ये रेसिपी मैंने अपने नानी से सीखा है। ये एक ग्रामीण रेसिपी है जिसमे पुआल में उगने वाले मशरुम का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले हमे मशरुम को अच्छे साफ़ करके धो लेना है और मशरुम को धोकर बहुत ही छोटे टुकड़ों में काट लेना है। अब मशरुम में थोड़ा सा नमक और हल्दी मिलाके छोर दे। २५० ग्राम मशरुम के लिए १ टेबल स्पून सरसो का पेस्ट लें, १ बड़े साइज का पेयाज़ और १/४ टेबल स्पून कुटी हुयी अदरक लेना है। साथ ही २-३ हरी मिर्चो को छोटे टुक्रो में काट लेना है। अब कढ़ाई में सरसो का तेल लें तेल गरम होने पे उसमे बारीख कटी हुयी पेयाज़ दाल दे पेयाज़ गुलाबी हो जाने पे उसमे हरी मिर्च और कुटी हुयी अदरक दाल दे। अबतक में नमक हल्दी मिलाये हुए मशरुम से ढेर सारा पानी निकल जायेगा। मशरुम से अच्छे से पानी निचोड़ ले और मशरुम को कढ़ाई में डालके पेयाज़ अदरक के साथ धीमे आंच में भुने। अब स्वादानुसार नमक और हल्दी डालके अच्छे से भुने जब तक मशरुम नरम न हो जाए। मशरुम और पेयाज़ जब ७०% तक पक जाए तब इसमें सरसो का पेस्ट डाले और धीमे आंच में इसको पकाते रहे। जब सरसो का पेस्ट अच्छे से भून जाए ार तेल अलग होना स्टार्ट हो जाए जसको बांध कर दे। ऊपर से बरिख कटा हुआ हरा धनिया डाल के मिक्स कर ले। रेसिपी तैयार है। इसको आप रोटी और चावल दोनों क साथ खा सकते है। मशरुम एक बहुत ही पौष्टिक आहार है जिसमे प्रोटीन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है और ये एक बहुत ही झटपट बनने वाली रेसिपी है। Prep Time- 10- 15 mins Cooking time- 15 minutes

स्वाद के साथ साथ पिट्ठा के काफी सारे अच्छे हेल्थ बेनिफिट्स भी है. क्योंकि इसे गरम पानी में उबाल के बनाया जाता है इसलिए ये हल्का होने के साथ साथ पचाने में आसान होता है. चना एक बहुत ही पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक दाल है. चने की दाल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इसे सुपरफूड की श्रेणी में ला खड़ा करते हैं. चने में पोटैशियम, आयरन, विटामिन बी, मैग्नीशियम, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके साथ ही चना हमारी इम्युनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है. यह हृदय रोगों और कैंसर के जोखिम को कम करता है. इसमें पाए जाने वाले फाइबर से हमें कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. इस तरह से पिट्ठा बहुत ही फायदेमंद हो जाता है. आप आराम से इसे घर में बना सकते है.

मटन कोफ्ता बनाने की रेसिपी- सबसे पहले लहसुन, अदरक और खसखस ​​को एक साथ पीस लें. एक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज़ डालें. इन्हें ब्राउन कलर होने तक फ्राई करें. फिर थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें. एक दूसरे पैन में साबुत मसाले और एक कप पानी डालकर 10 मिनट तक उबालें. प्याज के मिश्रण में अदरक-लहसुन का पेस्ट और खसखस ​​का मिश्रण डालें और 2-3 मिनट तक भूनें. धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएं. कटे हुए टमाटर डालें और मिलाएं. इस बीच, अंडा, चना पाउडर, धनिया पत्ती और मटन कीमा को नमक के साथ मिलाएं. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर छोटे-छोटे कोफ्ते बनाकर एक तरफ रख दें. उन्हें प्याज के मिश्रण में डालें. सारे मसालों का पानी छानकर कोफ्ते में डाल दें, और उबाल लें. लगभग पांच मिनट तक पकाएं और फिर दही डालें. हीट कम करें और लगभग 45 मिनट तक पकाएं. मटन कोफ्ता बनकर तैयार है सर्व कर करें. गर्म परोसें.

केरल स्टाइल पेपर चिकन बनाने की वि​धि 1.रेसिपी शुरू करने के लिए, आपको सबसे पहले चिकन को नींबू के रस, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक के साथ मिलाना होगा. साबुत काली मिर्च और सौंफ को दरदरा पीस लें. एक तरफ रख दें. 2.इसके बाद एक कढ़ाई में नारियल का तेल गरम करें. कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें. इसे मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तल लें. 3.बारीक कटा लहसुन, अदरक डालें. अच्छी तरह मिलाएं. लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. 4.अब इसमें मैरीनेट किए हुए चिकन के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएं. सिरका डालें, कढ़ाई को ढक दें और कुछ देर पकने दें. अगर बहुत ज्यादा पानी है, तो इसे तेज आंच पर पानी सूखने दें. 5.खोलें और दरदरी पिसी हुई काली मिर्च पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाएं. 6.चिकन को धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए या जब तक यह काले-भूरे रंग का न हो जाए, तब तक भूनने दें. सुनिश्चित करें कि इसे अच्छी तरह से चलाते रहें. 7.एक बार हो जाने के बाद, इसे कुछ ताज़ी करी पत्तों के साथ छिड़कें और चावल के साथ गरमागरम परोसें.

तवा कुलचा बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में मैदा लेकर उसे छान लें फिर इसमें नमक, शक्कर, दही, बेकिंग पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए, इसके बाद हल्का गर्म पानी लेकर इसमें थोड़ा थोड़ा करके डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लीजिए. अब इस गुंथे हुए आटे को किसी एयर टाइट बंद डिब्बे में 2 घंटे के लिए रख दें, जब आटा खोलें तो इसमें हल्का तेल लगाकर मसल लें. अब तवे को गैस पर चढ़ाएं. मैदे की लोई बनाएं और इसे बेलन से बेल लें. एक तरफ बारीक कटा हुआ धनिया पट्टी लगाएं और दूसरी तरफ पानी लगाएं. पानी वाली साइड को तवे पर डालें और सेंक लें. इसके बाद जब ये सिक जाए तो दूसरी तरफ से भी सेक लें. लीजिए आपका तवा-कुलचा तैयार है. इस पर बटर लगाएं और अपनी मनपसंद सब्जी या छोले के साथ खाएं.

1/2 कप अरहर दाल स्वादानुसार नमक 1 चम्मच हल्दी 1 चुटकी हींग पीठी के लिए- 1/2 कप गेहूं आटा 1 चुटकी नमक 1 चम्मच तेल 1 कप पानी तड़के के लिए- 2 टमाटर 2 लाल मिर्च साबुत 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच सरसो दाना 2 हरी मिर्च 2 चम्मच तेल पोषण प्रोटीन: 39gm फ़ाट्स: 41 gm कार्बोह्यदरटेस: 189gm कैलरीज़: 1245cal कैटेगॉरी: Indian कैलरीज़: Main Course तय्यरी का समय: 10 Min बनाने का समय 30 Min

वेजिटेरियन नरगिस कोफ्ता बनाने की वि​धि 1.पनीर और ब्रेड को एक साथ ब्लेंड कर लें, ब्लेंडर में या किसी कटोरी में। इसमें 1/2 टी स्पून नमक और काली मिर्च डालें। 2.हरी मिर्च, आलू, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर एक साथ मिला लें और दो बॉल्स की तरह बना लें। 3.पनीर को दो हिस्सों में बांट लें। इसे गोलाकार में पतला कर लें और किनारों से थोड़ा पतला रहे। 4.एक आलू की तैयार बॉल को पनीर के बीच में रखें, इसके किनारों को एक साथ जोड़ते हुए पूरी तरह बंद कर लें। 5.इन्हें गोलाकार में शेप दें और इसके बाद अंडे को इस पर हल्का सा लगाए। 6.इस पर बेस​न छिड़के. एक पैन में तेल गर्म करें और इन्हें डीप फ्राई, दोनों तरफ से ब्राउन होने दें। 7.इन्हें लम्बाई में काट कर सर्व करें।

हलीम बनाने की वि​धि 1.दालों और टूटे हुए गेंहू के दानों को धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें। 2.एक हांडी लें और इसमें घी डालें साथ ही इसमें साबूत मसाले-लौंग, तेजपत्ता और हरी इलाइची डालें। जब से साबूत मसाले चटकने लगें तो इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट डालें और इसका रंग ब्राउन होने तक भूनें। 3.केसर, हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर के साथ ही लैंब डालें और इसे तब तक पकाएं जब कि यह आधा पक न जाए। 4.दालों को धोकर अब इसमें डालें इसी के साथ लैंब स्टॉक भी डालें। इसके बाद इसमें नमक डालें। 5.इसे तब तक पकने दें जब तक लैंब पूरी तरह नरम न हो जाए और दाल मिक्स होकर गाढ़ी न हो जाए। 6.सी​जनिंग को चेक करे और अपनी पसंद की रोटी के साथ सर्व करें।

गोभी को धो कर किस लिए, कॉच के बॉऊल में लेकर दूध मिला के माइक्रोवेव में 180•¢ पर 10 मिनट बेक किए, शक्कर और इलायची पाउडर डाल कर फिर से 10 मिनट बेक किए,अब खोवा और मिक्स ड्राई फ्रुट मिला कर बेक किए और गरमागरम सर्व किए

मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को साफ करें और इसे अच्छी तरह से धोकर पानी में 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. तय समय के बाद दाल को छलनी में डालकर छान लें और सारा पानी निकाल दें. अब मिक्सर जार की मदद से दाल को दरदरा पीसकर एक बर्तन में अलग रख दें. अब एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध लें और उसमें केसर डालकर चम्मच से अच्छी तरह से घोलें और इसे भी अलग रख दें. अब एक गहरे तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो उसमें मूंग दाल का दरदरा पिसा पेस्ट डालें और सेकें. दाल को तब तक सेकना है जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए. दाल को अच्छी तरह से सिकने में 25-30 मिनट का वक्त लग सकता है. इस दौरान दाल को लगातार चलाते हुए सेकें. जब दाल अच्छी तरह से सिक जाए तो इसमें एक कप दूध और एक कप गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद एक बार फिर मीडियम आंच पर ही दाल को चलाते हुए 7-8 मिनट तक पकाएं. इसके बाद दाल में एक कप चीनी (स्वादानुसार) डालें और ऊपर से केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. करछी की मदद से सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद मूंग दाल का हलवा 4-5 मिनट तक और पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वादिष्ट मूंग का हलवा बनकर तैयार हो चुका है. इसके ऊपर बादाम की कतरन की गार्निश कर दें. सर्विंग बाउल में डालने के बाद भी ऊपर से बादाम कतरन से हलवा सजाया जा सकता है.