Transcript Unavailable.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में तीसरे दिन नकल और कदाचार करने के आरोप में एक भी परीक्षार्थी नहीं पकड़े गए लेकिन शनिवार को तीसरे दिन को दोनों पाली परीक्षा में संस्कृत के परीक्षा हुआ ।

थाना परिसर में जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। सोनपुर सीओ अदिति श्रुति ने थानाध्यक्ष व अंचल कर्मी अजय राम ,अभिषेक कुमार ,अशोक कुमार के मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र से 1 नये मामले सामने आए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पहलेजा घाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने अपने दल बल के साथ फरार चल रहे नौडीहा के शालू कुमारी पिता प्रमोद सिंह अभियुक्त के घर की शनिवार को किया कुर्की जप्ती । इस बात की जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि पहलेजाघाट ओपी क्षेत्र के नौडीहा के रहीमपुर गांव में घर पर कार्य नही करने के कारण प्रमोद सिंह सहित अन्य घर के सदस्यों ने महेश महतो के सदस्यों व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया था ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण ज़िला के मकर प्रखंड से रागिनी कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके ग्राम में सरकारी स्कूल में पहले से अच्छा सुधार आ गया है ।बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो रही है ,शिक्षक बच्चों पर अच्छे से ध्यान दे रहे है। साथ ही शौचालय की साफ़ सफाई की भी व्यवस्था अच्छी हो गई है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ शिमला मिर्च लगाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

मां सरस्वती की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन विद्यार्थियों ने लगाए मां के जयकारे, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां शारदे को दी विदाई सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मां सरस्वती की प्रतिमा बुधवार को स्थापित करते हुए भक्तों ने मां सरस्वती की पूजा विधि विधान के साथ किया वहीं शुक्रवार को गाजे-बाजे, ढोल, नगाड़े के साथ श्रद्धालु भक्तों ने मंगल कामनाओं के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पहलेजाघाट दक्षिण वाहनी गंगा नदी, सोनपुर नारायणी नदी सहित अन्य नदियों में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद विसर्जन किया। महिलाओं ने बिदाई के पूर्व माता को खोइछा दिया। इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अलावा पूजा समितियों द्वारा भी पंडालों में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन किया । इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पहले हवन पूजा-अर्चना कर मां को भोग लगाया। पूजा समिति सदस्यों ने प्रसाद वितरण किया । इसके बाद श्रद्धालु मां की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ढेला,ट्रैक्टर अन्य चार चक्के वाहनो से माँ सरस्वती के जय जयकार लगाते हुए भक्ति गीत के धुन में नाचते गाते एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए माँ के जय जयकार कर माँ के प्रतिमाओं को क्षेत्र में भ्रमण कराते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे । मां के प्रतिमाओं को देखने के लिए भक्तों की भीड़ जगह -जगह लोग एकत्रित होकर माता के अंतिम दर्शन कर उनसे आशिर्वाद लिया । इस दौरान कई भक्तों की आंखें भी नम हो गई । माता के विदाई देने के लिए कई तरह के गीत बजाए जा रहे थे। जिससे पूरा माहौल भावुक बना हुआ था। ऐसा नजारा था कि मानो विदाई देने माता को पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा हो। विसर्जन के दौरान शोभा यात्रा को लेकर गांव की रौनक देखते ही बनी। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां शारदे के प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू हो गई। नदी घाट पर ले जाकर वहां चच्छु आँखों से विदाई देते हुए नदी के जलधाराओं में विसर्जन किया और घर व परिवार में सुख शांति मंगल कामनाओं की दुआएं माँ से सभी भक्तों ने माँगी। प्रतिमा विसर्जन के दौरानत भीड़-भाड़ वाले जगहों पर स्थानीय पुलिस बल तैनात दिखी। किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे।