बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षी कुमारी बताती हैं की सोनपुर 'यह कष्टहरिया की धरती समस्त दुःख हरण करती ।हरिहर क्षेत्र सोनपुर के नारायणी नदी किनारे कष्टहरिया घाट स्थित कष्टहरिया आश्रम के प्रांगण में रविवार को साहित्यिक संस्था 'युगबोध' द्वारा आयोजित कष्ट हरिया घाट की महत्ता विषयक संगोष्टी एवं कवि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संस्था के संचालक साहित्यकार अवध किशोर शर्मा ने उपरोक्त काव्य पाठ किया ।इस मौके पर कष्टहरिया आश्रम एवं शिव परिवार मंदिर के महंत संत बाबा ब्रज किशोर दास सहित आधा दर्जन व्यक्तियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया ।
