32 दिनों तक चलने वाली विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के साधुगाछी स्थित विभिन्न क्षेत्रो से आये हजारों कबीरपंथी ने पहुंच कर सत्संग शिविर का विधिवत तरीके से दर्जनों शिविर का उद्घाटन को संपन्न किया । जिसमें परंपरा का निर्वहन करते हुए विभिन्न मठ के महंत बारी-बारी से सभी शिविर में पहुंचकर दीपप्रज्वलन में शामिल होकर अपने-अपने विचार व्यक्त किया । कबीर आश्रम भगवान धाम के आचार्य पीठ धनौती सिवान के महंत शत्रुघ्न गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया । उसके बाद सत्संग का दौरा देर रात्रि तक चलता रहा । उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए महंत श्री गोस्वामी ने कहा कि आज संपूर्ण मठ मंदिर में आपराधिक तत्व के द्वारा परेशान किया जा रहा है जो चिंता का विषय है । वहीं पूरे बिहार के साधु ,संत ,महंतों को सरकार कोई भी सुविधा व सहायता पूर्ण रूप से नहीं दे रहे हैं जिसके कारण दबंगों द्वारा मठ मंदिर के जमीनों को हड़पना शुरू कर दिया है जो चिंता का विषय है । इतना ही नहीं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में साधु संत सन्यासी कबीर पंथ्यों को सरकार के तरफ से कोई व्यवस्था नहीं दी जाती है जिसके कारण धीरे-धीरे साधु संत महात्माओं का आना काम होते जा रहा है । ऐसी स्थिति में विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहेब का उपदेश लोक हित जरूरी है उनके परम ज्ञान से ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है । कबीर मठ बगीचा रोसरा के आचार्य महंत दीप नारायण साहब ने सत्संग शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि भक्ति में अपार शक्ति है ,भक्ति जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।