Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भारत सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप योजना के तहत वाराणसी में रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग अपने घरों में रूफ़टॉप सोलर पैनल लगवा के जहां बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। तो ऐसे ही व्यक्ति से हमारी मुलाकात हुई जिन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप बहुत अच्छा है।और मैंने इसको लगवाया भी है,आतीश ने बताया कि मैंने सोलर पैनल लगवाया है। और हमें सरकार के द्वारा सब्सिडी भी मिली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे घर में बिजली की बचत होती है। और लोगों से अपील भी की और लोग अपने घरों में लगवाए और अपने देश के विकास के लिए सबके साथ चले

वाराणसी के काशी विद्यापीठ के मानवीकीय संकाय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से स्वच्छ्ता शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस समन्वयक डॉ. रवींद्र कुमार गौतम ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवक को दो साल की अवधि में कुल 240 घंटे की सामाजिक सेवा समर्पित करना आवश्यक है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मानविकीय संकाय परिसर में स्थित जेके महिला छात्रावास, प्रेस एवं प्रशासन विभाग तथा कर्मचारी आवास के सामने साफ-सफाई का अभियान चलाया। और स्वच्छता का संदेश दिया

कृषि अनुसंधान व शिक्षा विभाग (डेवर) के पूर्व सचिव प्रो. पंजाब सिंह ने कहा की किसान नहीं तो इंसान नहीं है। किसानों के माध्यम से ही मानवता को जिंदा रखा जा सकता है। किसानों की आय बढ़ाने की भी जरूरत है, जिसमें फार्मर प्रोड्‌यूसर कंपनियां की बड़ी भूमिका निभा सकती है। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय कृषि मेला के समापन समारोह में पहुंचे डॉ. पंजाब सिंह ने आयोजन के लिए आईआईबीआर की प्रशंसा की। बीएचयू में कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. शिवराज सिंह ने कृषि अभियांत्रिकी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, डेटा माइनिग आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस आदि के जरिये युवा किसानों को जोड़ने का प्रयास कर रहे है। एपीडा के आनंद कुमार ने कृषि निर्यात की संभावनाओं व सरकारी नीतियों की चर्चा की। प्याज एवं लहसुन अनुसंधान निदेशालय के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके गुप्ता ने उन्नत उत्पादन की तकनीक बताई। प्रगतिशील अनुभव साझा किए और खुद ही अपने खेतों पर ही बीज उत्पादन करते हुए कृषि लागत कम करने के लिए प्रेरित किया। आईआईवीआर के निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने बताया कि तीन दिनों में यूपी, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओड़िसा व छत्तीसगढ़ सहित 7 राज्यों से नौ हजार से अधिक किसानों ने मेले में भागीदारी की। जिसमें महिलाओं की संख्या तीन हजार से अधिक रहीं।