आज सोनपुर मेला का करेंगे उपमुख्यमंत्री उद्घाटन सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का विधिवत उद्घाटन शनिवार के 6:00 शाम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर 32 दिनों तक चलने वाली सोनपुर मेला का उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भारत सरकार के राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह जबकि कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता रहेंगे । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सह प्रभारी मंत्री सारण सुमित कुमार सिंह । इसके साथ ही सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ,महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिंह सिग्रीवाल के अलावा जिले के सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद सहित अन्य विधायक ,एमएलसी डॉक्टर वीरेंद्र नारायण यादव सहित अन्य एमएलसी, जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विभागीय मंत्री व सारण जिलाधिकारी, सारण एसपी,डीडीसी सहित सोनपुर डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित अनेक अधिकारी , जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे ।जहां मुख्य मंच पर उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग का कार्यक्रम किया जाएगा । जिसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायिका श्रद्धा पंडित अपनी करिश्माई आवाज का जादू बिखरेगी । पर्यटक विभाग के पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया की 25 नवंबर को एक स्विच कॉटेज बुक किया गया है जिसमें स्विच कॉटेज फ्रांस से आने वाले सैलानियों ने बुक कराया है जो फ्रांस से सोनपुर मेला उद्घाटन देखने व मेला घूमने आ रहे हैं । अभी तक 11 सैलानियों ने स्विच कॉटेज बुक कराया है । पर्यटक विभाग के द्वारा विदेशी पर्यटकों को ठहरने और घूमने आने वाले के लिए सुख सुविधाओं को सुशोजित भी स्विच कॉटेज का निर्माण कराया गया है जिसमें 10 डबल बेड के और 10 सिंगल बेड के कॉटेज बनाए गए हैं स्विच कॉटेज का किराया ₹2500 रखी गई है। उन्होंने कहा कि विदेशी सैलानी भी अब सोनपुर मेला को देखने के लिए रुचि दिखाने लगे हैं ।