Transcript Unavailable.
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनपुर महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह स्वच्छता पखवाड़ा 16 सितंबर 2023 से लेकर 2 अक्टूबर 2023 तक मनाया जा रहा है। इस स्वच्छता पखवाड़ा मनाए जाने के दौरान रविवार को स्वच्छता के लिए श्रमदान का आयोजन पूरे देश में किया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं अन्य अधिकारियों ने सोनपुर रेलवे स्टेशन सहित पर स्वयं श्रमदान कर रेल यात्रियों व कर्मचारियों को स्वच्छता का संदेश दिया । वही रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर के द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल सोनपुर अजय कुमार के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वारा भी सोनपुर रेल के सामुदायिक भवन, रेलवे कॉलोनी एवं रिजर्व लाइन बैरक की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया । इस श्रमदान हेतु स्वच्छता अभियान में रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के लगभग 55 अधिकारी व जवानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । इस अवसर पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी रूपेश कुमार, यात्री सुरक्षा निरीक्षक प्रभारी प्रेम शंकर शर्मा,क्राइम सेल निरीक्षक प्रभारी मोहम्मद आलम अंसारी, रिजर्व कंपनी निरीक्षक प्रभारी भरत प्रसाद, क्वार्टर मास्टर सेल निरीक्षक प्रभारी रविंद्र यादव, रेलवे सुरक्षा विशेष बल कंपनी कमांडर राधेश्याम यादव एवं अन्य अधिकारी व जवानों ने इस श्रमदान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया । जबकि नगर पंचायत कार्यालय सोनपुर के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी वार्ड मे क्लीनिंग ड्राइव कार्यक्रम का आयोजन संबंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व किया गया, । नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा नगर अध्यक्ष अजय साह के अध्यक्षता मे बस्तियों में साफ-सफाई किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ० रामानुज प्रसाद, एवं डीसीएलआर ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार, जेई मनोरंजन कुमार सहित वार्ड पार्षद एवं गणमान्य लोग इस साफ- सफाई कार्यक्रम मे उपस्थित हुए, साथ इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली, एवं सभी सफाई मित्र का स्वास्थ्य जाँच का भी आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
सोनपुर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत 2 अक्टूबर 2023 सोमवार यानी आज सोनपुर प्रखंड के सभी 23 पंचायतो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। उक्त बात की जानकारी देते हुए पंचायती राज पदाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत 23 पंचायत में सोमवार को प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम सभा द्वारा वार्ड सभा से पारित योजनाओं पर पंचायत कार्यकारी सदस्यों के साथ चर्चा की जाएगी एवं योजनाओं का वित्तीय वर्ष 2024- -2025 के लिए अंतमिकरण किया जाएगा । ग्राम सभा की बैठक की जानकारी विभागीय द्वारा सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ,विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है । ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की समस्याओं एवं योजनाओं की जानकारी अपने-अपने पंचायत के वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सभा में यह जानकारी उपस्थित पदाधिकारी व कर्मचारियों को लिखित अवगत कराएंगे । उन्होंने यह भी बताया कि नजरमीरा ,कसमर, सबलपुर पूर्वी, सबलपुर उत्तरी ,शाहपुर दियारा, डुमरी बुजुर्ग, भरपुर में सोमवार को 2:00 से 5:00 तक ग्राम सभा की बैठक होगी जबकि अन्य पंचायत की बैठक सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक होगी।इस बैठक में विभागीय कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एफसीआई के गोदाम सोनपुर में कार्यरत दर्जनो पालदार व ठीकेदारों व उनके समर्थकों से हुई जमकर नोकझोंक व मारपीट सोनपुर । सोनपुर प्रखंड कार्यालय स्थित एफसीआई के गोदाम पर कार्यरत दर्जनो पालदार ने शनिवार को ठीकेदारों के साथ हो हंगामा किया। इस दौरान ठेकेदार व उनके समर्थकों तथा पलदार के बीच धक्का मुक्की भी हुई। जिसमे पलदार भगवान राय,देवानंद पासवान ओमप्रकाश महतो मारपीट के दौरान चोटिल व घायल हो गया है । गोदाम परिसर में हो रहे हंगामा को सुनकर आसपास के लोगों के भीड़ एकत्रित हो गया। जहाँ काफी प्रयास के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मामला को शांत कराया गया। इसे लेकर पालदार रामबाबू राय ,वकील राय, लालदेव राय, रविंद्र कुमार, मुन्ना महतो ,विश्वनाथ राय आदि ने सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,सोनपुर थाने में ठेकेदार के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। पालदारो का कहना है कि वह लगभग 15 वर्षों से बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम सोनपुर में कार्य कर रहा है। काम की एवज में बकाया की राशि किसी को कम तो किसी को ज्यादा दिया जा रहा है । कई महीने का वेतन भी बकाया है जिस ठेकेदार के द्वारा नहीं दिया जा रहा है । पलदारो का यह भी कहना है कि विभाग के अनुसार ₹9:10 पैसे प्रति मजदूरों को देना है। सभी मजदूरों का कहना है कि उनके बैंक खाते में ही पैसा का भुगतान किया जाए लेकिन ठेकेदारों द्वारा ₹9: 10 पैसे के जगह ₹5 लोडिंग और 7 रुपए अनलोडिंग ठीकेदारों द्वारा दिया जा रहा है । ठेकेदारों और पलदारों के बीच विगत 6 माह से पैसे के लेनदेन का यह मामला चल रहा है । पालदार रंधीर कुमार, भगवान राय,देवानंद पासवान ओमप्रकाश महतो का कहना है कि हम सभी पलदार कार्य करने शनिवार को गोदाम पहुंचा था कि पहले से ठेकेदार कुछ मजदूर को बुला कर रखे हुए थे जिनके द्वारा कहा गया कि तुम लोग यहां से जाओ दूसरा नया पालदार कार्य करेगा। ठिकेदार ने मजदूरों के साथ रंगदारों को भी साथ लाया था जहां पलदार से मारपीट हुई । पालदार ने थाने में रंगदार व ठिकेदार पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। वही इस संबंध में सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी तथा एमओ को कई बार फोन लगाया गया किंतु संपर्क नहीं हो पाई। इस संबंध में गोदाम मैनेजर रफत जमाल ने बताया कि ठेकेदारों और पलदारों के बीच नोंकझोंक हुई है । हमने काफी प्रयास किया है कि दोनों के बीच पैसे के लेनदेन का मामला निपटा दिया जाए लेकिन इसी बीच दोनों तरफ से एक दूसरे के बीच नोक झोंक हुई है । सरकारी प्रक्रिया को समझते हुए पलदारो को भी धर्य रखने की जरूरत थी । वही ठेकेदारी गौरी शंकर यादव ने बताया कि सभी मजदूरों को अगस्त माह तक ₹9:10 पैसे के रेट से बैंक खाते के द्वारा पेमेंट कर दिया गया है । जिसमे मैन मजदूर 11 व डोर स्टेप 9 मजदूर कुल 20 मजदूरों को पैसा दे दिया गया है । लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर ठिकेदार द्वारा सरकार की दिशा निर्देश के अनुसार अगर पैसे की भुगतान बैंक द्वारा सही भुकतान कर दी गई तो फिर मजदूरों द्वारा बताई जा रही समस्या और नोकझोंक व मारपीट हुई है कहीं ना कहीं यह मामला जांच का विषय है ।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
