Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सारण जिला से रीना कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि जन सेवा केंद्र कहाँ पर है
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
दशहरा पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर नयागांव थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों ,ग्रामीणों के मौजूदगी में थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार , सीओ विश्वजीत सिंह ने मंगलवार को बैठक की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ विश्वजीत सिंह ने कहा कि दशहरा पर मां दुर्गा के नौ रूपों के अलग-अलग दिनों में पूजा अर्चना होती है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर के गोला बाजार में आए दिन जाम की समस्याओं से निजात दिलाने एवं सोनपुर मेला के लेकर स्थानीय प्रशासन ने अभी से ही अतिक्रमण स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सोनपुर का विश्वजीत सिंह नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ,जेई मनोरंजन कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण स्थल पर पहुंचकर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया वैसे ही दुकानदारों में अपरा तफरी का माहौल बन गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मालती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से वृद्धा पेंशन कैसे बनेगा इसके बारे में जानकारी चाहती हैं
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने बताया की सोनपुर पुलिस ने अलग अलग मामलों पर आरोपित को अलग अलग ठिकानो से गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संजीत कुमार ने बताया की हरियारनाथ क्षेत्र के अंतपुर में एक घर के दरवाजे पर पड़ी मोटरसाइकिल को चोरो ने रात्रि में गायब कर दिया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
बिहार राज्य के सारण जिला के सोनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता साक्षी कुमारी ने बताया की सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सबलपुर उत्तरी पंचायत में "जन संवाद "कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया ।जिसमें सबलपुर पूर्वी ,सबलपुर मध्यवर्ती, सबलपुर पश्चिमी और सबलपुर उत्तरी कुल चार पंचायत के जनप्रतिनिधियों ,आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए "जनसंवाद" कार्यक्रम आयोजित की गई । इस कार्यक्रम में सोनपुर बीडीओ के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सुदर्शन कुमार ,पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ,चारो पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।बता दें कि बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर पंचायतों में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जन संवाद का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों, युवा वर्ग, महिला वर्ग, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गा ,दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसका निराकरण करना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
