। संतोष सबसे बड़ा धन है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं की सोनपुर 'यह कष्टहरिया की धरती समस्त दुःख हरण करती ।हरिहर क्षेत्र सोनपुर के नारायणी नदी किनारे कष्टहरिया घाट स्थित कष्टहरिया आश्रम के प्रांगण में रविवार को साहित्यिक संस्था 'युगबोध' द्वारा आयोजित कष्ट हरिया घाट की महत्ता विषयक संगोष्टी एवं कवि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संस्था के संचालक साहित्यकार अवध किशोर शर्मा ने उपरोक्त काव्य पाठ किया ।इस मौके पर कष्टहरिया आश्रम एवं शिव परिवार मंदिर के महंत संत बाबा ब्रज किशोर दास सहित आधा दर्जन व्यक्तियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।
बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास कुमार बताते हैं की संसद राजीव प्रसाद रूढ़ि के निर्देश पर नारयणपुर गाँव निवासी संतोष सिंह जो दिव्यांग थे उनको संसद के अनुसंसा पर व्हीलचेयर भाजपा कार्यकर्तों ने उनके घर पहुँच कर सौंपा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
