गड़खा महर्षि श्रीधर बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट सराय बक्स द्वारा हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर में योगी बाबा के स्थान पर आयोजित भंडारे की पूर्णाहुति पर कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें संत श्रीधर दास जी महाराज ने दो दर्जन गरीब असहाय और जरूरतमन्द लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से भण्डारे और कम्बल वितरण के कायर्क्रम आयोजित की जाती हैं। श्रीधर बाबा ने कहाकि गरीब और असहाय लोगों की मदद करना ही ईश्वर की पूजा करना हैं। भगवान ने अगर आपको सामर्थवान बनाया हैं तो जरूरत मदो की सहयोग जरूर कीजिए। भूखों को भोजन और गरीब को वस्त्र देना ही भक्ति हैं।बता दें कि संस्था द्वारा योगी बाबा के स्थान और काली घाट पर भण्डारे की आयोजन की गई थी।मुरारी स्वामी,मेघनाथ प्रसाद, कामेश्वर जयसवाल उर्फ निराश तथा संतोष जयसवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आजादी के संग्राम में महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़ते हुए 22 अगस्त 1942 को फिरंगी सिपाहियों की गोली झेल वीरगति को प्राप्त अमर शहीद इंद्रदेव चौधरी का 99 वा जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किए गए। जयंती समारोह का आयोजन प्रखंड के मवि कदना के परिसर में किया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
के जी एन आई टी आई के प्रांगण में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार वर्मा संकल्प एवं डॉ संतोष प्रियदर्शी स्थानीय मुखिया संपत राम राही थे। संस्था द्वारा 2020-22 में उत्तीर्ण हुए। छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया ।मनोज कुमार वर्मा द्वारा बताया गया। कि दीक्षांत का अंत होता है। लेकिन शिक्षाअंत का अंत नहीं होता है। आप लोग जो दीक्षा यहां से प्राप्त किए हैं। वह कहीं इंजीनियर से कम नहीं है ।अपने प्रतिभा को आगे बढ़ाइए और इस संस्था का नाम रोशन कीजिए ।वही स्थानीय मुखिया संपत राम राय द्वारा कहा गया। कि संस्था से ही व्यक्ति की पहचान होती है। संस्था से ही सामाजिक ज्ञान का अनुभव होता है। संस्था जैसा होता है। वैसा ही बच्चों का सामाजिक ज्ञान होता है। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य खान सर,धर्मेंद्र कुमार, एवं शिक्षक उपस्थित रहे जबकि मंच का संचालन कर रहे जयराम कुमार ने सबको धन्यवाद देते हुए सभा की समाप्ति की गई।
बिहार राज्य के सारण जिला के गरखा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता मनीष कुमार ने से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की राज्य और केंद्र सरकार द्वारा बहुत सारी पेंसन योजना शुरू की गई जिससे गरीब लोग लाभ उठाएंगे। जिससे उनका जीवन सही और सुचारु ढंग से चलेगा। परन्तु सरकारी कर्मचारी एवं विभाग की लफरवाही के कारण आज भी ऐसे सैकड़ों लोग है जो पेंसन से वंचित है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के गरखा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता मनीष कुमार ने से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की सरकार द्वारा जागरूकता कम कर दी गई है। इसलिए अपना ख्याल खुद ही रखना पड़ेगा। गर्भवती महिला का नियमित जांच स्वास्थ्य केंद्र में करानी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गड़खा प्रखण्ड मुख्यालय गड़खा में गुरुवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा लोक अदालत का आयोजन कर विभिन्न केसों से जुड़ी दर्जनों मामलों का निपटारा की गई।अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक की गई कि आवेश में आकर जो केस फौजदारी होती हैं उससे दोनों पक्षों के विकास रुक जाती हैं।देश के सभी नागरिकों को कानून की जानकारी होनी चाहिए यदि लोग जागरूक होंगे तो थानों में कोर्ट में केस कम होगी।परिवारिक विवाद,जमीनी विवाद, बैंक सम्बंधित कई केसों की निपटारा की गई। वही गड़खा सेन्टर बैंक की लोन नही चुकाने की मामले की सुनवाई हुई ।जज आर के सिंह, एलएलबी डॉ अरुण कुमार, सोशल वर्कर डॉ रघुवंश मिश्रा पारा विधिक स्वयं सेवक भारतेंदु त्रिपाठी, प्रियंका कुमारी, सुबोध कुमार , रवीश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अमनौर प्रखंड के सरायबक्स स्थित श्रीधर बाबा राधेकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से चल रहे नौ दिवसीय अखंड अष्टयाम व राम-नाम संकीर्तन व हवन से सरायबक्स व इसके आस-पास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। नाम जाप रूपी सागर में महिलाएं-पुरुष लगातार गोटा लगाकर खूद को धन्य करने में लगें हैं। प्रति वर्ष लगातार नौ दिनों तक चलने वाले इस अष्टयाम को ले बच्चे, बुढ़े, महिलाओं व युवकों में खासे उत्साह देखने को मिलती है। जैसे-जैसे अष्टयाम पूर्णाहुति की ओर बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पूजन व संकीर्त्तन के लिए आए भक्तों के लिए हमेशा भंडारा चल रही है। दूरदराज से आए पुरुष व महिला श्रद्धालु परिक्रमा करने के बाद भंडारे में भोजन कर रहे हैं और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान भी कर रहे हैं|असन्त श्रीधर दास जी महाराज व उनके शिष्य मुरारी स्वामी ने बताया कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से अष्टयाम शुरू होती है। पूर्णाहुति सोमवार को होंगी। पूर्णाहुति के मौके पर कार्यक्रम भी आयोजित किये गये हैं। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गरखा थाना के द्वारा ट्रक पे लदी हुई शराब को जप्त किया गया।बताया जाता है कि ट्रक पर लदी हुई शराब बाबूरा के रास्ते होते हुए गरखा आ रही थी कि तभी थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत एएसआई आशुतोष कुमार एएसआई प्रभात कुमार एवं गश्ती दल के सदस्यों द्वारा चांडाल चौक से ट्रक को जप्त किया गया। जिसमें में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। शराब की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख बताई जा रही है।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गरखा प्रखंड मुख्यालय में सारण सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी द्वारा दिव्यांग उपकरण सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लोगों द्वारा आकर अपने विकलांगता का रजिस्ट्रेशन कराया गया ।इस अवसर पर विभिन्न पंचायत के मुखिया जिला परिषद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह अजय मांझी, राहुल कुमार पासवान, सुनील मांझी, संजय सिंह एवं प्रखंड के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के गरखा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता मनीष कुमार ने से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की कोरोना बीमारी विश्व व्यापी महामारी के रूप में फ़ैल गया है। इस समस्या से पूरा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व जूझ रहा है। इससे बचने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। सतर्कता में हमें डब्लू एच ओ के गाइड लाइन का पालन करना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।