हुसैनगंज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन 5 पूर्णिमा यादव का हुआ बसपा दोनों शंकर थाना परिसर में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया थानाप्रभारी रामबालक यादव अंचलाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित हुआ जिसमें विवाद से जुड़े कुल 5 मामलों का निष्पादन सपोर्ट किया गया वहीं जिन मामलों का निष्पादन नहीं किया जा सका उन मामलों का निष्पादन किया जाएगा

सर्वर डाउन रहने से बढ़ी राशन कार्डधारकों की परेशानी हुसैनगंज। प्रखंड के विभिन्न राशन वितरण की दुकानों पर पॉस मशीन सही से काम नही करने के कारण राशन कार्ड धारकों को मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घंटों तक डीलर के पास फिंगरप्रिंट के लिए कोशिश करने के बाद आखिर थक हारकर कार्ड धारक घर लौट आते हैं और पुनः दूसरे दिन की जद्दोजहद शुरू हो जाती है। डीलर भी दो चार कोशिशों के बाद दूसरे दिन आने का कहकर दूसरे कार्ड धारकों का डिटेल चेक करने लगते हैं। इस से अक्टूबर माह में राशन वितरण के दौरान अभी भी कई राशन कार्ड धारकों को वितरण नही हो सका है। हालांकि वितरकों का दावा है कि नब्बे फीसद वितरण कर दिया गया है। इस मामले में खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। जब उनसे वितरण के संबंध में सर्वर डाउन से आने वाली परेशानियों व वितरण संबंधित जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि कोई जानकारी उपलब्ध नही है।

छाता गांव से वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार आज भेजा गया जेल हुसैनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस टीम के द्वारा आज छाता गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया क्या और अंटी का नाम शिवमंगल मर्जी है जो मारपीट के मामले में सालों से फरार चल रहा था वही पुलिस ने गश्ती के दौरान उक्त वारंटी को गिरफ्तार कर लिया तरह गिरफ्तारी के बाद आज जेल भेज दिया

अल्पसंख्यको के दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन,भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल हुसैनगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के आशीर्वाद पैलेस में चल रही अल्पसंख्यको की दो।दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के मौके पर मौजूद रहे,वही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी पहुंचे,जिन्होंने अल्पसंख्यको को एकजुट होने का आह्वान किया।

श्री राम लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा पटना में पवन मौर्या को किया गया सम्मानित हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के छपरा के रहने वाले युवा पवन मौर्या को पटना में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके पर उनके अन्य टीम के सदस्य मित्र गण मौजूद रहे इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है बता दे कि समाज सेवा व अन्य कई क्षेत्रों में युवा फोन मोरया सदैव तत्पर रहते हैं

कदाचार मुक्त चल रही है स्नातक की परीक्षा हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के राशि कॉलेज में स्नातक पार्ट वन की परीक्षा कदाचार मुक्त व चल रही है बता दें कि इस परीक्षा में शिक्षकों की तैनाती हॉल में और परीक्षा रूप में की गई है साथ ही साथ प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है वही कदाचार मुक्त परीक्षा बनाने पर जोर दिया जा रहा है इस मौके पर प्राचार्य उदय शंकर पांडे समेत अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे

शौच करने गए युवक के साथ मारपीट सीवान.हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में शौच करने गए एक युवक को असामजिक तत्व के लोगो ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायल युवक कि पहचान बड़रम गांव निवासी इस्फाक अली के पुत्र मोहमद युसूफ के रूप में हुई है.घटना के सम्बन्ध में घायल के परिजनों ने बताया कि बुधवार कि रात शौच करने के लिए घर से बाहर गया था.देर रात तक घर नहीं लौटा, इधर उधर सभी से पूछताछ किया गया लेकिन किसी को भी जानकारी नहीं थी.सुबह के समय शौच के लिए ग्रामीण गए हुए थे जिन्होंने सुचना दिया कि घायल अवस्था में युवक सड़क किनारे पड़ा है. आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्तिथि गंभीर बना हुआ है. घायल युवक होश में आने के बाद भी घटना के सम्बन्ध में नहीं बता रहा है.घायल डरा व सहमा है. चिकित्स्कों का कहना है कि मानसिक रूप से डर गए है.

किशनगढ़ थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन चार जमीन विवाद का किया गया निष्पादन हुसैनगंज थाना परिसर में आज थानाप्रभारी रामबालक यादव व शिव सुनील कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया यह जनता दरबार में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों के कुल जमीन विवाद से संबंधित चार मामलों का निष्पादन किया गया वह काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हुए लोग मौजूद रहे

पूर्व विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद शोक सभा का कॉलेज में हुआ आयोजन हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के जेड ए इस्लामिया पीजी कॉलेज में पूर्व विधान पार्षद केदारनाथ पांडे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2 मिनट का मौन रखा गया इस मौके पर मौजूद बेचारे जफर अहमद गनी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के बेहतर शिक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं और उन्होंने प्रयास किया है

*विभिन्न मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय पर माले ने दिया धरना* *200 यूनिट बिजिली बिल माफ हो-खेग्रामस* *मनरेगा में साल में 200 दिन काम मजदूरों को मिले - माले* हुसैनगंज 3 नवंबर 2022 अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा व माले के बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान के तहत प्रखंड -अंचल कार्यालय पर विभिन्न सवालों को लेकर धरना किया गया। अध्यक्षता खेग्रामस के प्रखण्ड संयोजक पसुराम सिंह ने किया। अपने दस सूत्री मांगो को लेकर हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत पंचायतो में विभिन्न सवालों को लेकर धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र अंचलाधिकारी एव प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मांग पत्र सौपा गया। मुख्य मांगे 1.ग्राम करहनु निवासी राशन कार्डधारियों का राशन ग्राम सिंगारपट्टी डीलर भिरगुनाथ तिवारी के यहां मिलता है, जो 5 किलोमीटर हैं। काफी परेशानी होता है। उक्त डीलर को आदेश देकर वितरण ग्राम करहनु में सभी राशन कार्ड धारियों को राशन वितरण अभिलंब किया जाए। 2.ग्राम करहनु नहर का एन.ओ.सी. लेकर नहर पर सड़क निर्माण कराया जाए ताकि नहर के किनारे बसे लोगों का परिचालन हो सके। 3.ग्राम शाहबाजपुर में नाला पर पुल निर्माण किया जाए ताकि इस पार से उस पार जाकर जीवन यापन कर सके। 4.ग्राम खानपुर खैराटी दलित-पिछड़ों मोहल्ला में सड़क निर्माण कराया जाए। 5.दलित गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाना बंद किया जाए,वैकल्पिक व्यवस्था कर भूमिहीनों को जमीन और पक्का मकान दिया जाए जीससे उनका जीवन यापन हो सके। 6.बकाया बिजली बिल माफ किया जाए 200 यूनिट फ्री बिजली दिया जाए। 7.भूख-कुपोषण से जूझते देश के गरीबों को राशन कार्ड के तहत दाल, तेल, और मसाला दिया जाए। 8.विधवा-विकलांग सहित सभी वृद्ध को 3000 रुपये मासिक पेंशन दिया जाए। 9. मनरेगा में प्रति साल 200 दिन काम 600 रुपये दैनिक मजदूरी और कार्यस्थल पर भुगतान कीकि भत्ता दिया जाय। वही सभा को सम्बोधित करते हुए किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सफी अहमद ने कहा जररूत है किसानों को समय से डीएपी ,यूरिया, बीज का वितरण किया जाए ताकि किसान समय से बुआई कार्य कर सके । वही धरना को सम्बोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव जयनाथ यादव ने कहा कि आज देश मे बेरोजगारो को रोजगार देने के बजाय नफरत की राजनीति की जा रही है आसमान छूती महँगाई बढ़ती बेक़री के प्रति मोदी सरकार उदासीन बनी हुई देश के 23 करोड़ लोग भूख और गरीबी से तबाह है लेकिन सरकार धार्मिक उन्माद की राजनीति कर रही हैअडानी अम्बानी मुट्टी भर कारपोरेट को लाखों करोड़ों की लूट देने वाली सरकार गरीबो को योजना को रेबड़िया कहकर उपहास उड़ा रही है छिनने की कोशिश की जा रही है राशन के बदले कैस योजना में बदलने की कोशिश किया जा रहा है गरीबों पर बुलडोजर चला रही है आने वाले समय मे जब जनता का बुलडोजर चलेगा तो सरकार दूर दूर तक दिखाई नही देगी। धरना में उपस्थित प्रदीप कुशवाहा, खालिद हुसैन,सुनरपति देवी,रामनरेश यादव,विजय मिश्रा,ललन यादव,तौकीर अहमद,महफूज आलम,खजानती देवी,लड्डू राय,अरविंद राम,उमा देवी इत्यादि