Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर--सामाजिक परिवर्तन के महानायक संत शिरोमणि गुरू रविदास की 646 वीं जयंती सोनपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ रविदास जयंती गाजे बाजे के साथमनाई गई । सभी लोगों ने उनके तैल चित्र एवं प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । बतादे कि संत शिरोमणि रविदास ने शिक्षा ,संस्कार,मानव कल्याण ,धर्म के प्रति आस्था रखने को महत्वपूर्ण मानते थे । संत शिरोमणि रविदास का जन्म माघी पूर्णिमा के रविवार के दिन 1338 में वाराणसी के पास सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ था । उनके पिता का नाम राहू और माता का नाम करमा था जबकि पत्नी का नाम लोना बताया जाता है। रविवार के जन्म होने के कारण उनके पिता ने रविदास कह कर पुकारते थे । उन्हें क्या पता था कि उनका पुत्र एक समाज सुधारक के साथ ज्ञान वर्धक बातों के अलावा ईश्वर के प्रति आस्था रखने की प्रेरणा देने वाला संत शिरोमणि कहलाएंगे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सोनपुर---बिहार नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर बिहटा पटना, में आयोजित 07 वां बैच अररिया, सामुदायिक ब्लंटिईयर आपदा मित्रों के 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षुओं को आग से बचाने और बचने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । अरविंद पांडे पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा आयुक्त, बिहार के नेतृत्व में यह प्रक्षिक्षण हुआ । इस बात के जनकारी देते हुए रविवार को इंस्पेक्टर ओझा ने बताया की आग जैसी आपदाओं के समय धैर्य से काम लेना चाहिए, आग लगने की स्थिति में शांत रहते हुए जल्दी बाहर निकले, अपने घर में मौजूद हर व्यक्ति को सावधान कर दें, देर ना करें, सभी को बाहर निकाले, कीमती सामानों को ढूंढने और बचाने में समय ना गवाएं, दरवाजा खोलने से पहले हाथ के पिछले हिस्से से उसकी जांच करें अगर यह गर्म है तो इसे ना खोलें, याद रखें अगर संभव हो तो सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी एसडीआरएफ बिहार के कार्मिक और नागरिक सुरक्षा के कार्मिक और समादेष्टा की कर्मी उपस्थित रहे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बिहार के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर के सबसे लोकप्रिय एवं मुख्य पुजारी भारद्वाज शर्मा उर्फ मद्रासी बाबा की अचानक निधन की खबर सुनते ही शनिवार के मंदिर के पुजारियों व मंदिर समितियों के सदस्यों एवं शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2023 की इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के चौथे दिन प्रथम पाली में अंग्रेजी एवं द्वितीय पाली में इतिहास की परीक्षा संपन्न हुई। गौरतलब है कि प्रथम पाली में साइंस एवं कॉमर्स के परीक्षार्थियों की अंग्रेजी की परीक्षा थी। दो संकाय के परीक्षार्थियों की परीक्षा एक ही बार हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

देशी शराब के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार। इसके साथ ही दो लोगों को शराब पीने के जुर्म में पकड़ा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।