बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि तापमान बढ़ते जा रहा है। मई में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान चालीस से बयालीस सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। चौदह राज्यों में हिट वेव का प्रकोप जारी है।
बिहार राज्य के सरन जिले से विकास कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि परसा के युवक विधान कुमार का गुजरात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गया। विधान तीन महीने पहले कमाने के लिए सूरत गया था। वह अपने छोटे भाई के साथ एक निर्माण लाइन में मजदूर के रूप में काम करता था। रविवार की रात कंपनी से घर लौटकर रात का खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। सुबह भाई ने खिड़की से देखा तो वह मृत पड़ा था।
बिहार राज्य के सरन जिले से विकास कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के सरन जिले के अजय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की आज भ्रूण हत्या के लिए समाज के साथ महिलाए भी जिम्मेदार हैं। लोगों का मानना है कि वंश बेटियों से नहीं चलता है। आजकल दहेज़ भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है
बिहार राज्य के सारण ज़िला के अजय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कल अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाएगा।सभी सरकारी संस्थानों और गैर-सरकारी संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
सारण लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी ने सोमवार को सोनपुर पहुँचे । 2019 में चुनाव जीतने के बाद पहली बार मतदाताओं से मिले । सांसद ने विधानसभा क्षेत्र के गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
बिहार राज्य के सारण ज़िला के दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मौसम विभाग ने 29 अप्रेल से 2 मई तक लू चलने का अलर्ट ज़ारी किया है। 3 मई से मौसम सामान्य होने की संभावना व्यक्त की गई है
गरीब रक्षक आर्मी प्रमुख शिक्षक सह समाजसेवी ई प्रभात रंजन को रविवार को हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच की ओर से सर्टिफिकेशन ऑफ एप्रिसिएशन अवॉर्ड, अंगवस्त्र से पुष्प का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सोनपुर के वंदे मातरम घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित व बुद्धिजीवियों ने उनके सम्मानित होने के बाद बधाई देते हुए उज्जबल भविष्य की कामना किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। दस बजे के बाद सड़कें सुनसान दिखाई देती हैं, जबकि किसानों को पशुओं के चारे के लिए परेशानी हो रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
