अब मेरी बारी क्विज़ प्रतियोगिता में श्रोताओं से पूछे जाएंगे कुछ सवाल जिसका देना होगा सही जवाब। सही जवाब देने वाले श्रोता बन सकते हैं विजेता।

अब मेरी बारी कार्यक्रम की पहली कड़ी से हम सुनेंगे स्वास्थ्य य,शिक्षा,यौन व प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी बातें। किशोर-किशोरियों के उलझनों को सुलझाने में उपयोगी साबित होगा यह कार्यक्रम।

हमारी एक श्रोता सरस्वती कुमारी,यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी चाहती हैं ?

झारखण्ड राज्य के बिष्णुगढ़ ज़िला से राजेश्वर महतो कहते हैं कि चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर एक समूह बनाकर महिलाओं और युवतियों को मासिक धर्म की जानकारी देनी चाहिए।

दोस्तों ,अक्सर बहुत सी लड़कियाँ अपने पहले पीरियड या माहवारी के समय इसी डर से गुजरती हैं ,लेकिन अब हमने ठाना है किशोर किशोरियों को मिले सही जानकारी जिससे वे अपने अधिकारों और मुद्दों के लिए मजबूत बने। हमने शुरू की है अब मेरी बारी मोबाइल वाणी,जहाँ हम बात करेंगे किशोर किशोरियों में आने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव और उनके स्वास्थ्य ,पोषण ,पढ़ाई और अधिकार से जुड़े मुद्दों के बारे में अगर आप भी किशोर किशोरी हैं या आपके घर में भी इस उम्र के लड़के या लड़कियाँ हैं तो अभी मोबाइल वाणी एप्प पर कॉल बटन दबाइये और जुड़ जाइये हमारे इस अभियान से।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के इचाक प्रखंड से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में युवा मैत्री केंद्र तो बना हुआ हैं परन्तु इसकी जानकारी लोगों को नहीं हैं।किशोर अवस्था में पर्याप्त जानकारी के अभाव में किशोरियाँ गलतियाँ कर बैठती हैं और संकोच के कारण अपनी समस्या किसी से व्यक्त नहीं कर पाती हैं ।इसलिए किशोरियों को बढ़ती उम्र में होने वाले शारारिक बदलाव की जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से काजल देवी बताती हैं, कि ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को अकसर शिक्षा से वंचित रखा जाता हैं। लड़कियों को लड़कों की तरह सम्मान नहीं दिया जाता हैं।ग्रामीण इलाकों में इस सोच को हटा कर हर एक परिवार में बेटियों को समान दर्ज़ा दिया जाना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से कविता कुमारी ने बताया कि लोग अपनी गलत सोच के कारण लड़का और लड़की की कम उम्र में शादी करा देते हैं। इस कारण उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से काजल देवी ने बताया कि अकसर ग्रामीण इलाकों में कन्या भ्रूण हत्या होती रहती हैं। इसलिए काजल देवी निवेदन करती हैं कि कन्या के प्रति यह सोच हटा कर बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए।

हमारी एक श्रोता महावारी की जानकारी के बारे में जानना चाहती हैं।