हरिहरनाथ पुलिस ने नगर पंचायत सोनपुर के लकड़ी बाजार स्थित एक घर से 24 वर्षीय अबधेश सिंह के पुत्र निखिल कुमार उर्फ मोनू के शव को गाँव के पड़ोसी अरविंद सिंह के घर से शुक्रवार को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया । थानाध्यक्ष स्वर्ण प्रिया ने बताई की मोनू के शव को अरविंद सिंह के घर से बरामद किया गया है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के उत्तर टोला गाँव में बुधवार को हुए घरेलू विवाद की शिकायत पर पहुँची माँझी थाना पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा एवम दस जिन्दा कारतूस व चाकू आदि के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुष्प सेवा समिति बिहार ( पुष्प फाउंडेशन के तत्वाधान में ) द्वारा भारत प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर एवं इसके प्रांगण में अद्भुत आकर्षण और सौंदर्यकरण का कार्य निर्माण के लिए 3 अप्रैल 24 को संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी ने आकर प्रारंभ किया। मौके पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडे ,सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला, कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी कीमती वोट देने के लिए जीविका दीदियों ने ली शपथ जीविका दीदियों समूह के सीएम बिभा देवी ने भयमुक्त होकर वोट देने के लिए दिलाई शपथ सोनपुर । देश में लोकतंत्र के महापर्व शुरू हो गया है । जहां जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के टोले -मोहल्ले में लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव के दिन भय मुक्त एवं जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के सभा भवन परिसर में गुरुवार को संस्कारी भियो महिला ग्राम संगठन की सैकड़ो जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सभी दीदियों को भरपुरा के सीएम बिभा देवी ने सभी को अपना वोट, अपना अधिकार के महत्व को बताते हुए अपना कीमती बहुमूल्य वोट देने हेतु शपथ दिलाई । जहां सभी जीविका दीदियों के समूह से जुड़े महिलाओं ने शपथ लेते हुए कहीं कि मैं शपथ लेती हूं कि मतदान की दिन भय मुक्त होकर जाति, धर्म से ऊपर उठकर विकास के लेकर अपना कीमती वोट देंगे औरों को देने के लिए प्रेरित करेंगे। जीविका समूह के सीएम बिभा देवी ने एक नारा लगाते हुए सभी महिलाओं को कहीं की-- वोट डालने जाना है ,अपना फर्ज निभाना है ,सारे काम छोड़ दे सबसे पहले वोट दे । शपथ लेने वाली जीविका समूह के महिलाओं में उर्मिला,पूनम ,प्रेम सुधा, मंजू, संगीता, मुन्नी ,रिंकू, गायत्री ,नीलम ,संगीता ,रेखा, कलावती ,हुस्ना खातून, शारदा पूजा ,सोनी ,नसीमा,आभा,मीरा,उषा,सरिता,प्रियंका,सोनी,जूही,संगीत,कबिता,मिलन,मीणा, मंगलावती,अनिता,एनएम नूतन कुमारी सहित अन्य जीविका दीदियों ने शपथ ली ।
बिहार राज्य के सारण जिले के अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की एक अनियंत्रित वाहन ने ट्रक चालक को रौंदा जिसकी ईलाज के दुराण मौत हो गई
बिहार राज्य के सारण जिले के अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में नए गाँव और सीएससी फाइलेरिया रोगी को एमडीडीपी का वितरण और जागरूकता कार्यक्रमका आयोजन किया गया है
नमस्कार सारण के दिखवा से मैं अजय कुमार आप सुना है सरन मोबाइल वाणी ने डिलीवरी पक्ष में गुणवत्ता और सुधार लाने के मुख्य उद्देश्य के साथ आज दिघवारा में आज का एक दिवसीय समाचार प्रशिक्षण प्रस्तुत किया कार्यक्रम का आयोजन 4 अप्रैल से 4 अप्रैल तक दिवार प्रव वर्ग की देखभाल में सुधार, वितरण कक्ष की निगरानी, राष्ट्रीय मानक के माध्यम से ऑपरेशन थिएटर की गुणवत्ता में सुधार के मूल्यांकन के बाद किया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिवारा के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें पीरामल स्वास्थ्य के डॉ. शेखर और सुनील कुमार मुख्य प्रशिक्षक थे। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सागरदुला सिन्हा पीपीएम रवींद्र कुमार बी. सी. यू. क्योर रमेश चंद्र और डॉ. कुमार ऋचा कुमारी बी. मुख्यमंत्री सुधा कुमारी के साथ कई अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ. सागर दुल्ला सिन्हा ने कहा कि शौचालय की गुणवत्ता में सुधार का मुख्य उद्देश्य किसी भी स्वास्थ्य सुविधा में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शव प्रत्यारोपण के दौरान जटिलताओं को दूर करने और शव की गुणवत्ता में सुधार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम शुरू किया गया है क्योंकि यह इस कार्यक्रम के तहत है। मातृ और नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए, यह प्रसव के दौरान और बाद में जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है।
सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित संकटमोचन मंदिर ,तपोभूमि के प्रांगण में बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद के सौजन्य और आयोजनकर्ता धर्म जागरण समन्वय के द्वारा आयोजित राष्ट्र रक्षा रुद्राक्ष महा यज्ञ 29 मार्च से चल रहा था उसकी समाप्ति बुधवार के शाम विशाल संत सम्मेलन के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आचार्य श्याम सुंदर जी महाराज के नेतृत्व में हजारो भक्तों ने रुद्राभिषेक किया ।
लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लेकर सारण एसपी के निर्देश पर नयागांव थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा के नैतृत्व में थाना में पदस्थापित पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के साथ थाना क्षेत्र के शोभेपुर ,डुमरी बुजुर्ग ,कस्तूरीचक , बभनगामा,नयागांव बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च बुधवार को निकाला गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर थाने में पदस्थापित 4 पीटीसी को एएसआई में पदोन्नति होने पर सोनपुर थानाध्यक्ष ने स्टार लगाकर बधाई दी । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजनंदन ने बुधवार को बताया कि विभागीय अधिकारी के निर्देश पर पीटीसी विनय कुमार, संतोष कुमार ,सहरसूर शर्मा, दिलीप कुमार दिवाकर को एएसआई के पद के रूप में प्रमोशन मिला है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
