नमस्ते साथियो, जयपुर वाणी पर आपका स्वागत है। हर साल 28 मई का दिन दुनियाभर में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका मकसद महिलाओं को सुरक्षित महावारी के फायदों से अवगत कराने के साथ ही इसके बारे में खुलकर बात करने को बढ़ावा देना है। लेकिन सथियो क्या आप जानते है की ट्रांस पुरुष - यानि महिला से पुरुष में परिवर्तित हुए साथियो को भी महावारी आती है और माहवारी पर खुलके बोलने का अधिकार उनका भी है। उनके माहवारी से जुड़े मुद्दे भी आमजन के मुद्दों के समान होते है किन्तु माहवारी से जुडी सुविधाओं का लाभ उतना उनके लिए आसान नहीं होता। इसी बात को समझने, उनकी बातो को सुनने और सब तक ये जानकारी पहुंचने के लिए जयपुर वाणी आपके सामने उनकी कहानी ला रहा है तोह साथियो जल्द ही सुनते है सुरक्षित महावारी पर ये कार्येक्रम,जो आने वाला है 26 मई को दोपहर २ बजे। हमे जरूर सुने। सुरक्षित महावारी और स्वछता के इस दिन के लिए सभी को ढेरो शुभकामनाये। धन्यवाद।
नमस्ते साथियो, जल ही जीवन है, जी हाँ - पानी हमारे जीवन का आधार है और एक बड़ी ज़रूरत भी। इसी कीमती पानी के महत्त्व को समझते हुए पूरा विश्व हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाता है. जयपुर वाणी की ओर से विश्व जल दिवस पर आप सभी को शुभकामनाये, आप सभी ने देखा होगा बस्ती में पानी तीन स्रोतों से आता है जैसा की बोरवेल, पानी का टेंकर, और बीसलपुर पाइपलाइन | क्या अपने गौर किया है की ये पानी साफ़ है और इसे इस्तेमाल कर सकते है? इसी बात को समझने के लिए, साथियो हमे सुने और जाने की पानी को साफ़ और सुरक्षित रखने के तरीके क्या है, और इसकी गुणवत्ता को कैसे जाचे? हम आपसे मिलेंगे 25 मार्च को इसी मंच पे दिन के 2बजे। तब तक आप हमें बताएं कि आप अपने घर में पानी साफ़ और स्वच्छ रखने के लिए क्या क्या तरीके अपनाते हैं और इस विषय से जुडी और क्या क्या जानकारी आप जयपुर वाणी पर हमसे पाना चाहते हैं. फ़ोन नंबर -3 दबा कर अपने विचार, अनुभव और सवाल हमसे साझा करें। जल्द ही मिलते है - जल पर इस कार्यकम के साथ। नमस्ते |
Transcript Unavailable.
तरल अपशिष्ट पर प्रोमो - IVRS कैंपेन - अरे सुनो सुनो सुनो, हो रहा है गन्दगी से हाल बे हाल सीवर और नाले से आरहा है उफान बदबू ने अब कर दिया है सास लेना दुशवार क्या करे अपशिष्ट का कुछ है क्या समाधान? - क्यों भाया थाने पतों कोनिया इको निपटान ? हम लाये हैं थाके लिए एक छोटो सो प्रोग्राम। हर शुक्रवार २ बजे थे सुनोगे कैसे हो तरल अपशिष्ट का निपटान कमर कस लो भाया, क्यों की मिलने वाळौ है ज्ञान हम जानगे कैसे होगा घर पर तरल अशिष्ट का सही निपटान थे भी सुनूला, मै भी सुनुली राहत की या बात हम कर पाएंगे एक नई पहल की शुरुवात साफ़ रहेंगे नाले, साफ़ रहेगा सीवर अगर हम कर पाएंगे सुधार की ये पहल क्या हो पायेगी स्वच्छ ये बस्ती हमारी ? क्या करेगें आप, अगर होगी अपशिष्ट की परेशानी ? सुझावों को बताते रहे, सुनते रहे, ३ दबा कर आप, शुक्रवार, २ बजे सुनते हैं, गीले कचरे से जुडी ये बात
Transcript Unavailable.
रंग—रंगीला और छैल—छबीली लेकर आ रहे हैं स्ट्रीट वेडर्स और स्वयं का रोजगार करने के इच्छुक लोगों के लिए जानकारियों का खजाना! जहां मिलेगा आपको सरकारी योजनाओं का ज्ञान और मिलेगा अपने रोजगार को और बेहतर बनाने का पाठ.. तो सुनना ना भूलें हमारा खास कार्यक्रम—रोजगार का लेशन
