Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य एक रांची ओरमांझी से प्रिया कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि माहवारी के दौरान किशोरियों को अपने खान पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। पौष्टिक आहार खाना चाहिए। साथ ही शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं उन्हें अपने बड़ों के साथ साझा करना चाहिए।

झारखंड राज्य के रांची प्रखंड ओरमांझी से सुप्रिया कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं की माहवारी के दौरान किशोरियों को साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। अपने गुप्तांगो की सफाई अच्छे से करनी चाहिए और हर छः घंटे में पेड बदलना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से पिंकी कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से यह बताती हैं कि किशोर किशोरियों के बीच साफ़ सफाई पर जांगरूकता का प्रचार प्रसार करना अवश्यक है। क्योंकि स्कूल तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोगो गंदगी कर छोड़ देते हैं। जिससे कई तरह का रोग फैलता है।

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड से शिवनारायण महतो ने अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं एवं शिक्षकों के बेहतर स्वास्थ को लेकर कई पहल किये जा रहे हैं। स्कूलों में आयरन की गोली एवं पेड की भी व्यवस्था की जा रही है।

झारखंड राज्य के ओरमांझी से शीतल कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि बढ़ते उम्र के साथ-साथ किशोर किशोरियों को सफाई के महत्व की जानकारी होनी चाहिए।

अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से सुमन यह जानना चाहती हैं कि मासिक धर्म के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। और इस दौरान कमजोरी ना लगे इसके लिए क्या-क्या करना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के रांची ओरमांझी से सोनाली कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि किशोर या किशोरियों में बढ़ते उम्र के साथ-साथ यह जानकारी देना बहुत जरुरी है कि यदि वे साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं तो उन्हें किन-किन बिमारियों का सामना करना पड़ेगा। और आगे चल कर वे कैसे मुशीबत में पड़ सकते हैं

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य से खुशी कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें युवा मैत्री केंद्र की जानकारी नहीं हैं इसलिए बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य व स्वच्छता की पूर्ण जानकारी चाहती हैं।