साल 2013-2017 के बीच विश्व में लिंग चयन के कारण 142 मिलियन लड़कियां गायब हुई जिनमें से लगभग 4.6 करोड़ लड़कियां भारत में लापता हैं। भारत में पांच साल से कम उम्र की हर नौ में से एक लड़की की मृत्यु होती है जो कि सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट में एक अध्ययन को आधार बनाते हुए भारत के संदर्भ में यह जानकारी दी गई कि प्रति 1000 लड़कियों पर 13.5 प्रति लड़कियों की मौत प्रसव से पहले ही हो गई। इस रिपोर्ट में प्रकाशित किए गए सभी आंकड़े तो इस बात का प्रमाण है कि नई-नई तकनीकें, तकनीकों में उन्नति और देश की प्रति व्यक्ति आय भी सामाजिक हालातों को नहीं सुधार पा रही हैं । लड़कियों के गायब होने की संख्या, जन्म से पहले उनकी मृत्यु भी कन्या भ्रूण हत्या के साफ संकेत दे रही है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आखिर हमारा समाज महिला के जन्म को क्यों नहीं स्वीकार पाता है ? *----- शिक्षित और विकसित होने के बाद भी भ्रूण हत्या क्यों हो रही है ? *----- और इस लोकसभा चुनाव में महिलाओ से जुड़े मुद्दे , क्या आपके लिए मुद्दा बन सकता है ??

सारण संसदीय क्षेत्र में पांचवा चरण के 20 मई को मतदान होना है। सारण जिले में कुल 14 चौक चौराहा हो या किराने की दुकानों पर भी चुनावी चर्चाएं उतनी नहीं हो रही है जिस तरह से पहले होती थी । मतदाता भी चुप्पी साधे हुए हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर । हरिहरनाथ मंदिर स्थित लोकसेवा आश्रम परिसर में भगवान सूर्यदेव एवं शनिदेव की मूर्ति का दूसरा वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंदिर के रंग रोहन के अलावा विभिन्न प्रकार के लाइटों एवं फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया था । जहां राज्य के कोने कोने से आये सभी संत महात्मा श्रद्धालुओं ने मंदिर के संत मौनी बाबा के नैतृत्व में मंदिर में उपस्थित होकर बुधवार के देर शाम तक वार्षिक उत्सव मनाया। इस मौके पर 24 घंटे का सुंदरकांड पाठ के अलावा भजन, कीर्तन ,हवन का कार्यक्रम के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संत महात्माओं ने भगवान सूर्यदेव व शनि देव ,भगवान शिव, श्री राम सहित अन्य देवी देवताओं के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ किया। लोक सेवा आश्रम के संत विष्णु दास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने कहा कि कलयुग में प्रभु के नाम लेने से कष्ट से मुक्ति मिलती है। धर्म मानवता की रक्षा और कल्याण का महत्वपूर्ण मार्ग है । हिंदू संस्कृति समाज की पहचान है ।मानव को धर्म और ईश्वर से प्रेम करना ही मनुष्य के परम कर्तव्य बनता है। सूर्य देव एवं शनि देव के द्वितीय वर्षगांठ पर संत महात्माओं और भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित होकर पूजा अर्चना करने के उपरांत भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आसपास का क्षेत्र पूरा भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के बारे में।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि थैलासीमिया रक्त से संबंधित एक गंभीर बीमारी है। आपको बता दें कि थैलासीमिया रक्त से संबंधित एक गंभीर बीमारी है जो रक्त कोशिकाओं को कमजोर कर देती है और विनाश के कारण होती है। यह देखा गया है कि बच्चों को तीन से छह महीने के बाद ही इस बीमारी का पता चलता है, जिससे बच्चे के शरीर में खून की कमी हो जाती है। हालाँकि समय पर इलाज न मिलने से बच्चे की मृत्यु हो सकती है, लेकिन इस गंभीर बीमारी की ओर आम जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 8 मई को विश्व थैलासीमिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। थैलासीमिया से पीड़ित रोगियों को सामान्य रक्त के रूप में प्रदर्शित किया जाता है और रोगियों को इनके बारे में जानकारी दी जाती है,

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रेल मंत्रालय द्वारा निकाली गयी सब इंस्पेक्टर के 452 पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक है ।इन पदों पर वेतनमान 35400/.रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त किया हो । इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 20-28 वर्ष रखी गई है। साथ ही आवेदनकर्ताओं का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण , शारीरिक दक्षता परीक्षण और शारीरिक माप परीक्षण तथा दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगा।अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं वेबसाइट है www.rpf.indianrailways.gov.in .याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 रखी गयी है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा किसानों को आम की फसल में गमोसिस रोग नियंत्रण हेतु जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भाग में पश्चिम चंपारण, सिवान ,पश्चिम पूर्व चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, सीवान और उत्तर-मध्य भाग में समस्तीपुर। सुपाल ,अरारिया, किशनगंज ,मेतपुरा, सहारसा, पूर्णिया ,कटियार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी, जबकि बिजली गिरने , तेज हवाओं और गरज के साथ तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। चेतावनी जारी की गई है।