झारखण्ड राज्य के दुमका ज़िला से पूजा कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि युवा मैत्री केंद्र से माहवारी के बारे में कई जानकारियाँ मिलती हैं जिसके अनेकों फ़ायदे हैं।

अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से रीना ने बताया कि इन्हे युवा मैत्री केंद्र के बारे में जानकारी मिली है। और इन्हे इससे बहुत लाभ मिला है

सदर टांगर की ब्लॉक कोर्डिनेटर अंकिता दास बताती हैं कि अब मेरी बारी अभियान के अंतर्गत बहुत से कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र की दीदी जब निरिक्षण करने गयी तो उन्हें पता चला कि सेनिटरी नैपकिन खरीदने के लिए गावँ की लड़कियाँ सामर्थ नहीं हैं ,जिसके कारण उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लड़कियाँ साफ सफाई का ध्यान नहीं रख पा रही हैं। इस विषय पर लड़कियों को जानकारी दिया जाए।

झारखण्ड राज्य के बिष्णुगढ़ ज़िला से राजेश्वर महतो कहते हैं कि चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर एक समूह बनाकर महिलाओं और युवतियों को मासिक धर्म की जानकारी देनी चाहिए।

झारखंड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के इचाक प्रखंड से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में युवा मैत्री केंद्र तो बना हुआ हैं परन्तु इसकी जानकारी लोगों को नहीं हैं।किशोर अवस्था में पर्याप्त जानकारी के अभाव में किशोरियाँ गलतियाँ कर बैठती हैं और संकोच के कारण अपनी समस्या किसी से व्यक्त नहीं कर पाती हैं ।इसलिए किशोरियों को बढ़ती उम्र में होने वाले शारारिक बदलाव की जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से काजल देवी बताती हैं, कि ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को अकसर शिक्षा से वंचित रखा जाता हैं। लड़कियों को लड़कों की तरह सम्मान नहीं दिया जाता हैं।ग्रामीण इलाकों में इस सोच को हटा कर हर एक परिवार में बेटियों को समान दर्ज़ा दिया जाना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से कविता कुमारी ने बताया कि लोग अपनी गलत सोच के कारण लड़का और लड़की की कम उम्र में शादी करा देते हैं। इस कारण उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

झारखण्ड राज्य के गुमला ज़िला से काजल देवी ने बताया कि अकसर ग्रामीण इलाकों में कन्या भ्रूण हत्या होती रहती हैं। इसलिए काजल देवी निवेदन करती हैं कि कन्या के प्रति यह सोच हटा कर बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के रामगढ़ जिले के पतरातु प्रखंड के ग्राम सांकुल से सरिता देवी संवाद मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें संवाद मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी मिली कि गर्भावस्था के दौरान देखभाल की जरुरत पड़ती हैं।बच्चें के स्वस्थ भविष्य के लिए दंपतियों को विचार विमर्श कर ही गर्भधारण करना चाहिए।