बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताते हैं कि हमारे जीवन में जल का होना अनिवार्य है,फिर आज मानव समाज हर बात की अनदेखी कर नदियों में निरंतर कचरा डाल उसे प्रदूषित कर रहा है।जिसके कारण नदियाँ सूखती और सिमटती चली जा रही हैं।जिससे जल और जनजीवन दोनों का ही अस्तित्व खतरे में हैं।सरकार भी नदियों की सफाई पर कोई खासा ध्यान और रूचि नहीं दिखा रही हैं।जिसका परिणाम यह हो रहा है कि अब पशु-पक्षियाँ भी अपने घोंसले और बसेरे छोड़ यहाँ से अन्यत्र पलायन करने लगे हैं।सरकार की स्वच्छ भारत की कल्पना दम तोड़ती नज़र आ रही हैं।वहीं लोग नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ कर रहे हैं।जबकि हमारे जीवन के लिए नदियों और तलाबों का होना बेहद ही जरुरी है।आज हमारा देश पर्यावरण एवं जल संकट से घिरा है ,फिर भी नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए कोई उतरदायित्व लेने को आगे नहीं बढ़ रहा है।
बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताते हैं कि सरकार द्वारा स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की बहाली का निर्णय शिक्षा विभाग के लिए होगा गलत शाबित।सरकार स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए प्रयास कर रही है।विद्यार्थियों के हित के लिए सरकार रिक्तियों के विरुद्ध शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है ,जबकि शिक्षकों के पद खाली हैं।युवा वर्ग शिक्षा विभाग में अपना योगदान भी देना चाहते हैं।सरकार को शिक्षकों की बहाली अतिथि शिक्षकों के रूप में ना कर के बल्कि स्थायी रूप में करनी चाहिए।जिससे विद्यार्थी,शिक्षक,समाज और सरकार सभी एक साथ लाभान्वित होंगे।ऐसी अस्थायी तौर पर की गई बहालियों से भविष्य में कई तरह की समस्या उभर कर चुनौतीपूर्ण हालात उत्पन्न कर देते हैं।क्यूँकि इन बहालियों से नौकरी करने वाले लोग भी हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं।काम का मेहनताना मिलते हुए भी खुद को बेरोजगार और असहाय महसूस करते हैं।जिससे बेरोजगारी का भी कोई समाधान नहीं हो पाता है।
बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी दे रहे हैं कि बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।यूँ तो सर्दी-जुकाम बहुत ही समान्य बीमारी है ,जो मौसम के बदलने पर लोगों को हो जाती है।इसलिए लोग इसे बहुत गंभीरता से न हीं लेते है।लेकिन अगर यही बीमारी बार-बार हो तो हमें सतर्क़ होने की जरूरत है।यह साइनस बीमारी का भी रूप ले सकता है।साइनस दरअसल मानव शरीर की खोपड़ी में हवा भरी हुई कैविटी होती है, जो हमारे सिर को हल्कापन व श्वास वाली हवा लाने में मदद करती है।श्वास लेने में अंदर आने वाली हवा इस थैली से होकर फेफड़ों तक जाती है।यह थैली, हवा के साथ आई गंदगी यानि धूल और दूसरी तरह की गंदगियों को रोकती है।जब व्यक्ति के साइनस का मार्ग रूक जाता है, तो बलगम निकलने का मार्ग भी रूक जाता है, जिससे साइनोसाइटिस नामक बीमारी होती है।
बिहार राज्य के जिला जमुई के सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पड़ोसी राज्य में भी लागू को शराबबंदी बिहार सरकार का शराबबंदी का काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है ,अब शराबियों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ उनके घरो में आर्थिक संवृद्धि भी आ रही है। लोग अब शराब के नशे में गालीगलौच मारपीट करते नज़र नहीं आते है। इससे अपराध में भी कमी आई है।
बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि जिला में मच्छरों के आंतक से लोग काफी परेशान हैं।समस्या तो यह कि अब ना सिर्फ रात में बल्कि दिन में भी मच्छरों से लोग परेशान रहने लगे हैं।ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप देखने को मिल रहा है।इनसे बचने के लिए लोग तरह-तरह की अगरबत्ती और लिक्विड का प्रयोग करते नजर आते हैं।किंतु ये सब भी मच्छरों पर बेअसर दिखते हैं,लोगों की मानें तो मच्छर भी इन सब की आदि बन चुके हैं।शाम होते ही मच्छरों का आंतक इतना बढ़ जाता है,कि एक जगह बैठ पाना मुश्किल बात हो गयी है।इतनी समस्या के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के लोग इस ओर पूर्ण रूप से उदासीनता का रवैया अपनाये हुए हैं।इनके द्वारा मच्छरों से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किये जा रहे हैं।जिसके कारण सभी क्षेत्रों के लोग काफी परेशान दिख रहे हैं
बिहार राज्य के जमुई जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं हमारे देश में निरंतर बढ़ते अपराध ,बढ़ती भीड़ बढ़ती जाम ये सब का एक मात्र कारण बेतहाशा बढ़ती जनसँख्या हैं।वर्तमान समय में जनसंख्या वृद्धि ना सिर्फ एक जटिल समस्या बन कर उभर रहा है,बल्कि यह एक राष्ट्रीय बीमारी बन चुकी है।इस बीमारी से हमारे देश के विकास की जड़ें खोखली होती नजर आ रही हैं।जिस पर सारी राजनीतिक पार्टियाँ खामोश बैठी हैं ,और खामियाजा हमारे देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाना है ,तो हमें अनियंत्रित जनसंख्या को रोकने के लिए उचित और ईमानदारी से कोशिश करनी होगी।इसमें आम जनता को भी धर्म,जाति जैसे विषयों को नजरअंदाज करते हुए ,सभी को दो बच्चे और बेहतर सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।
बिहार के सिकंदरा जमुई से विजय सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नारियों को बड़े-बड़े सम्मान देने की बातें की जातीं हैं परन्तु उनके वास्तविक परेशानियों का हल नहीं हो पाता है। सरकार दहेज़ प्रथा उन्मूलन के लिए प्रयासरथ है ,जो अच्छी बात है। सरकार को इसके लिए कोई ठोस रणनीति बनानी होगी तभी इसपर अंकुश लगाया जा सकता है। यह हर कोई जानता है कि लड़का सरकारी मुलाजिम है ,इसलिए उसकी डिमांड बढ़ जाती है और डिमांड बढ़ने से कीमत भी बढ़ जाती है। वर्तमान में उच्च शिक्षित बेटी के लिए वर तलाशना भी मुश्किल हो गया है,जो मिलते है उनके डिमांड सुनकर कन्या पक्ष के होश उड़ जाते हैं।
बिहार के जिला सिकंदरा जमुई से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारी सरकार जब भी कानून बनाती हैं या कोई निर्णय लेती है तो जनहित का तर्क दिया जाता है। फिर भी देश की व्यवस्था ,कानून समस्त भारतियों का जन-जीवन सुधारने में सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में यह बात उठना स्वाभाविक है कि कानून व्यवस्था में सुधार की सख़्त जरुरत है। इसके अलावा यह भी सच है कि जो कानून पहले से बने हुए हैं ,उनका ठीक तरीके से पालन नहीं हो रहा है। लोग भूखे मर जाते है और अनाज गोदाम में सड़ जाते हैं। अनाज का एक-एक दाना उपजाने के लिए किसानों को मेहनत करनी पड़ती है, जब कि वही सरकार किसानों द्वारा उपजाए अनाज के रख-रखाव को ठीक तरीके से व्यवस्थित नहीं कर पाती हैं।
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से अमित कुमार साबित जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 104 लोगों को महादेव इंडेन ग्रामीण गैस वितरक द्वारा गैस कनेक्शन बांटे गएँ। इस दौरन लोगों को गैस चूल्हा का उपयोग करने की विधि भी बताई गई
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से अमित कुमार साबित जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि जमुई जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में बैंक,बीमा, बिजली उत्पादन समेत अन्य वादों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा।