बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार जानकारी दे रहे हैं की जिले में शुक्रवार दोपहर एक खरिफ कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक शमशेर आलम, मत्स्य पालन विस्तार अधिकारी चंचला ने किया। इस मौके पर कृषि के लिए तकनीकी पद्धति को अपनाने पर जोर दिया और किसानों से जलवायु अनुकुल खेती को अपनाने की अपील की और उन्हें पेड़ लगाने की भी सलाह दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परसा प्रखंड क्षेत्र के परसा पोखरपुर के पास सुबह चोरी की बाइक के साथ दो युवाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार दोनों युवक भाग रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह बताया गया है कि गर्मी की स्थिति 8 जून, 224 तक बनी रहेगी।संभावना है कि ऐसी स्थिति में आंगनवाड़ी केंद्रों सहित सभी सरकारी और निजी स्कूल, कोचिंग संस्थान 30 से 22 हजार 24 से 8 जून 22 हजार 24 तक बंद रहेंगे।

कालाजार उन्मूलन को लेकर केंद्रीय टीम के छोटका बनिया गाँव का जायज़ा लिया । 30 मई कालाज़ार बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए सिविल सर्जन गोपालगंज और सारण ज़िला के तीन दिवसीय दौरे पर आये। विशेष रूप से कार्य योजना बनाई जाने को लेकर स्थानीय विभाग और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मरीज़ों की पहचान कर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया ।

वर्तमान समय में विश्व भर में तंबाकू की खपत जिस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखकर हैरानी होती है। तम्बाकू का न केवल शरीर और स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन को भी पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। तम्बाकू को मानव शरीर में होने वाली कई घातक बीमारियों का जनक भी कहा जा सकता है।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाने के लिए हर साल एक अलग थीम होता है और इस बार का थीम है "बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना" है। तो साथियों आइये इस दिवस के अवसर पर हम सभी प्रण लें और विश्व को तम्बाकू के सेवन से मुक्त करने में अपना योगदान दें। धन्यवाद !!

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे ऑनलाइन पैमेंट और युपीआई के बारे में।

बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि गर्मी बहुत बढ़ गया है , गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे है। बिहार में, दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे हिट स्टॉक से बीमार हो गए हैं और बेगुसराय और मतिहान और साहेबगंज कमालपुर स्कूलों में लगभग डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार हो गए हैं।

बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि सारण जिले के ठाकुरबारी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा किया गया 85 टीवी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ग्रुप बी और ग्रुप सी कांस्टेबल, एचसी, एएसआई, एसआई के कुल 144 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे अनुभवी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से न्यूनतम 10वी व अधिकतम स्नातक पास किया हो साथ ही पोस्ट से सम्बंधित अनुभव भी होना अनिवार्य है । इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए । इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा।ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 247.20 रुपये व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 47.20 रुपये है, इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rectt.bsf.gov.in/ योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद किया जाएगा।