बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास कमर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि परसा में भी तमाम जगहों में पर्यावरण दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान: गुठनी थाना क्षेत्र के पचनेरूआ गांव में आपसी विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला व उसके ननंद को मारपीट कर घायल कर दिया घायल। दोनों लोगो को परिजनों द्वारा सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। घायल की पहचान पचनेरूआ गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव की पत्नी सविता यादव तथा बहन बंदना कुमारी के रूप में हुई है। घटना पर बंदना कुमारी ने बताया कि हमारे घर के पास आम का पेड़ है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में दिव्यांग जनों के बीच सहायता उपकरण वितरित करने को लेकर निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग जनों का फिजिकल टेस्ट भी किया गया। जिसमें मंदबुद्धि दृष्टि वांछित और श्रवण बाधित का जांच किया गया। वही इसको लेकर चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिनका प्रमाण पत्र बन गया है उनका रजिस्ट्रेशन कर और उनको चयनित कर परीक्षण के बाद उपकरण देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान कलेक्ट्रेट सभागार में खनन टास्क फोर्स की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने किया। जिसमें उप विकास आयुक्त भूपेंद्र यादव, अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, SDM संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद, खनिज विकास पदाधिकारी केशव पासवान आदि शामिल हुए हैं। बैठक में डीएम ने जिले में अवैध खनन को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अवैध खनन के कई मामले विगत दिनों सामने आए हैं खासकर सरयुग नदी के क्षेत्रों में अवैध खनन का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस पर अधिकारी लगाम लगाएं और अवैध खनन करने वाले माफियाओं को कानूनी लगाम लगाएं।

सिवान बरसात के मौसम के पूर्व सरयू नदी के गोधरा तटबंध पर संभावित बाढ़ को देखते हुए चल रही तैयारियों का निरीक्षण सदर एसडीओ रामबाबू बैठा व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता नवल किशोर भारती समेत अन्य अधिकारियों ने किया । इस दौरान क्षेत्रीय अभियंताओं ने बताया कि सभी एण्टी फ्लड स्लूईस गेट क्रियाशील हैं । आगामी बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए स्थलीय बालू का भंडारण करने व बाढ़ संघर्षात्मक सामग्री की व्यवस्थाओं से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान: गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर देवरिया गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित होकर एक सुजुकी कार बिजली के खम्भे से टकरा कर पलट गयी। वहीं इस घटना में कार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी भर्ती कराया गया। हालांकि वे अब खतरे से बाहर है। इस घटना में बिजली का खंभा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

सिवान: नगर के श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जदयू की नाव से कोई चुनावी वैतरणी पार नहीं कर सकता। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.