बिहार राज्य के सारण ज़िला से अजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि आज से हीट वेव का असर कम हो जाएगा। कल से बिहार के सभी जिलों में मौसम बदलेगा। तापमान में गिरावट आएगा और लोगों को हीट वेव से राहत मिलेगा।
बिहार राज्य के सारण ज़िला से अजय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सिद्धिविनायक मेमोरियल ट्रस्ट के चिकित्सीय विभाग में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जाँच ,दवा वितरण व खून जाँच का आयोजन किया गया
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं।विभिन्न कृषि पद्धति अपनाकर अलग अलग फसलों को बिना रसायन के उपजाया जा सकता है और उपज भी अच्छी होती है, इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
बिहार राज्य के सारण ज़िला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से रमेश राय से बात कर रहे है। रमेश राय का कहना है कि सरकार को बदलना ज़रूरी है क्योंकि महँगाई से जनता त्रस्त है। सरकार अगर बदलता है तो देश का विकास संभव होता है।
बिहार राज्य के सारण ज़िला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार,सारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 24 अप्रैल 2024 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था ,जिसका शीर्षक था : 'नगर पंचायत दिघवारा प्रखंड में कहीं भी चौक चौराहे पर जल की व्यवस्था नहीं'। ख़बर में बताया गया था कि भीषण गर्मी में नगर पंचायत दिघवारा में शीतल जल की व्यवस्था न होने से आम नागरिक परेशान रहते थे ।कहीं भी चौक चौराहे पर प्याऊ जल की व्यवस्था नहीं थी। मोबाइल वाणी पर खबर चलाने के बाद इस समस्या के बारे में व्हाट्सप्प के माध्यम से बीस सूत्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह को अवगत कराया गया। जिसके बाद अध्यक्ष रविंद्र सिंह द्वारा समस्या को देखते हुए चौक चौराहें में प्याऊ जल की व्यवस्था करने का आश्वाशन दिया गया।अब ख़बर का यह असर देखने को मिला कि शनिवार , 4 मई 2024 को प्याऊ जल की व्यवस्था कर उसकी विधिवत उद्धघाटन किया गया।
आज जब लोग कई प्रकार की परेशानी और ,तनाव से गुजर रहे है ,तो ऐसे में हँसने हँसाने का कोई एक ज़रिया की ज़रुरत बहुत महसूस होती है। हँसी मन में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।विश्व भर में मई महीने के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है।दोस्तों ,हंसता हुआ चेहरा आपकी शान बढ़ाता है और हंसकर किया हुआ काम आपकी पहचान बढ़ाता है.ऐसे में इस दिन अकेले-अकेले नहीं बल्कि दोस्तों के साथ हंसे. हर काम हंसी-हंसी करने से जिंदगी तो अच्छी लगने ही लगती है, साथ ही कई बीमारियां भी अपने आप छू-मंतर हो जाती हैं. आप सभी को विश्व हास्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
बिहार शिक्षा विभाग अट्ठाईस हजार नए रात्रि रक्षक तैनात किए जाएंगे बिहार शिक्षा विभाग ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने का उद्देश्य जारी किया है। विभाग ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक प्रस्ताव जारी किया है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा किसानों को बता रहे है कि आम की फसल में जाला कीट का नियंत्रण कैसे करें। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिघवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर पंचायत में थाना प्रभारी के द्वारा छापेमारी कर दो अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया है
