नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया को शुरू पहले दिन एक व्यक्ति ने भरा नामांकन पर्चा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर नगर पंचायत में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व वार्डो का चुनाव होना है इसको लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई इसी क्रम में हुसैनगंज से गोपालपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के रूप में इस तरह का अंसारी के द्वारा पहला नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया इस मौके पर प्रशासनिक रूप से भी तैयारियां पूरी की गई थी और प्रशासन भी इस मौके पर मौजूद रही।
हेल्प डेस्क पर नियुक्त बीईओ नामांकन के प्रथम दिन ही रहीं अनुपस्थित,अभियार्थी रहे परेशान। नगर पंचायत चुनाव को लेकर हुसैनगंज प्रखंड के पंचायत गोपालपुर जिसे नवगठित नगर पंचायत बनाया गया है।जिसका प्रथम वर्ष का चुनाव मुख्य पार्षद,उप पार्षद, वार्ड पार्षद के बीच हो रहा है। जहां नामांकन स्थल प्रखंड मुख्यालय हि चयनित हुआ है। वहीं अलग-अलग 4 टेबल में एक टेबल हेल्पलेस के लिए बनाया गया जो बहुत महत्वपूर्ण है। जहां से सभी जानकारियां चुनाव से संबंधित दी जाती हैं। गौरतलब हो कि हेल्प डेस्क टेबल पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी की नियुक्ति कि गई है।एआरो एवं बीडिओ राकेश कुमार चौबे के निरक्षण के दौरान गायब रहीं। वहीं आज प्रथम दिन के नामांकन में पूरे दिन अनुपस्थित रही। जिसको लेकर नामांकन से पूर्व क्षेत्र के सभी छोटे बड़े पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी हेल्प डेस्क पहुंचकर अपनी पूर्ण जानकारी लेकर नामांकन कराने से पूर्व अवगत हो जाते हैं कि हमारे कागजात पूर्ण रूप से संतुष्ट हो लेते हैं। जहां पुनः नामांकन पत्र दाखिल करते हैं।नगर पंचायत गोपालपुर से कई प्रत्याशीयों ने अपने कागजात के जांच और कमियों को समझने के लिए पहुंचे जहां बीईओ के अनुपस्थिति को लेकर कई लोग कई बातें स्पष्ट नहीं समझ पाए। वहीं कुछ सहायक शिक्षक मौजूद थे जिन्होंने जैसे तैसे करके लोगों को समझाया गया। नोडल पदाधिकारी से पुछने पर असंतुष्ट जवाब मिला कि मुझे जानकारी नहीं है। बीईओ की अनुपस्थित रहने से नामांकन स्थल पहुंचे कई प्रत्याशियों को परेशानी झेलना पड़ा। हालांकि डेस्क पर उपस्थित सहायक शिक्षकों ने जैसे-तैसे आज का दिन का कार्यक्रम पूरा किया गया।
पैगंबरपुर में जनता से जनसंपर्क करने पहुंचे वार्डो के नेतागण हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के पैगंबरपुर में वार्ड के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का लगातार दौरा जारी है इसी क्रम में प्रत्याशी पैगम्बरपुर पहुंचे जहां जनता से आशीर्वाद लिया। आज नगर परिषद वार्ड संख्या -21 के ग्राम पैगम्बरपुर मे बड़े बुजुर्गो एवम माताओ का आर्शिवाद और स्नेह मिला. वार्ड सख्या- 21 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी-- रेखाज़ देवी पत्नी दिवेश कुमार सिंह खव द्वारा लगातार किया जा रहा है दौरा, जनता का लिया आशीर्वाद।
गोपालपुर में नगर पंचायत का उम्मीदवार जाकिर हुसैन ने किया दौरा किया जनसंपर्क हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर में नगर पंचायत के प्रत्याशी जाकिर हुसैन के द्वारा समर्थकों के बीच पहुंचकर उनसे समर्थन में आ गया अभी तो कि गोपालपुर में नगर पंचायत का चुनाव होना है जिसको लेकर अधिसूचना जारी हो गई है और इसके बाद प्रत्याशियों ने अपना दौरा बढ़ा दिया है और लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
बसपा की बैठक का रजनपुरा में हुआ आयोजन हुसैनगंज के बसपा कार्यकर्ता हुए शामिल हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ता आज भजनपुरा में बहुजन समाजवादी पार्टी की बैठक में शामिल हुए जिसमें आर जी श्याम जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र राम जिला अध्यक्ष संजय बौद्ध जिला महासचिव समेत अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता इस मौके पर शामिल हुए हुसैनगंज के कार्यकर्ताओं ने भी इसमें शिरकत किया।
बाइक का टायर फटने से फील्ड ऑफिसर की हुई मौत हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहंस पंचायत के भलीसर टोला निवासी राजकिशोर यादव के पुत्र मृत्युंजय यादव के बाइक का टायर फटने के बाद उनकी मौत हो गई परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले गुजरात के स्टील प्लांट में काम करता था वहां से सिवान आने के बाद मिशन बजाज में फील्ड मैनेजर के रूप में कर्रथा जिले के 15 अलग-अलग जगहों में काम देखता था इसी क्रम में अपने मैनेजर के साथ गाड़ी से जा रहा था वही दरोगा था गांव के पास टायर फटने से चोट आई और गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान मौत हो गई।
बीइंग हेल्पर फाउंडेशन के द्वारा मचकना के समाजसेवी को किया गया सम्मानित हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के मचेतना के रहने वाले युवा समाजसेवी को आज पटना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया बता दें कि इस मौके पर अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया लेकिन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र से समाजसेवी शुभम कुमार को सम्मानित किया गया इस मौके पर उन्होंने खुशी जाहिर की और बताया कि बैंक ह्यूमन फाउंडेशन का लक्ष्य है कि सभी लोगों की मदद की जाए और इसी के तहत उन्होंने सामाजिक कार्य करने वाले व शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।
बचा चोर समझकर ग्रामीणों ने बनाया बंधक पुलिस के हवाले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शिक्षक में बच्चा चोर समझकर वक्त एक व्यक्ति को ग्रामीणों के द्वारा घंटों बंधक बनाया गया क्योंकि उस व्यक्ति के पास से रस्सी मिठाई समेत अन्य सामान बरामद हुआ वही नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम पता भी नहीं बताया जिससे स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और उक्त व्यक्ति को लेकर जेल पहुंच गए वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच करने के बाद उक्त दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मुफ्त मेडिकल कैम्प का होगा आयोजन नवगठित नगर पंचायत गोपालपुर 11 सितंबर दिन रविवार को ज़माल हाता गांव में हाजी जी के बगीचे के पास इमाम जाकिर अंसारी भावी चेयरमैन प्रत्याशी नगर पंचायत (गोपालपुर) के आवास पर एक विशाल मेडिकल कैम्प लगने जा रहा है जिसमें शहर के मशहूर माहिर डॉक्टर आ रहे हैं। डॉ शाहनवाज आलम सर्जन, डॉ पंकज कुमार सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ मो० मुमताज़ अहमद दांत रोग विशेषज्ञ, डॉ रबिना खातून स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ मो० यूसूफ जर्नल फिजिशियन, डॉ मुबारक अली हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ (अर्थोपैथिक) मौजूद रहेंगे।
दूसरी बात धनन्जय सिंह बने व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय में चल रहे व्यापार मंडल के चुनाव समाप्त होने के बाद केंद्र निर्विरोध रूप से दूसरी बार भाजपा नेता व समाजसेवी धनंजय सिंह निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुने गए इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी टैक्स मौजूद रहे जिन्होंने सर्वसम्मति से उनका चुनाव किया तथा उनको समर्थन दिया वह इस मौके पर बीडीओ सीओ समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।
