वाराणसी ओवरलोड गोदौलिया बिजली घर अब जिआई तकनीकी से संचालित होगा
योगी सरकार में आज पेश हुए बजट में वाराणसी को खास तोहफा मिला है। ऐसे में बात अगर वाराणसी की कर ली जाए तो एक मेडिकल कॉलेज के साथ ही एक जो सबसे बड़ा तोहफा मिला है।वह है, एनआईएफटी कॉलेज का आपको बता दे कि अभी तक एनआईएफटी कॉलेज केवल रायबरेली में ही संचालित हो रहा था इसके साथ ही अन्य राज्यों में यह कॉलेज थे लेकिन अब वाराणसी में भी इस कॉलेज के खुल जाने से वाराणसी के टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज को बड़ा फायदा होगा बात अगर प्रदेश में करें तो उत्तर प्रदेश राज्य पूरे देश का ऐसा पहला राज्य हो गया है। जहां दो निफ्ट कॉलेज होंगे इस दौरान जब रायबरेली द्वारा संचालित एनआईएफटी कॉलेज के वाराणसी ब्रांच पर मोबाइल वाणी की टीम ने जायजा लिया और उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि इसका फायदा आने वाले भविष्य में छात्रों को होने वाला है।
जनपद गाजीपुर में ग्राम पंचायत स्तरीय सोशल आडिट टीमों का गठन हेतु 07 फरवरी, 2024 को विकास खण्ड करडा, रेवतीपुर,मनिहारी, जमानियॉ, विरनो एवं सदर का अपरान्ह 02ः00 बजे से दिनांक 08 फरवरी, 2024 को विकास खण्ड भॉवरकोल, भदौरा, मरदह, सादात, जखनियॉ, सैदपुर, मुहम्मदाबाद, बाराचवर, कासिमाबाद एवं देवकली का पूर्वान्ह 10.00 बजे से विकास भवन गाजीपुर के सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा
जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद में राजकीय महिला पी0जी0 कालेज एवं स्नातकोत्तर पी0जी0 कॉलेज गोराबाजार गाजीपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षाए निःशुल्क संचालित हो रही है। दिनांक 17.02.2024 एवं 18.02.2024 को आयोजित होने वाली कांस्टेबल लिखित परीक्षा के दृष्टिगत 06.02.2024 से नियमित रूप से निःशुल्क टेस्ट का आयोजन/अभ्यर्थियों के शंकाओं का समाधान कक्षाओं में कराया जायेगा, जिससे छात्र/छात्राओं को उक्त परीक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण तैयारी कराया जा सके। इच्छुक छात्र/छात्राएं जिनकी अभिभावक की आय रू0-06 लाख के अन्तर्गत है, कक्षाओं में अध्ययन कर सकते है। परीक्षा में सम्मिलित होने के दौरान आधार कार्ड एवं एक नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो लाना अनिवार्य होगा। .....................................
उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद सहित पूरे पूर्वांचल में मौसम के करवट लेते ही बढ़ी ठंड
जनपद मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न मार्गो का पैदल रूट मार्च किया। अधिकारी द्वय ने शहर के विशेश्वरगंज चौराहे से रौजा होते हुए होम्योपैथिक राजकीय कालेज, एम0एच0 इण्टर कालेज तक रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होने लोगो से जनपद में शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान न दे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहर, उपजिलाधिकारी सदर उपस्थित रहे। ................................. जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रकासित।
आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शान्तिपूर्वक, सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय हरपुर क्षेत्र जमानिया एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जमानिया में चिन्हित किये गये बूथो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में टोटल 6 बूथ 94,95, 96,97,98 एवं 99 बनाये गये है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों को खड़ा कराकर उनके पढ़ाई की गुणवत्ता को चेक किया एवं खाने के भंडारण को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि मेनू के अनुसार बच्चों को खाना दिया जाए साथ ही जिलाधिकारी ने बच्चो एवं अध्यापक का उपस्थिति रजिस्टर को भी चेक किया
प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण माह नवम्बर, 2023 दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण में जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक 02 निःशुुल्क एल0पी0जी0 सिलेण्डर रिफिल दिये जाने का लिये गये निर्णय लिया गया है.......
जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में जूनियर बालकों की कुश्ती का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 06-02-2024 को प्रातः 10ः00 बजे से एवं जूनियर बालकों की हॉकी का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 12-02-2024 को प्रातः 10ः00 बजे से नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ हैं। इच्छुक बालक कुश्ती खेल में अपनी प्रविष्टि दिनांक 06-02-2024 को प्रातः- 09ः30 बजे एवं हॉकी खेल में अपनी प्रविष्टि दिनांक 12-02-2024 को प्रातः- 09ः30 बजे तक कार्यालय में दे सकते हैं। साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क होगा। ......................................
निदेशालय महिला कल्याण उ0प्र0, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि कन्या भ्रूण हत्या व लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने तथा बालिकाओं को शिक्षित किये जाने हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक अभियान के रूप में संचालित है
