Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सरकार हर बार लड़कियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग योजनाएं लाती है, लेकिन सच्चाई यही है कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लड़कियां दूर रह जाती हैं। कई बार लड़कियाँ इस प्रोत्साहन से स्कूल की दहलीज़ तक तो पहुंच जाती है लेकिन पढ़ाई पूरी कर पाना उनके लिए किसी जंग से कम नहीं होती क्योंकि लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पढ़ाई करने के लिए खुद अपनी ज़िम्मेदारी लेनी पड़ती है। लड़कियों के सपनों के बीच बहुत सारी मुश्किलें है जो सामाजिक- सांस्कृतिक ,आर्थिक एवं अन्य कारकों से बहुत गहरे से जुड़ा हुआ हैं . लेकिन जब हम गाँव की लड़कियों और साथ ही, जब जातिगत विश्लेषण करेंगें तो ग्रामीण क्षेत्रों की दलित-मज़दूर परिवारों से आने वाली लड़कियों की भागीदारी न के बराबर पाएंगे। तब तक आप हमें बताइए कि * -------आपके गाँव में या समाज में लड़कियों की शिक्षा की स्थिति क्या है ? * -------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने की होड़ बाकी है ? * -------साथ ही लड़कियाँ को आगे पढ़ाने और उन्हें बढ़ाने को लेकर हमे किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ?

मिडे मिल के संबंध में

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

सोनपुर अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ कई अनुतरित सवाल छोड़ते हुए 32 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का समापन हो गया । इस मेला का विधिवत उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा 25 नवंबर को किया गया था । इस मेले में राज्य ही नहीं अन्य राज्यो व विदेशी सैलानियों ने मेला में आकर सरकारी व गैर सरकारी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व लाभदायक योजनाओं के साथ जरूरत मद समानों की खरीद बिक्री व मनोरंजन के अलावा अन्य जानकारी हासिल किया । सोनपुर मेला का सरकारी स्तर से आधिकारिक रूप से मंगलवार के शाम संपन्न हो गया। मेला के मुख्य पंडाल में आयोजित समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार के कई प्रदर्शनियों को मंच पर प्रस्तुत किया गया । जहाँ बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह सारण प्रभारी सुमित कुमार सिंह, विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव तथा सारण के डीएम अमन समीर ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दिया गया जबकि द्वितीय पुरस्कार ग्रामीण विकास विभाग के ग्राम श्री मंडप को दिया गया तृतीया पुरस्कार कृषि विभाग को दिया गया वही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को दिया गया , बिहार संग्रहालय, कला संस्कृति ,नगर विकास आवास, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कृषि प्रदर्शनी, स्वास्थ्य विभाग ,श्रम संसाधन विभाग, वाणिज्यिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्राम श्री मंडप, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिस्कोमान सहकारिता विभाग को दिया गया है । सारण जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार से नवाजा गया। वही दूसरी ओर सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने मेले में अच्छे कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया है । जिसमें स्काउट एंड गाइड के सदस्य टीम लीडर मनीष कुमार गुप्ता के उपस्थिति में स्काउट गाइड के मास्टर रवि रंजन, अमरदीप कुमार, सतीश रंजन ,सदस्य रोशन कुमार, सोनू कुमार ,अंकुश, अंकित ,विशाखा कुमारी ,खुशी कुमारी सहित लगभग 70 स्काउट एंड गाइड के जवानों को कार्तिक पूर्णिमा से लेकर मेलावधि के समापन तक लोगों की सहायता, सड़क मार्ग पर भीड़ नियंत्रित करने में सहयोग करने में अहम भूमिका निभाने पर पुरस्कृत किया गया है । जब कि कम्युनिटी पुलिस मैला कैप में जेके टायर के क्षेत्रीय विपणन प्रबंधक आदित्य रंजन शाह को भी सम्मानित किया गया ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

शाम की मुख्य खबरें अजय कुमार के द्वारा

खट्टी-मीठी यादों के साथ आज सरकारी स्तर पर संपन्न हो जाएगा सोनपुर का मेला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह सारण के प्रभारी सुमित कुमार सिंह करेंगे मेला का समापन सोनपुर । जिस तामझाम और धूमधाम से मेले का शुभारंभ किया गया था ठीक उसी अंदाज और उत्सवी माहौल में अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का सरकारी स्तर पर 32 दिन चलने के बाद समापन हो जाएगा। समापन कार्यक्रम संध्या 4.30 बजे से होगा जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह सारण जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सरकारी स्तर पर मेला का समापन करेंगे । इस समापन कार्यक्रम में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय तथा श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम के अलावे अन्य मंत्री ,पर्यटन विभाग के पदाधिकारी समेत जिले के सांसद व विधायक सहित अनेक वरीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए सारण डीएम अमन समीर ने सोमवार के शाम बताया कि इसके पहले मेला कैंप में 20 सूत्री की बैठक 1:30 बजे दिन में आयोजित की जायेगी । मेला का समापन 4:30 बजे से आयोजित हुआ । मेले का समापन कार्यक्रम के पूर्व मेला समापन समारोह के अवसर पर मेले में उत्कृष्ट सरकारी एवं गैर सरकारी प्रदर्शनियों तथा मेले के संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मेले का तो सरकारी स्तर पर समापन हो जाएगा लेकिन मेलार्थियों की भीड़ काफी बढ़ी हुई है । इस 32 दिन तक चलने वाली मेले में करीब 1 करोड लोग राज्य व राज्य से बाहर से आए और मेले में गजब उमंग और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है । मेले में भीड़ प्रतिदिन बढ़ रही है कि लोगों को एक दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ रहे हैं ।