विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला प्रांगण में राजस्व भूमि सुधार प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार के शाम बिहार सरकार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन करते हुए विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि भूमि विवाद को निपटाए जाने के लिए बिहार सरकार हर संभव तकनीकी खामियों को दूर करने में लगी हुई है। इसके लिए खतियान ,खाता खेसरा, जमाबंदी सहित भूमि संबंधित कागजातों को स्कैन किया जा रहा है । 10 करोड़ का कागजातो का स्कैन करने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से तीन करोड़ विभिन्न कागजातो का स्कैन किया जा चुका है । इसी बीच लगभग 25 करोड़ का कागजात सामने आए जिनका भी धीरे-धीरे स्कैनिंग कर दिया जाएगा। अब कोई भी कहीं से भूमि की स्थिति को जान सकता है। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार के लिए बिहार सरकार के तरफ से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार में जल्द ही भूमि का सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा । जमीन विवाद को समाप्त करने के लिए ऑनलाइन दाखिल खारिज का कार्य शुरू किया गया है इससे लोगों को राहत मिल रही है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें