Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फूलगोभी एवं पत्तागोभी में मृदुरोमिल आसिता और आद्रगलन रोग के बारे में जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सोनपुर आपदा के बारे में सभी लोगों को जागरूक कर आपदा से होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकती है। बच्चों से लेकर वृद्ध लोगों को आपदा से कैसे बचे ,कैसे सुरक्षा करें और किन-किन बातों को ख्याल रखें इन सारी बातों को जानकारी दी जा रही है साथ ही उन्हें निःशुल्क पंपलेट वितरण कर उन्हें जानकारी दी जा रही है । पवेलियन में यह भी जानकारी दी गई कि आपदा के समय कोई भी व्यक्ति अगर मालवा में फंस जाते हैं तो उन्हें किस तरह से स्वांग डॉग उसे खोज करते हैं और उसे किस तरह से निकलते हैं इसकी भी जानकारी दी गई। पवेलियन में इसके लेकर सभी लोगों को जागरूक करने के लिए रोचक तरीके अपनाने की जरूरत है। ऐसे ही रोचक तरीके को अपनाते हुए हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन पवेलियन में युगांतर की ओर से पहेलियों, मुकरियां प्रतियोगिता एवं क्विज का आयोजन कर मेले में आए दर्शकों से प्रश्न पूछ कर सही जवाब देने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उक्त बातें युगांतर, पटना के जिला समन्वयक विजय उपाध्याय ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लोगों के प्रतिभा में निखार के साथ पुरस्कार प्राप्त करना मेला भ्रमण के उत्साह को बढ़ाने में सफल है। मुकरी को संगीतमय तरीके से गीत गाकर प्रस्तुत किया जा रहा है। यह आकर्षण बना हुआ है। इसके माध्यम से स्कूली बच्चों को भी आपदा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पवेलियन के मुख्य मंच से मुकरी एवं पहेली प्रतियोगिता के विजेता स्कूली बच्चों को युगांतर की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला स्टॉल पर गुड्डू कुमार, मंकेश्वर पांडेय, राजेश कुमार, टुनटुन पासवान, कृष्णा कुमार, विजय उपाध्याय, अमर कुमार शर्मा, पंकज कुमार, उपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग जुटे हैं।
सोनपुर मेला में प्रशासन द्वारा व्याप्त कुव्यवस्था के विरोध में सोनपुर के चिड़िया मठ पर ग्रामीणों एवं व्यपारियों की महाबैठक शुक्रवार की गयी।बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह, बिनोद सिंह सम्राट, नवल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, अवधेश सिंह, सुधीर सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार, शर्मानन्द सिंह, अमन सिंह, रंजन सिंह, टुनटुन सिंह, बबलू सिंह, दिलीप प्रसाद, मो. युसूफ, राकेश मेरठ वाले, संजय मिना बाजार, राजन सिंह, विजय शर्मा, अजय सिंह, कुणाल सिंह चौहान, रोहित कुमार सिंह, अशोक सिंह, बिनय सिंह,मुकेश सिंह सहित दर्जनों लोग प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कहा कि बिहार के राजगीर में कुछ दिन पहले ही मलमास मेला का आयोजन किया था जिसमें पहले दिन से ही खेल-तमासे, झूला, मारुती कुआं सर्कस, थिएटर आदि का लाइसेंस देकर पुरी तरीके से सजाया गया परन्तु विश्व प्रशिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के उद्घाटन के सप्ताह भर बाद भी किसी प्रकार का लाइसेंस न देकर मेला को पुरी तरह से समाप्त करने की साजिस रची जा रही है। इतना ही नहीं उद्घाटन के 15 दिनों तक सरकारी व गैर सरकारी स्टॉल का उद्घाटन होने की सिलसिला चलती रहती है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर मेला में बिस्कोमान के काउंटर का हुआ उद्घाटन। मेला अवधि के दौरान रियायत दर पर प्याज,चना दाल,चाबल,आटा अन्य खाद्यान्न आम जनता को मिलेगा- विस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह सोनपुर । विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला परिसर मे लगाएं विस्कोमान काउंटर का उद्घाटन विस्कोमान अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर काउंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेला घूमने आए लोगों को संबोधित करते हुए शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पूरी मेला अवधि के दौरान जरूरतमंद व्यक्ति एवं आम जनता को रियायत दर पर प्याज,चना दाल,करू तेल,आटा, के साथ-साथ संस्था की ओर से उत्पादित हाफ बोयायल एवं कतरनी चावल निर्धारित कीमत पर बिक्री होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मौजूद सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक पहले ग्राहक के तौर पर सरसों तेल एवं चना दाल की खरीदारी किया और निर्धारित राशि का भुगतान पेटीएम के माध्यम से किया।इस दौरान डॉक्टर सिंह ने कहा कि आम जनता के हित का ख्याल रखते हुए हमारी संस्था नेफेड के सौजन्य से यह व्यवस्था की गई है ताकि उनकी जेब पर असर कम हो और जरूरतमंद खदान सामग्री सस्ते दर पर खरीद सके।इस दौरान गुरुवा के विधायक विनय कुमार यादव उपाध्यक्ष गोपाल गिरी बिस्कोमान के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह,उप प्रबंध निदेशक लल्लू प्रसाद सिंह,सोनपुर के अंचलाधिकारी विश्वजीत कुमार सिंह, बीडीओ सुदर्शन कुमार, टुनटुन सिंह,नेफेड प्रतिनिधि विकास कुमार की मार्केटिंग ऑफिसर वीरेश त्रिपाठी,उपभोक्ता पदाधिकारी शशि भूषण सिंह,काउंटर के नोडल इंचार्ज रवि शंकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रेमचंद सिंह, गोपालगंज कोऑपरेटिव के जिला अध्यक्ष महेश राय आदि के अलावा काउंटर पर प्रति नियुक्त राहुल सिह,रविशं ,अभिषेक आनंद, अभिमन्यु कुमार,निर्मल कुमार सिंह, राहुल कुमार,पुष्पेंद्र कुमार ,रजनीश ,आलोक, सुमित पंकज ,अभिमन्यु ,सुमित मौजूद थे। ज्ञात हो कि अक्टूबर माह में प्याज की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई थी।उसी समय बिस्कोमान रियायत दर पर प्याज के साथ-साथ चना दाल की बिक्री बिहार के कई जिलों में कैंप लगाकर की थी।हरिहर क्षेत्र मेला स्थित बिस्कोमान काउंटर पर प्याज ₹25 प्रति किलो,चना दाल ₹60 ,करु तेल प्रति लीटर बोतल में 156 रुपये,जबकि पाउच में 1 लीटर 154 रुपए, चावल कतरनी हाफ बॉयल 25 किलोग्राम का बैग की कीमत 1237 जबकि 5 किलोग्राम वाला 265 रुपए तथा 10 किलोग्राम का 509 रुपए रखा गया है।आटा 27 रुपए 50 पैसे प्रति किलो उपलब्ध है। सामान बिक्री के लिए काउंटर खुलते ही सबसे ज्यादा प्याज, चना के दाल सहित अन्य सामग्री की खरीदारों की भीड़ उभर पड़ी ।
Transcript Unavailable.
