Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सोनपुर विधायक डॉ• रामानुज प्रसाद के प्रयास एवं तीनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नवसृजित थाना दरिहारा भुआल में सोनपुर थाना क्षेत्र के शामिल किए गए तीनो पंचायतों को यथावत सोनपुर थाना क्षेत्र में ही रहने दिया गया। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उपलक्ष्य में कल्याणपुर पंचायत के जनप्रतिनिधि द्वारा एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुलरीया घाट मे रविवार को किया गया। जिसमे सोनपुर विधायक डॉ• रामानुज प्रसाद को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में कल्याणपुर पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार राय, सरपंच भरत सिंह,राकेश शर्मा, शम्भू प्रसाद चौरसिया, लगनदेव राय सहित सैकड़ो ग्रामीण लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
सोनपुर सरकार के नए निर्णय के अनुसार बीडीओ को प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। बीडीओ अब प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा करेगे । बिहार सरकार ने इसको चिट्ठी जारी कर दी है। बिहार सरकार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से निकला ये आदेश ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों पर बीडीओ को वरीयता दे दी है। सरकार ने प्रखंड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु एक समन्वय समिति का गठन किया है इसमें वीडोओ को सदस्य सचिव बनाया है। किसी विभाग के कार्य में लापरवाही, त्रुटि या विसंगति की स्थिति में बीडीओ को निर्देशित करने और आवश्यक होने पर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई हेतु अनुशंसा का भी अखंड स्तर पर बनाई गई समन्वय समिति में बीडीओ को सदस्य सचिव बनाया है। इसके अतिरिक्त समिति में 18 सदस्य होंगे। सदस्यों में अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी जीविका, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सहायक अभियंता और जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि ( वरीय उपसमाहर्ता) का पदेन नाम शामिल होगा।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर हरिहर क्षेत्र पंच कोसी परिक्रमा की तिथि तय हो गई है। इसके लिए मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि घोषित की गई है जो अंग्रेजी तिथि के अनुसार आगामी दो दिसंबर 23 को पड़ रहा है। पंच कोसी परिक्रमा का रुट निर्धारण भी हो गया है। पंचकोसी परिक्रमा में सोनपुर गांव, पुरानी गंडक पुल होते हुए कौनहारा पथ के रास्ते कौनहारा घाट, रामचौड़ा मंदिर फिर विशालेश्वर मंदिर सीढ़ी घाट पथ पुराने गंडक पुल का निर्धारण किया गया है जिसकी सूचना संबंधित क्षेत्रों के अधिकारियों को लिखित रुप से देने का निर्णय हुआ। यहां सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर के बड़ा धर्माशाला परिसर में हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच के संस्थापक एवं सक्रिय स्वयंसेवी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विनोद सिंह यादव कर रहे थे। बैठक में संत मिश्री बाबा, बाल योगी संत रामप्रकाश दास, त्रिलोकी राय कौनहारा घाट, हाजीपुर, नवीन कुमार सिंह, राम विनोद राय, बुटन हाजरा, राजा राम सहनी सहित अनेक व्यक्ति मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर बिहार विधान परिषद के नवमनोनित नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी का मनोनीत होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री के मन के बात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दरभंगा जाने के क्रम में ज्योही पटना से दरभंगा के लिए निकले वैसे ही जेपी सेतु के बजरंग चौक पर रविवार को फूल मालाओं व अंग वस्त्र देकर सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहनी को स्वागत किया ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि हरि सहनी के विधान परिषद में नेता मनोनीत किए जाने से आम कार्यकर्ता में काफी उत्साह है । स्वागत समारोह के दौरान सहनी ने कहा कि रविवार के दिन प्रधानमंत्री के मन की बात को ज्यादा से ज्यादा लोग सुने और उसे पर अमल करें जिससे लोग लाभान्वित हो सके । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकसित हो रही है । भारत विश्व का पहला देश बना जहां चांद पर पहुंचकर तिरंगा झंडा फहराते हुए अपने मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं साथ ही बूथ स्तर पर गरीब असहायो पीड़ित को मदद करें और सरकार की हर योजनाओं का लाभ गरीबों तक के मिले इसके लिए पहल करें। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पुर्व नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश बबलू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
आरपीएफ के नेतृत्व में चलाया गया छापेमारी अभियान करीब आठ लोगों को महिला और दिव्यांग बोगी में यात्रा करने वाले लोगों को किया गया गिरफ्तार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
इस सोमवार को आखिरी काँवर यात्रा जायेगी। सावन माह में काँवर यात्रा का बहुत ज्यादा महत्व है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
