कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई 20 जनवरी 2024 तक रहेगी स्थगित सोनपुर । सारण जिला में पर रहे कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सारण अमन समीर ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 1 से लेकर वर्ग 8 तक आंगनबाड़ी केंद्रों के सहित की पढ़ाई को 17 से 20 जनवरी तक स्थगित रखने से संबंधित आदेश मंगलवार को जारी कर दिया है। उक्त बात की जनकारी देते हुए सोनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार साह ने बताया कि वर्ग एक से लेकर वर्ग आठ तक की कक्षाएं 17 जनवरी से लेकर 20 जनवरी 2024 तक स्थगित रहेंगी। आदेश में बताया गया है कि कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं 10:00 बजे प्रातः काल से 3:30 अपराह्न तक चलेंगी ।मिशन दक्ष एवं बोर्ड परीक्षा से संबंधित कक्षाएं पूर्वक चलेंगी। इस आदेश के अवहेलना करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

गुमशुदा मामले को लेकर पहलेजाघाट पुलिस पदाधिकारियों ने ली शपथ सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत पहलेजाघाट ओपी परिसर में मंगलवार को ओपी प्रभारी द्वारा अपने पुलिस कर्मियों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने नाबालिग के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही गुमशुदा की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ ली। सारण एसपी डॉ गौरव मंगला के निर्देश पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पहलेजाघाट ओपी परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने शपथ लिया कि मैं शपथ लेता हूं कि जब भी मुझे किसी नाबालिग की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होगी, तो इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसकी खोजविन शुरू किया जायेगा और उसे ढूंढने का हर संभव प्रयास करेंगे। बतादे कि जिले में नाबालिगों के गुमशुदगी की हो रही घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में ओपी परिसर में ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने शपथ दिलायी । शपथ लेते अपर ओपी प्रभारी संतोष कुमार , मुरलीधर महतो, अरुण कुमार, राजेंद्र कुमार सिंह, आरती कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मीयो को ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि नाबालिगों के लापता होने के मामले पुलिस काफी गंभीर हैं। इन मामलों में समय रहते कारवाई होना आवश्यक है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हम सभी ने इस संबंध में शपथ ग्रहण किया है। इन्होंने बताया कि कि किशोरियों के लापता होने के मामलों में पुलिस की भूमिका अहम है।

सोनपुर एसपीएस सेमनरी स्कूल में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन जन संवाद कार्यक्रम में छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं की जानकारी सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के एसपीएस सेमिनरी स्कूल में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बच्चा सिंह के नेतृत्व में 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार व प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार आनंद ेरहे । शिक्षा विभाग द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी बीडीओ ने उपलब्ध करायी । बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजना मुख्यमंत्रीबालक-बालिका साईकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्था योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, प्री तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना तथा स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। सरकार की अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं श्रम संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं उद्योग विभाग आदि की फ्लैगशीप योजनाओं की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में अमरनाथ ओझा , राकेश कुमार मुकेश कुमार राजेश शुभांगी अजय कुमार अजीत सिंह मनोज कुमार,स्नेहलता सहित अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थी व उनके अभिवावक उपस्थित रहे ।

सोनपुर प्रखण्ड के गोविंदचक पंचायत में अयोध्या से आये पूजित कलश में रखे अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस कुमार के नैतृत्व में दर्जनों लोगों के साथ गोविंदचक पंचायत के घर घर पहुँच कर लोगो को पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र रविवार को वितरण का कार्य का शुभारंभ किया गया । इसके पूर्व पंचायत के प्रत्येक देवी देवताओं के मंदिर में पहुँच कर पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र देकर सर्वप्रथम देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया ताकि 22 जनवरी 2024 की प्रत्येक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा सके । निमंत्रण पत्र व पूजित अक्षत घर घर देकर उन्हें 22 जनवरी को घर मे दीपोत्सव मनाने की अपील भी किया गया ।

सोनपुर थाना व हरिहरनाथ ओपी के पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कार्यो को निष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए ली शपथ सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत सोनपुर थाना व हरिहरनाथ ओपी परिसर में गुमशुदगी को गंभीरता से लेने एवं उसकी खोजबीन करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों ने शपथ ली । बताते चलें कि इधर कई दिनों से नाबालिकों की गुमशुदगी का मामला बढ़ते जा रहा है जिसमें गुमशुदा बच्चों एवं बच्चियों के साथ गलत कार्य कर हत्या तक भी कर दी जाती है। इस संदर्भ में सारण पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के आदेशानुसार सभी थानेदारों को तथा थाना पर कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ लेकर यह घोषणा देनी है कि किसी भी नाबालिक के लापता होने की सूचना मिलने पर उस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाएगा। इस कड़ी में सोनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजनंदन ने थाना के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए अपने कार्य को पूरी निष्ठा पूर्वक तत्प्रता के साथ कार्य करने के लेकर शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से पुलिस पदाधिकारी रितेश मिश्रा ,लक्ष्मण राय , नीरज कुमार यादव ,चंदन कुमार, दीघा सिंह ,प्रशंसा कुमारी अन्य पुलिसकर्मी वही हरिहरनाथ ओपी परिसर में ओपी प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व मे शपथ दिलाई गई । जिसमें बिजेंद्र यादव, चंदन कुमार ,कुंदन कुमार ,गिरीदेव सिंह, देव कुमार शाह ,संजय कुमार अन्य पुलिसकर्मी ने शपथ लेते हुए अपने कार्यो व कर्तव्यों को पालन सही से करने के लिए शपथ ली ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

डिप्टी सीएम ने रात्रि में पहुँच कर अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर का किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार करना बहुत जरूरी --डिप्टी सीएम सोनपुर । बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार की देर रात औचक निरीक्षण के क्रम में सोनपुर के अनुमंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। अचानक उन्हें देखकर अस्पताल कर्मियों में हरकंप मच गया। डिप्टी सीएम श्री यादव ने इस दौरान अस्पताल के सभी कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी क्रम में बाथरूम की स्थिति को देखकर वे बिगड़ गए । उन्होंने अस्पताल के अन्य स्थान पर साफ सफाई की व्यवस्था पर संतोष प्रकट करते हुए बाथरूम को पूरी तरह स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने जांच घर को भी देखा। जांच घर बंद पाए जाने पर उन्होंने सवाल पूछा। अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बताया की जांच घर केवल दिन में ही खुला रहता है। इस बीच उन्होंने ऊपरी तले के कमरों को भी देखा। इस क्रम में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राज किशोर सिंह तथा नाइट ड्यूटी में तैनात अन्य कर्मी मौजूद थे। लेकिन रात्रि में महिला डॉक्टर नहीं रहने के कारण उन्होंने नाराजगी जाहिर की। डिप्टी सीएम ने मरीज से भी अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की विषय में जानकारी ली जहां मरीज ने डिप्टी सीएम को बताया कि ₹4000 देकर बाहर के दवा व ऑपरेशन सामग्री मंगाए है। डिप्टी सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार करना बहुत जरूरी है। शुक्रवार को जैसे ही अस्पताल में कर्मियों से लेकर मरीज व लोगो को जानकारी मिली वैसे ही लोगों में चर्चा का विषय बन गया । कई लोगों ने बताया कि डिप्टी सीएम ने औचक निरीक्षण कर यहां के विधि व्यवस्था से रूबरू हो गए। लोगों ने यह भी बताया कि सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में 36 डॉक्टर हैं लेकिन इसमें कुछ ऐसे डॉक्टर हैं जो अपने कार्य में लापरवाही है । इस अस्पताल में एक भी हड्डी का डॉक्टर ,चर्म रोग के डॉ या वेहोशी के डॉ नही है यहां तक की सरकार से मिलने वाली चर्म रोग के दवा सहित कई दवाई यहां पर उपलब्ध नहीं है यहां के डॉक्टर बाहरी दवाई ज्यादा लिखते हैं जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर सोनपुर एसडीएम ने की बैठक धूमधाम के साथ मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस --एसडीओ सोनपुर सोनपुर । गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एक बैठक हुई। सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने मौजूदगी में एसडीओ कुमार निशांत विवेक के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों,शिक्षकगण एवं गणमान्य लोगों के सुझाव एवं प्रस्ताव पर चर्चा की गई। एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने प्राप्त सुझाव एवं प्रस्ताव के बाद विभिन्न सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के झांकी एवं स्काउट गाइड के बच्चों को परेड व गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया वहीं संबंधित विभागों से जुड़े अधिकारियों एवं विद्यालय प्रभारियों को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को समारोह पूर्वक प्रस्तुत करने को लेकर निर्देशित किया। राजकीय समारोह में विभिन्न प्रकार की झांकियां और परेड की टुकड़ियां शामिल होगी। कला, विज्ञान आदी क्षेत्रों में विशिष्टता प्राप्त वाले विद्यार्थियों का चयन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। राजकीय समारोह के कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई एवं रंग रोगन की जिम्मेवारी विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को दी गई। बैठक में शामिल नपं के कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार को एसडीओ ने कई जरुरी निर्देश दिए। जिसमें विशेष रूप से झंडोतोलन के लिए उपयोग में लाए जानें बाले सामग्री की गुणवत्ता को ख्याल रखने के लिए निर्देशित किया । सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने कहा कि अगले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य कार्यक्रम डाक बंगला मैदान में आयोजित 9 बजे झंडोतोलन किए जाएंगे इसके बाद सरकारी व गैर सरकारी स्थलों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 बजे शहीद महेश्वरी चौक पर अंतिम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इस बैठक में उपस्थित रहे सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ,सीओ विश्वजीत सिंह ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी स्वेता, अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी डॉ हरिशंकर चौधरी, स्टोनो वीरेंद्र चौधरी,शिक्षक अमरनाथ ओझा जगमोहन व्याहुत,बच्चा सिंह, विजय कुमार सिंह ,स्वर्ण कुमार, पंकज कुमार ,रमेश कुमार चौरसिया ,नरेंद्र कुमार सिंह, नवल किशोर,राजीव मुनमुन,मनीष गुप्ता , समाजसेवी लालबाबू पटेल,पत्रकार संजीत कुमार,विपिन कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे । ।

सोनपुर प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी व उप प्रमुख रंजीत कुमार राय पर पिछले 01जनवरी 2024 को तीस सदस्यो मे तेरह पंचायत समिति के सदस्यो ने प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के बीते दो वर्षो के कार्य शैली पर से नाखुश होकर अविश्वास प्रस्ताव लगाया था।जिसके मध्य नजर सोनपुर प्रखंड कार्यालय के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जिला भूअर्जन पदाधिकारी व कार्य पालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डा0 सुदर्शन कुमार ने सुरक्षा के पुख्ता इतजाम के साथ विशेष चर्चा हेतू बैठक की तिथि 12 जनवरी 24 रखा थ जहाँ जिला भूअर्जन पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश साह और पंचायतराज पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मौजूदगी मे सदन की कार्रवाई शुरू की।,जिस पर विपक्षी पंचायत समिति सदस्य निर्धारित समय मे एक भी सदस्य सदन मे उपस्थित नही हुए। गौर तलब है कि सोनपुर प्रखंड मे कुल 30 निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य है जिसमे बहुमत के लिए 16 की संख्या चाहिए जो संख्या पूरी नही होने के कारण और उसके अनुरूप सदस्यो की उपस्थिति नही होने पर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करते हुए जिला भूअर्जन पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी डा0 सुदर्शन कुमार ने प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी व उप प्रमुख रंजीत कुमार राय को अपने पद पर बरकरार रहने की घोषणा की।घोषणा के बाद समर्थको ने जमकर जिन्दाबाद की नारे बाजी की और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा मिठाईया बाटी। प्रमुख उप प्रमुख की जीत के दर्शन में सभी लोगों ने बाबा हरियाणा नाथ के दरबार में पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। उधर प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी व उप प्रमुख ने अपनी जीत पर सभी समर्थित पंचायत समिति सदस्य व अपने समर्थको का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सोनपुर प्रखंड का सर्वागीण विकास मेरी प्रथम प्रथमिकता होगी। उनहोने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को साथ लेकर चलने की बाते कही। वहीं उप प्रमुख रंजीत कुमार राय ने कहा कि जनता के विकास और समिति सदस्यों के सहयोग से ही विकास संभव है इसके लिए समिति सदस्यों को क्षेत्र की समस्याओं को समय-समय पर जानकारी दें जिससे क्षेत्र का विकास करने में सहयोग की जरूरत है । सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरने व कार्य करने में जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता के सहयोग व सुझाव की जरूरत है । दूसरी बार प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख को अपने पद पर बरकरार रहने व ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर सोनपुर विधायक डा0 रामानुज प्रसाद,पूर्व विनय कुमार सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति साह ,सबलपुर पश्चिमी के मुखिया विकास कुमार सिंह,चतुरपुर के बंदना सिंह, मणीष कुमार सिंह, सरपंच मीरा देवी पंचायत समिति सदस्यगण प्रेमचंद सिंह, अशोक कुमार राय,पंकज राय, मिथिलेश्वरी देवी,सरिता देवी,जवाहर बैठा,दिलिप कुमार सिंह, बच्चा राय,खुशबू देवी ,अनिल पासवान ,रमेश कुमार ,शाहजहां खातून, ,मालती देवी ,मीना देवी,शिव प्रसाद साह राकेश सिंह,फुलवा देवी,शिवशंकर महतो,रवि रंजन सिंह सोनु,धीरज कुमार,गुप्ता प्रिस राज अभिषेक राज, समेत अन्य प्रमुख नेताओ व समर्थको ने जीत की बधाई दी। वही सभी समर्थकों ने मुखिया विकास कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर सभी लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।