झारखण्ड राज्य के राँची जिला से ज्ञानिंदर मुंडा ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 15/07/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनको किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना है । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और ज्ञानिंदर मुंडा को किसान क्रेडिट कार्ड से सम्बंधित जानकारी दी और उनका जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड का फोटोकॉपी जमीन का रशीद ले जा कर प्रखंड कार्यालय में जमा किया । इसका असर यह हुआ कि प्रखंड कार्यालय के अधिकारी ने इस खबर को तत्परता से लिया और ज्ञानिंदर मुंडा का किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई हो गया है अर्थात फॉर्म भर कर जमा हो गया है । समस्या का समाधान होने से ज्ञानिंदर मुंडा बहुत खुश हैं और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं ।
