सोनपुर सीओ ने जगह-जगह ठंड से बचाव के लिए लोगो को लिए अलाव की व्यवस्था चौक --चौराहों पर अलाव के जलते ही सोनपुर सीओ को लोगों ने दी धन्यवाद सोनपुर । सोनपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के इलाकों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है । अचानक तापमान गिरने की वजह से वातावरण में कणकणी शुरू हो गई है । कोहरा और पछुआ हवा के साथ शीत लहर शुरू हो गई है । ऐसे में यहां आमजन जीवन ठंड के वजह से काफी प्रभावित हो रहा है । बढ़ते ठंड को देखते हुए सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तुरंत कर दी । जिससे शनिवार के दिन सोनपुर अंचल क्षेत्र के कल्याणपुर के गुलरिया घाट ,शिकारपुर बाजार, रहारदिहार चौक ,गंगाजल बरका बगीचा, चित्रसेन पुर पंचायत भवन ,बाकरपुर, इस्माइल चक, जहांगीरपुर, नयागांव थाना सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी । जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह के कार्य प्रणाली से खुश होकर उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सीओ अगर किसी भी क्षेत्र में रहेंगे तो लोगो की समस्या का समाधान स समय से होनानिश्चित है। ढंड से राहत लेते हुए लोग सीओ के कार्य प्रणाली के सराहना कर रहे थे । लोगो ने कहा कि सीओ के कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काफी कम है। बतादे कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में अचानक गुरुवार के सुबह से अचानक पारा गिरते ही तेज पछुआ हवा के झोको के साथ शीतलहर का प्रकोप धीरे-धीरे शुरू हो गया जहां शुक्रवार और शनिवार के सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कुहासा के चादर से ढक दिया। जहां दिन भर सूरज का दर्शन भी शनिवार को देखने को किसी को नहीं मिला ।आसमान में बादल छाय रहने के कारण लोग घरों से निकलना मुनासिब नहीं समझे लेकिन जो कामकाज के महिला या पुरुष थे । वह अपनी ठंड के कपड़े पहन कर अपने काम के लिए निकल गए लेकिन उन्हें अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था वही सबसे अधिक परेशानी सड़क पर बाइक चलाने तथा अथवा पैदल चलने वालों को बढ़ते ढंड का सामना करना पड़ रहा था । कणकणी और ठंड के कारण लोगों को दिनचर्या बदल दी है।
सोनपुर लगातार कुछ दिनों से बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए सोनपुर विधायक डॉ• रामानुज प्रसाद ने जिला पदाधिकारी,सारण,कार्यपालक पदाधिकारी,सोनपुर एवं अंचलाधिकारी,सोनपुर से नगर एवं प्रखण्ड क्षेत्रों के चौक-चौराहा सहित अन्य महत्वपूर्णसार्वजनिक स्थानों यथा-नयागांव बाजार, परमानंदपुर बाजार,गोविंदचक,बाकरपुर,बजरंग चौक,महारानी चौक भरपुरा,भरपुरा वर्मा चौक,शाहपुर नेहाल नाथ मंदिर, चौराहा, शाहपुर दियारा, गंगाजल,सबलपुर कचहरी बाजार, सबलपुर नयका बाजार,कल्याणपुर, शिकारपुर सहित अन्य स्थान पर अति शीघ्र अलाव की व्यवस्था कराने को कहा। इस संबंध में सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने शनिवार को बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड से अब सामान्य जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होने लगा है। खासकर इससे सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है। इनके पास ठंड से बचाव के लिए संसाधन का घोर अभाव रहता है। ठंड के प्रकोप बढ़ने के साथ ही इनलोगो की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ढंड से राहत के लिए चौक चौराहा सहित महत्वपूर्ण स्थान पर अलाव की व्यवस्था हो जिससे गरीब तब के लोगों को ठंड से राहत मिल सके ।
एकलव्य स्कूल द्वारा किया गया प्रोग्राम
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीन फास्फोरस के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले के समापन होने के बाद भी मलार्थियों का आगमन में कमी नहीं हो रही है वहीं दूसरी ओर ठंड बढ़ने के कारण मेले में आ रहे हैं मेलार्थी ठंड से बचाव के लिए ऊनि बस्त्रो के खरीदारी करने से नहीं चूक रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से जेपी सेतु दीघा --सोनपुर रेल सह सड़क पुल समांतर पश्चिम दिशा में पुनः दीघा-सोनपुर सिक्स लेन पुल की निर्माण की स्वीकृति मिलने से आम जन में खुशी की लहर दौड़ गई ।उक्त खुशी के अवसर पर सोनपुर में सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, राजीव मुनमुन ,रवि रंजन सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद रूढ़ि को इसके लिए धन्यवाद दिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
