दिघवारा प्रखंड अजय कुमार की रिपोर्ट।। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए सावित्री व्रत वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी या डाउनलोड कर सकते हैं।
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में।
सोनपुर । लोकसभा चुनाव में बहुमत से ज्यादा सीट एनडीए गठबंधन को मिला है और जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनादेश दी है। जिससे नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश को विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार करें। वही बिहार में जदयू यू के 16 सीट में खड़े उम्मीदवारों में से 12 सीट पर जीत हासिल करने के बाद जदयू के बिहार प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के महासचिव सह सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉक्टर हरिशंकर चौधरी एवं जदयू प्रदेश के युवा महासचिव संतोष कुमार ने अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं को उन्होंने बिहार में 40 सीट में 30 सीट जीत हासिल होने पर उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए उन्हें बधाई दी और उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशियों की हेडिंग जीत के बाद समर्थको में खुशी की लहर है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर । जेठ कृष्ण पक्ष आमावसया को वट सावित्री पूजा करने की परंपरा सदियो से चली आ रही है। वट वृक्ष की सनातन धर्म में काफी मान्यता है। वट वृक्ष धरती पर जीवन का प्रतीक हैं। इस ब्रत को करने के लिए बुधवार को भारी संख्या में महिलाओं ने सोनपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में पहुंचकर फल, फूल, पूजन सामग्री एवं पंखे की खरीदारी जमकर की । दुकानदारो के सामानों के बिक्री होने से उनके चेहरे पर खुशी देगी गयी । महिलाएं अपने समर्थ के अनुसार पूजन सामग्री की खरीदारी की । यह व्रत गुरुवार को यानी आज सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिन अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती है। एक दिवसीय उपवास रख कर व्रत करती है। उक्त बात की जानकारी देते हुए लोक सेवा आश्रम के संत मौनी बाबा ने बताया कि हिन्दु धर्म अनुसार वट सावित्री व्रत का सुहागिन महिलाओ के लिए और अधिक महत्व होता है। इस दिन महिलाए अपने सूखद वैवाहिक जीवन के लिए वट वृक्ष की पूजन करती है। सती सावित्री के कथा में कहा गया है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यभामा के प्राण यमराज से भी वापस ले लिये थे। तभी से इस दिन को वट सावित्री व्रत के रूप मे पति के लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। इस व्रत मे वरगद पेड का खास महत्व होता है। वट वृक्ष के जडो मे ब्रह्मा जी तने मे भगवान विष्णु और पतो मे भगवान शिव का वास होता है। माँ सावित्री भी वट वृक्ष मे निवास करती है। वट वृक्ष की पूजा न सिर्फ अक्षय स्वभाव की दीघार्यु भी देता है। हरिहरनामंदिर के पुजारी पवन शास्त्री व सुशील चंद्र शास्त्री ने बताया कि सुबह प्रातः 05:22 से 07:07 बजे तक फिर 11:36 से 12:14 बजे तक अभिजीत मुहूर्त पूजन विशेष फलदायक होगा ।उन्होंने कहा कि बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री-सत्यवान और यमराज की मूर्ति रखें l बरगद के पेड़ में जल डालकर उसमें पुष्प, अक्षत, फूल और मिठाई चढ़ाएं l वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद की प्रार्थना करें l वट वृक्ष की कच्च धागा लपेटकर सात परिक्रमा करें इसके बाद हाथ में काले चने को लेकर इस व्रत की कथा सुनें l कथा के बाद ब्राह्मण को दान दे l दान में वस्त्र दक्षिणा और चने दें l अगले दिन व्रत को तोड़ने से पहले बरगद के वृक्ष का कोपल खाकर उपवास समाप्त करें lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर । ट्रेन में अनाधिकृत रूप से यात्रा करते हुए यात्री एवं किन्नरों द्वारा यात्रियों को जबरन पैसा वसूलने के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में 2 किन्नर सहित कुल 18 लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात के जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बुधवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से यात्रियों से लगातार शिकायत मिलने पर विभिन्न ट्रेनों में किन्नर द्वारा यात्रियों के साथ अभद्रता व बदसलूकी की जा रही है! इस सूचना पर सोनपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ द्वारा आरपीएफ को इसके विरुद्ध विशेष रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया । रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सोनपुर के अधिकारी व जवानों के द्वारा विभिन्न ट्रेनों को चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर- कटिहार अमरपाली एक्सप्रेस में 02 किन्नर को आरपीएफ के द्वारा न्यूसेंस करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर बरौनी मेल के दिव्यांग कोच से 09 व्यक्ति को एवं गाड़ी संख्या 03295 बरौनी -पाटलिपुत्र मेमो सवारी गाड़ी के महिला बोगी से 07 व्यक्ति को अनधिकृत रूप से यात्रा करते गिरफ्तार किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट। वट वृक्ष पूजा को लेकर बाजार में बड़ी चालबाज।। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुनो डाउनलोड करें।
हर साल 5 जून का दिन दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है. इस दिन लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है.हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष (2024) विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है, "भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण, और सूखा लचीलापन।" यह स्वस्थ भूमि को वापस लाने,और पानी की कमी का प्रबंधन करने से जुड़ा है ।
बिहार राज्य के सारण जिला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि छले चौबीस घंटों में बिजली नहीं होने से मणिपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीण बहुत निराश हैं। उनका कहना है कि तूफान आया और गया लेकिन अभी तक कोई बिजली नहीं आने से उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है
दोस्तों , सूरज की तपन बढ़ रही है और प्यास है कि खत्म होने का नाम नहीं लेती! हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में पीने के पानी का साधन क्या है? क्या आप प्राकृतिक स्त्रोतों, जैसे कुएं, तालाब, पोखर से पानी लाते हैं? अगर आपके क्षेत्र में पानी के प्राकृतिक स्त्रोत नहीं हैं तो क्या पानी के लिए बोरवेल लगवाया है? या फिर पानी की सप्लाई हो रही है? क्या आपको पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है? अगर ऐसा है तो इससे आपके लिए कितना आर्थिक खर्च बढ़ गया है? क्या पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र के प्राकृतिक पानी के स्त्रोतों को बचाने का काम नहीं कर रही है? क्या आपमें से कोई व्यक्ति ऐसा है, जो पानी के स्त्रोतों को बचाने की कोशिश कर रहा है? अगर है तो उनके प्रयासों के बारे में बताएं. अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.
बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि दिघवारा ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी मुद्दा और परिणाम को लेकर हर चौक चौराहे पर बात विवाद शुरू।
