झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के इचाक प्रखंड के बरका कलां पंचायत से पूजा महतो ने बताया कि उन्हें द्वारा अब मेरी बारी कार्यक्रम से मिली जानकारी अच्छी लगी।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के इचाक प्रखंड से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में युवा मैत्री केंद्र तो बना हुआ हैं परन्तु इसकी जानकारी लोगों को नहीं हैं।किशोर अवस्था में पर्याप्त जानकारी के अभाव में किशोरियाँ गलतियाँ कर बैठती हैं और संकोच के कारण अपनी समस्या किसी से व्यक्त नहीं कर पाती हैं ।इसलिए किशोरियों को बढ़ती उम्र में होने वाले शारारिक बदलाव की जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।