हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... CTA: सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से एक बुजुर्ग से हुई। बुजुर्ग बताते है कि उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिला है जिससे कारण वह बहुत परेशान है।

सोनपुर रेल मंडल के मंडल कार्यालय सहित सभी प्रमुख स्टेशनों , ट्रेनिंग स्कूल तथा शेडो में रविवार को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया l मुख्य कार्यक्रम के तहत मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के नेतृत्व में ऑफिसर्स क्लब सोनपुर से प्रभातफेरी निकली गई। इस प्रभात फेरी में मंडल के सभी अधिकारी एवं स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसके अलावे इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री सूद ने मंडल कार्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया l

32 दिनों तक चलने वाली विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के साधुगाछी स्थित विभिन्न क्षेत्रो से आये हजारों कबीरपंथी ने पहुंच कर सत्संग शिविर का विधिवत तरीके से दर्जनों शिविर का उद्घाटन को संपन्न किया । जिसमें परंपरा का निर्वहन करते हुए विभिन्न मठ के महंत बारी-बारी से सभी शिविर में पहुंचकर दीपप्रज्वलन में शामिल होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया । कबीर आश्रम भगवान धाम के आचार्य पीठ धनौती सिवान के महंत शत्रुघ्न गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया । उसके बाद सत्संग का दौरा देर रात्रि तक चलता रहा । उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए महंत श्री गोस्वामी ने कहा कि आज संपूर्ण मठ मंदिर में आपराधिक तत्व के द्वारा परेशान किया जा रहा है जो चिंता का विषय है । वहीं पूरे बिहार के साधु ,संत ,महंतों को सरकार कोई भी सुविधा व सहायता पूर्ण रूप से नहीं दे रहे हैं जिसके कारण दबंगों द्वारा मठ मंदिर के जमीनों को हड़पना शुरू कर दिया है जो चिंता का विषय है । इतना ही नहीं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में साधु संत सन्यासी कबीर पंथ्यों को सरकार के तरफ से कोई व्यवस्था नहीं दी जाती है जिसके कारण धीरे-धीरे साधु संत महात्माओं का आना काम होते जा रहा है । ऐसी स्थिति में विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहेब का उपदेश लोक हित जरूरी है उनके परम ज्ञान से ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है । कबीर मठ बगीचा रोसरा के आचार्य महंत दीप नारायण साहब ने सत्संग शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि भक्ति में अपार शक्ति है ,भक्ति जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला प्रांगण में राजस्व भूमि सुधार प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार के शाम बिहार सरकार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन करते हुए विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि भूमि विवाद को निपटाए जाने के लिए बिहार सरकार हर संभव तकनीकी खामियों को दूर करने में लगी हुई है। इसके लिए खतियान ,खाता खेसरा, जमाबंदी सहित भूमि संबंधित कागजातों को स्कैन किया जा रहा है । 10 करोड़ का कागजातो का स्कैन करने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से तीन करोड़ विभिन्न कागजातो का स्कैन किया जा चुका है । इसी बीच लगभग 25 करोड़ का कागजात सामने आए जिनका भी धीरे-धीरे स्कैनिंग कर दिया जाएगा। अब कोई भी कहीं से भूमि की स्थिति को जान सकता है। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार के लिए बिहार सरकार के तरफ से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार में जल्द ही भूमि का सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा । जमीन विवाद को समाप्त करने के लिए ऑनलाइन दाखिल खारिज का कार्य शुरू किया गया है इससे लोगों को राहत मिल रही है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

देश में हर साल 26 नवम्बर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है ! यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था!

Transcript Unavailable.

Sawidhan ke nirmata Bhim Rao Ambedkar hai