सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी सेवानिवृत्त डॉ हरिशंकर चौधरी को जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ नारायण सिंह एवं प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सिंह ने उन्हें जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत सोमवार को सोनपुर संजीवनी चिकित्सा भवन में पहुँच कर सदस्यता ग्रहण कराया ।
मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार पंचायत राज विभाग द्वारा निकाली गयी लेखपाल – आईटी सहायक के 6,570 पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । साथ ही बिहार पंचायती राज विभाग में 4,270 पद पुरुष उम्मीदवारों और 2,300 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर वेतनमान 20,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा । इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण / स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कक्षा 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण परीक्षा की अंकसूची ,स्नातक डिग्री ,समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति / जाति सत्यापन प्रमाण पत्र,राज्य स्तर का मूल निवास प्रमाण पत्र,समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 -35 वर्ष रखी गई है , आयु में छूट मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा । साथ ही आवेदनकर्ताओं का चयन लिखित परीक्षा ,दस्तावेज़ सत्यापन एवं साक्षात्कार पर आधारित होगा।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल निशुल्क है।यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं वेबसाइट है। state.bihar.gov.in .याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 रखी गयी है। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा असली डीएपी की पहचान करने के बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सोनपुर प्रखंड के सबलपुर संकटमोचन मंदिर ,तपोभूमि के प्रांगण में बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद के सौजन्य और आयोजनकर्ता धर्म जागरण समन्वय के द्वारा आयोजित राष्ट्र रक्षा रुद्राक्ष महा यज्ञ 29 मार्च 3 अप्रैल तक होना है । इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आचार्य श्याम सुंदर जी महाराज के नेतृत्व में भक्तों ने सोमवार को रुद्राभिषेक किया । रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर विभिन्न प्रकार के फलों,मिष्ठानों से रूद्राभिषेक कराया गया ।
सारण संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य अपने परिवार के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना
टीबी मरीज़ों की पहचान के लिए स्वास्थ्य जाँच कैंप का आयोजन किया गया वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागरा के सभागार में अल्ट्रासाउंड ,एक्स रे मशीन की सहायता से मरीज़ों का जाँच हुआ ।
हमारी सूखती नदियां, घटता जल स्तर, खत्म होते जंगल और इसी वजह से बदलता मौसम शायद ही कभी चुनाव का मुद्दा बनता है। शायद ही हमारे नागरिकों को इससे फर्क पड़ता है। सोच कर देखिए कि अगर आपके गांव, कस्बे या शहर के नक्शे में से वहां बहने वाली नदी, तालाब, पेड़ हटा दिये जाएं तो वहां क्या बचेगा। क्या वह मरुस्थल नहीं हो जाएगा... जहां जीवन नहीं होता। अगर ऐसा है तो क्यों नहीं नागरिक कभी नदियों-जंगलों को बचाने की कवायद को चुनावी मुद्दा नहीं बनाते। ऐसे मुद्दे राजनीति का मुद्दा नहीं बनते क्योंकि हम नागरिक इनके प्रति गंभीर नहीं हैं, जी हां, यह नागरिकों का ही धर्म है क्योंकि हमारे इसी समाज से निकले नेता हमारी बात करते हैं।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है।ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
राष्ट्र रक्षा रुद्र महायज्ञ में तीसरे दिन फूलो से किया गया महाभिषेक श्री राम के सिर्फ 5 गुणों को भी अपना लेंगे तो मानव जीवन सफल हो जाएगा -- कथावाचक देवकीनंदन भरदवाज जी महाराज सोनपुर । सबलपुर स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में चल रहे राष्ट्र रक्षा रुद्राक्ष महायज्ञ जो 29 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेगा। जहां रविवार को सभी प्रकार के पुष्पों से रुद्राक्ष अभिषेक किया गया जबकि सोमवार को सभी प्रकार के फलों द्वारा महा रुद्राक्ष अभिषेक किया जायेगा । रविवार को हजारों की संख्या में आचार्य श्याम सुंदर जी महाराज के नेतृत्व में भक्तों ने रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर विभिन प्रकार के पुष्पों से रूद्राभिषेक किया । रविवार को मुख्य यजमान धर्म जागरण के जिला संयोजक डॉ सुधीर कुमार यादव ,श्रीमती नीतू कुमारी,आलोक कुमार पटना, शर्मानंद सिंह सोनपुर ,साध्वी लक्ष्मी माता थे । रुद्राभिषेक में उपस्तिथ समस्त भक्तजनो को रुद्राक्ष की माला की 60 वेदी बनाकर पूजन शुरू कराया गया । प्रत्येक वेदी पर पुष्पों से रुद्राभिषेक हुआ । हर हर महादेव के मंत्रोचार और उदघोष से पूरा सोनपुर गुंजायमान रहा । चारो तरफ हर हर महादेव के नारे गूंज रहे थे ।सांध्यकालीन विन्दावन से पधारें कथावाचक देवकीनंदन भारद्वाज जी महराज ने कथा के माध्यम से हजारो श्रद्धालुओं को कहा कि भगवान राम सुखों का समझौता कर न्याय और सत्य के मार्ग पर चले । हर मानव को श्री राम के आदर्श पर चलना चाहिए जिससे मानव जाति का कल्याण हो सके । उन्होंने कथा के दौरान कहे कि भगवान राम अनेकों गुणों के धनी हैं. लेकिन यदि आप अपने जीवन में उनके 5 गुणों को भी अपना लेंगे तो आपका जीवन सफल हो जाएगा । कथा उपरांत लोगों को महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोजन कराया गया । राष्ट्र रक्षा रुद्र महायज्ञ को देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर भजन कीर्तन प्रवचन को सुन रहे हैं। यह स्थल पर मेला जैसा दृश्य उभर रहा है। धर्म जागरण के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार जी , देवेंद्र जी,डॉ अवधेश कुमार,अरुण सिन्हा, विनोद सम्राट, विनोद राय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका है।
