सोनपुर के पहलेजाघाट ओपी पर बुधवार को सैकड़ो की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नौडीहा के महेश महतो के पुत्र राजा कुमार की मौत में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला। लोगों का कहना था कि पुलिस जानबूझकर अभी तक इस मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। लोगो का यह भी कहना था कि घर पर बर्थडे पार्टी में काम नहीं करने को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है यह सरासर गलत है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।