"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू बैगन की खेती के लिए समय और बीज का चयन की जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

Transcript Unavailable.

समाजसेवी पंकज परमार सोनपुर ने बताया कि ---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला जो अंग्रेजों व मुगलों के शासन से चली आ रही है जिसे सोनपुर पशु मेला के रूप में जाना और पहचाना जाता था राज्य ही नहीं विदेशी से भी सैलानियों का आगमन होता था मेला में सुई से लेकर तलवार व हर घरेलू सामग्री का खरीद बिक्री होती थी क्षेत्रफल भी बहुत बड़ा था लेकिन विगत 20 वर्षों से मेला का क्षेत्र धीरे-धीरे सी सिमटती जा रही है पहले बड़े-बड़े व्यापारियों का आगमन होता था लेकिन बढ़ती महंगाई और मेला में टेंडर के रकम ज्यादा होने के कारण राशि दुकान लगाने वाले लोगों को ज्यादा दामो में जमीन ली जाती है इससे भी व्यापारियों को काफी कठिनाई होती है पहले पशु पक्षियों की बिक्री होती थी व्यापारी आते थे लेकिन विगत पशु पक्षी बिक्री पर पाबंदी लग जाने के कारण व्यापारियों का आना जाना काम हो जाने के कारण सोनपुर मेला धीरे-धीरे सिमटती जा रही है ।

आज सोनपुर मेला का करेंगे उपमुख्यमंत्री उद्घाटन सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का विधिवत उद्घाटन शनिवार के 6:00 शाम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर 32 दिनों तक चलने वाली सोनपुर मेला का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह जबकि कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता रहेंगे । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सह प्रभारी मंत्री सारण सुमित कुमार सिंह । इसके साथ ही सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ,महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिंह सिग्रीवाल के अलावा जिले के सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद सहित अन्य विधायक ,एमएलसी डॉक्टर वीरेंद्र नारायण यादव सहित अन्य एमएलसी, जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विभागीय मंत्री व सारण जिलाधिकारी, सारण एसपी,डीडीसी सहित सोनपुर डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित अनेक अधिकारी , जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे ।जहां मुख्य मंच पर उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग का कार्यक्रम किया जाएगा । जिसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रद्धा पंडित अपनी करिश्माई आवाज का जादू बिखरेगी । पर्यटक विभाग के पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया की 25 नवंबर को एक स्विच कॉटेज बुक किया गया है जिसमें स्विच कॉटेज फ्रांस से आने वाले सैलानियों ने बुक कराया है जो फ्रांस से सोनपुर मेला उद्घाटन देखने व मेला घूमने आ रहे हैं । अभी तक 11 सैलानियों ने स्विच कॉटेज बुक कराया है । पर्यटक विभाग के द्वारा विदेशी पर्यटकों को ठहरने और घूमने आने वाले के लिए सुख सुविधाओं को सुशोजित भी स्विच कॉटेज का निर्माण कराया गया है जिसमें 10 डबल बेड के और 10 सिंगल बेड के कॉटेज बनाए गए हैं स्विच कॉटेज का किराया ₹2500 रखी गई है। उन्होंने कहा कि विदेशी सैलानी भी अब सोनपुर मेला को देखने के लिए रुचि दिखाने लगे हैं ।

बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी लाल बाबू पटेल से साक्षात्कार लिए है जिसमें लाल बाबू पटेल ने कहा कि उन्होंने 23 नवम्बर 2023 को एक खबर मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कराया था। उस खबर में बताया गया था कि पुराने गंडक पुल के मुख्य प्रवेश द्वार पर टँगे बैनर में चप्पल की विज्ञापन दिख रही थी जिससे लोगों में काफी नाराजगी थी। इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रकाशित करने के बाद संवाददाता द्वारा स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन को इस खबर से अवगत कराया। इसके बाद 24 घंटे के अंदर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी गंडक पुल के मुख्य द्वार में लगाए गए चप्पल के विज्ञापन को हटावा दिया है। इसके लिए वह मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार एवं मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिए हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पत्तागोभी में काला सड़न रोग के बारे में जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मिर्च की फसल में मोमिर्च में लीफ स्पॉट रोग के बारे में जानकरी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें